BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

10 हुई अग्निकांड में मृतक संख्या

मथुरा। राया में दीपावली के दिन पटाखा बाजार में हुए अग्निकांड में मृतकों की संख्या तेजी से बढ रही है। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार की सुबह तक पुष्टि की गई कि अब तक मृतक संख्या 10 हो गई है। शनिवार को तीन और घायलों की मौत की पुष्टि हुई। शुक्रवार की देर शाम सात मौत की पुष्टि हुई थी। हादसे में झुलसे हाथरस के मुरसान के रहने वाले अनिल की भी मौत हो गई है। वह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एडमिट थे। दिल्ली के अस्पताल में एडमिट 15 साल के राहुल ने दम तोड़ दिया। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट नौ साल की खुशी ने दम तोड़ दिया। वहीं शुक्रवार रात हाथरस के मुरसान के रहने वाले लखन की भी मौत हो गई। आतिशबाजी हादसे में कस्बा राया निवासी बच्ची खुशी पुत्री वीरेंद्र निवासी गोपाल बाग की शनिवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटनास्थल के समीप ही वीरेंद्र का मकान है। हादसे के समय बच्ची घटनास्थल पर थी और आग की चपेट में आकर झुलस गयी थी। बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे ख़ुशी की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पटाखा कांड कस्बा नौहझील के मोहन के परिवार पर तो मानो कहर बनकर टूटा है। एक ही परिवार में तीन मौतों के बाद कोहराम मचा हुआ है। वहीं मोहन के दो बेटों रिंकू व जतिन का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में जारी है जिनके लिए हर एक व्यक्ति भगवान से प्रार्थना कर बचाने की गुहार लगा रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया व घरों पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हर व्यक्ति की जुंबा पर राया अग्निकांड में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है।

कैसे होंगे सोनिया के पीले हाथ
राहुल की एक बड़ी बहन सोनिया है जो कि लगभग 17 वर्ष की है।कम उम्र ही राहुल व सोनिया के सिर से बीमारी में मां का साया उठ गया फिर बड़े होने पर बीमारी को चलते पिता भी खत्म हो गये।उनकी देखभाल ताऊ मोहन कर रहे थे। मगर इस अग्निकांड में ताऊ मोहन का साया भी बच्चों के सिर से उठ गया और आज सोनिया का भाई राहुल भी इस अग्निकांड में अपनी जान गंवा बैठा अब तो सोनिया का रो रोकर बुरा हाल है।वह रोती बिलखती भाई की याद में बेहोश हो जाती है। वहीं शादी योग्य होने के कारण हर कोई सोनिया के पीले हाथ कैसे होंगे की चर्चा करने को मजबूर था।

पांचवीं कक्षा की छात्रा थी खुशी
आतिशबाजी हादसे में घायल हुई खुशी (10) राया के रेतिया बाजार स्थित राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। खुशी के पिता वीरेंद्र राया के रेलवे रोड पर सब्जी का फड़ लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। खुशी के अलावा परिवार में उसका भाई विवेक (12) एवं छोटी बहन तनिष्का (8) हैं। खुशी की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी मां पूजा बेसुध सी हो गयी।

खुशी का शव घर पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम
हादसे में घायल हुई बच्ची खुशी का शव घर पहुंचते ही भारी कोहराम मच गया। वीरेंद्र के घर पर लोगों का आना पहले ही शुरू हो गया था। जैसे ही खुशी का शव घर पहुँचा परिवार की महिलाओं के अलावा अन्य महिलाओं के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उस समय घर पर मौजूद हर शख्स की आंख भरी हुईं थीं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More