BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यवसायी के घर से लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी

मथुरा। शनिवार रात को पॉश मवस्सल पेंच क्षेत्र स्थित एक मकान में चोरों ने लाखों रुपए की नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह मकान मालिक के जागने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरु का दी है।
मवस्सल पेंच क्षेत्र में शनिवार की रात को व्यवसायी अंकुर गुप्ता के मकान में अज्ञात चोर रोशन दान तोड़कर दाखिल हुए।

चोरों ने करीब एक घन्टे तक मकान के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वह अपने साथ मकान की अलमारी में रखे करीब एक लाख से अधिक नकदी, एलसीडी पहनने के कपड़े सहित जरूरी सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी मकान स्वामी अंकुर गुप्ता को उस वक्त हुई जब वह सुबह जागे और कमरा खोला। कमरे में रखी चार पांच अलमारियों के गेट खुले हुए थे। लॉकर टूटा हुआ था। सामान जमीन पर पड़ा हुआ था।

चोरी की घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। जिन्होंने दुस्साहस चोरी की घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि पॉश कॉलोनी होंने के बाबजूद भी इसी रास्ते से रात्रि के समय पुलिस की गश्त निरंतर चलती रहती है। जिसके बाद भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनोती दी है। परिवार के लोगो ने चोरी की घटना डायल हंड्रेड पुलिस को दे दी । सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है। मकान मालिक ने इस चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More