BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मृतक मजदूर के परिजनों ने किया हंगामा

मथुरा। राधा वैली में सीवर की सफाई के दौरान एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। करीब 40 फुट गहरी सीवर लाइन में जहरीली गैस से उसका दम घुट गया था। अचेतावस्था में उसे साथी कर्मचारी और गांववासी सिटी अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मौके पर मृतक के शव का रखकर प्रदर्शन किया। ठेकेदार के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।


श्री राम ग्रुप की राधा वैली में सफाई कर्मचारी संतोष कुमार अपने साथियों के साथ करीब 40 फुट गहरी लाइन में सफाई कार्य के लिए उतर रहा था। बताया जा रहा है कि तभी वह जहरीली गैस के चलते बेहोश होकर गिर गया। उसका साथी कर्मचारी मौके से भाग गया। तभी वहां से गुजर रही महिला ने दूसरे एक युवक से सीवर लाइन में एक व्यक्ति के होने की जानकारी दी। युवक गोविन्द पुर दौड़ा। वहां से कई लोगों को अपने साथ लाया और पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संतोष कुमार को सीवर लाइन से बाहर निकाला।


अचेतावस्था संतोष कुमार को सिटी हॉस्पीटल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को राधावैली के उसी घटना स्थल पर ले गए और प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने चार लाख रुपए आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को देने का आश्वासन दिया। तब परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए हैं।

मृतक करीबन 40 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र जग्गो लाल निवासी गांव टर्रका जिला हाथरस का निवासी है। वह यहां अपने रिश्तेदार के यहां गोविंदपुर में रह रहा था। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि श्रीराम गु्रप की राधावैली कॉलोनी हैं। उसी का वह कर्मचारी था। मृतक नगर निगम का कर्मचारी नहीं था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More