BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

क्षेत्राधिकारी व सीएमएस को लगाई लताड़ मथुरा। प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री व शहर के विधायक श्रीकान्त शर्मा शनिवार जनपद मथुरा भम्रण पर आये जिन्होंने ने शनिवार शहर के जिला अस्पताल व शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया वहीं यमुना के घाट किनारे क्षेत्रों का भी निराक्षण कर विकास कार्यो के सन्दर्भ में जिला प्रशासन द्वारा तैयार किया गया मैंच को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी साथ रहे,ं वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चैं0 तेजवीर सिंह, योगेश आवा, हेमन्त खन्दौली, राजू यादव सहित भाजपा के दर्जनभर नेतागण भी साथ रहें।  शनिवार को सुबह प्रदेश के मंत्री श्रीकान्त शर्मा सर्वप्रथम शहर कोतवाली पहुंचें जहाॅ उन्होंने सबसे पहलें रजिस्टर को चैक किया, हवालत का निरीक्षण किया हवालत में गन्दगी मिलनें पर उन्होंने नाराजगी जताई इसके पश्चात उन्होंने माल खाना पुलिस आवासों का भी निरीक्षण किया। वहीं कोंतवाली के पीछे बने आवासों के पास गन्दगी मिली जिसें उन्होंने तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए।  इसी दौरान मंत्रीजी ने महिला हवालत को मालखाना बनाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कोतवाली की जीडी  व अन्य अभिलेखों का भी गहनता से निरीक्षण किया। इसी के साथ वह कोतवाली में ही क्षेत्राधिकारी नगर के कार्यालय में पहुंच गये। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं को जल्द पूरा केरने के साथ ही क्षेत्राधिकारी के पेशी रूप में भी निरीक्षण किया।  श्रीकान्त शर्मा करीब आधा घंटें तक कोतवाली में रहें। निरीक्षण के दौरान शहर में बढ़तें अपराधों पर लगाम नहीं लगने पर क्षेत्राधिकारी नगर की जमकर क्लास लगाई।  इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा का काफिला जनपद के जिला अस्पताल पहुंचे और वह सीधे इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। उन्होंने डस्टबीन में पड़े मेडीकल वेस्ट को देखकर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए डा. चन्द्रा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था के साथ साथ कर्मचारियों की उपस्थित चैक की, इसी के साथ उन्होंने अस्पताल में मिलनें वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों से वार्ड में जाकर जानकारी की। मरीजों से रूबरू होने के बाद मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अस्पताल में चिकित्सको की कमी को स्वीकार करते हुए इसे दूर करने की बात कहीं। वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अस्पताल कार्यवाहक सीएमएस डा. अभिताभ पांडेय को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि वह अस्पताल में सुधार लाये अन्यथा कार्यवाही तय समझें। श्री शर्मा अस्पताल के पूछताछ केन्द्र पर पहुंचे जहाॅ उन्हें खाली मिलनें पर नाराजगी व्यक्त की। श्री शर्मा अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में भी पहुंचे। जहाॅ उन्होंने दवा ले रहें मरीजों से हालचाल जाने तथा अस्पताल में मिलनें वाली सुविधाएं के बारे में जानकारी हासिल की। मरीजों ने मंत्री जी से दवा नहीं मिलनें की शिकायत की तो मंत्री जी ने सीएमएस को कड़ी फटकार लगातें हुए अस्पताल में दवा की उपलब्धता सनिश्चितं करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएमएस से स्पष्ट कहा कि मरीजों को ना तो कोई चिकित्सक बाहर से दवा मंगायेगा व न ही बाहर से एक्सरे के लिए कहेगा। अस्पताल में ही जब सुविधा मौजूद है, तो वाहर मरीजों को क्यों भेजा जा रहा हैं। इसके पश्चात उन्होंने यमुना किनारे स्थित घटों का निरीक्षण भी किया और वहाॅ आवश्यकता अनुसार किये जाने वाले विकास कार्यो से सम्बन्धित तैयार किये गये मैंप का भी अवलोकन किया।  

