BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अनियमितताओं को लेकर जिला अस्पताल में रालोद का धरना प्रदर्शन

अनियमितताओं को लेकर जिला अस्पताल में रालोद का धरना प्रदर्शनमथुरा । राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर सीएमएस कार्यालय के सामने धरना दिया। नेताओं ने सराफा कांड में घायलों के साथ सही बर्ताव न किए जाने का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डाॅक्टरों का घेराव किया और धरना भी दिया। इस घेराव प्रदर्शन में रालोद के नेता मौजूद रहे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मंत्री श्रीकांत शर्मा के इस्तीफे की मांग की गई।

मंगलवार को करीब ग्यारह बजे रालोद कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर के नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएमएस कार्यालय पहुंचे। यहां सभी जमीन पर धरना देकर बैठ गए और सराफा कांड के दिन अस्पताल में बरती गई डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही पर आक्रोश जताया। रालोद नेताओं ने सीएमएस का घेराव करते हुए घटना वाले दिन मृतक मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल के साथ दो घायलों को भी मोरचरी में बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया। रालोद नेताओं का कहना था कि पीड़ितों के परिजनों ने जबरन दरवाजा खोलकर चारों को निकाला। शासन द्वारा दी गई लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त एंबुलेंस उस समय गायब थी। आठ सूत्रीय ज्ञापन में रालोद के वरिष्ठ नेता ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि मथुरा में दो व्यापारियों की हत्या और चार लोगों के घायल होने के बाद जब ये लोग जिला अस्पताल पंहुचे तो जिला अस्पताल में डाॅक्टरों की लापरवाही खुलेआम देखी गयी। कोई डाॅक्टर यहां मौजूद नहीं था।  मृतकों के साथ घायलों को भी मोरचरी में बंद कर दिया गया। जब दोनों पीड़ित परिजन आये तो उन्हें होश नहीं था। दरवाजा खोलकर चारों को निकाला गया। यहां एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है। शोर करने पर एक टूटी सी ऐंबुलस आयी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब नयति अस्पताल पंहुचे तो डाॅक्टरो ने कहा कि आधा घंटे पहले आ जाते तो मृतकों को बचाया जा सकता था। ज्ञापन में कहा गया है कि लखनऊ से एक एंबुलेंस सभी सुविधायुक्त यहां भेजी गयी थी लेकिन उसका पता नहीं है। यहां जो भी घायल आता है उसे डाॅक्टर आगरा रैफर कर देते हैं और अपनी जिम्मेदारियों से बचते हैं। कुत्ता और बंदर काटने के इंजैक्शन नहीं हैं। ऐसे डाॅक्टरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिये। अगर इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हुयी तो रालोद जिला अस्पताल के डाॅक्टरों को चैन से नहीं बैठने देगा और तेज आंदोलन किया जायेगा। रालोद नेता डॉ. अशोक अग्रवाल ने सीएमएस से व्यवस्थाओं के शीघ्र दुरस्त करने की मांग की। आज जिला अस्पताल में धरना देने वालों में रालोद नेता कुु. नरेन्द्र सिंह, डाॅ. अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र सिकरवार, राजपाल भरंगर, बल्देव से बाबूलाल, सुरेश भगत, अनु शर्मा, महेश वर्मा, बच्चू सिंह, उदयवीर मास्टर सुमित चैधरी, संतोष राणा, रोहित प्रताप, गोविंद सिंह, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, लोकेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में रालोद के लोग मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More