Read More

ऊर्जामंत्री ने बिजली, पानी, स्वच्छता एवं गढढा मुक्त पर दिया विशेष जोर मथुरा। ऊर्जामंत्री श्रीकांन शर्मा ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले की स्वास्थ्य सुविधाऐं, पेयजल, गढढा मुक्त सडक व राशनकार्ड सत्यापन के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को वाहय शौच मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान ऊर्जामंत्री ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जनसमस्याओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के साथ थाना समाधान व तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ ही फरियदियों से भी जानकारी लेने के निर्देश दिये। ऊर्जामंत्री ने जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों की समय से मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ ही बाहर की दवायें मरीजों को न दी जाय। जनपद में नहरों की सिल्ट सफाई का काम समय से पूरा करने तथा रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिये। श्रीकांत ने जिले में संचालित फर्जी नर्सरी स्कूलों पर पूरी तरह अंकुश लगाते हुए प्राथतिकम व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य पूरा किया जाय। पण्डित श्रीकांत ने बैठक में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए सभी को पूरी ईमानदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने समाज को भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए अधिकारियों को आम जनता से समन्वय स्थापित करना होगा। साथ ही जिले को विकास के पथ पर बढाने के लिए योजना की समीक्षा तथा क्रियान्वयन की स्थिति के लिए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुसार कार्य करना होगा। बैठक में पिछले साथ लक्षित कार्यों की प्रगति की जांच के साथ ही विकास के बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा की।  

Read More

मथुरा । ब्रज प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 मई को पत्रकारिता दिवस समारोह मनाया जायेगा। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, शिक्षा, चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन (गोपाल जी), दुग्ध उत्पादन मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, अण्डमान निकोबार महाद्वीप के पूर्व उप राज्यपाल ले.जनरल एके सिंह, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव रतन दीक्षित, उप्र पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, लाइव टुडे के एमडी एवं पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी, जाने माने स्वतंत्र पत्रकार अजय कुमार, अरविंद कुमार, पवन सक्सैना, आजतक के न्यूज एडीटर गोपी शर्मा व सईद अंसारी  मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। श्री उपमन्यु ने बताया कि समारोह 27 मई को होटल ब्रजवासी रॉयल में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Read More

मथुरा । वेस्ट मैनेजमेंट प्रबन्धन बिना मथुरा एवं वृन्दावन की गंदगी दूर होना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे टीम लेकर आयीं तो बताया गया इस पर कार्य चल रहा है किंतु इसकी अब तक कोई प्रगति नहीं है। यह बात आज सांसद एवं सिनेस्टार हेमामालिनी ने कलेक्टेªट सभागार में जिला विकास समन्वयक एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कही। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भेजे मार्गों के प्रस्तावों को प्राथमिकता पर शामिल कराने और स्वीकृति लेते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने पर जोर दिया।  बैठक में शुक्रवार को सांसद ने सौन्दीर्यकरण कार्यों पर खास जोर दिया और जगह-जगह ठेले आदि लगने के बजाय कुछ स्थल चिन्हांकन कर मथुरा के साथ वृन्दावन के लिए स्ट्रीट फ्रूट प्रोजेक्ट तैयार करने पर बल दिया। उनकी ओर से महिला जागृति की दिशा में विशेष पहल किये जाने की इच्छा जाहिर की। अपने अंगीकृत गांव रावल के विकास कार्यों पर जोर देते हुए उन्होंने इसे स्वच्छ भारत मिशन में चयनित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने आर.ओ. के कराये प्राविधान के सापेक्ष जल निगम के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर आंगणन भिजवाते हुए शीघ्र कार्य कराने पर जोर दिया और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत टंकियों हेतु शीघ्रता से आंगणन बनवाकर स्वीकृति हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोडों के कार्यों की योजना के आगणन स्वीकृति हेतु अबिलम्ब भिजवाये जायें। क्षेत्रीय सांसद ने दीन दयाल उपायाय ग्राम ज्योति योजना मंे के कार्यों के साथ ही नगरीय क्षेत्र के अण्डरग्राउण्ड विद्युत कार्य पर गड्डे आदि को व्यवस्थित रूप से ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरीय सौन्दीर्यकरण हेतु छत्ता बाजार एवं विश्राम घाट के लिए तैयार डीपीआर की विस्तार से समीक्षा करते हुए हेरटिज बिल्डिंग्स को पुरातन स्वरूप में लाने के साथ अन्य भवनों को एक ही रंग में पैंट कराने और प्रकाश व अन्य अपेक्षित कार्यों को कराते हुए इन क्षेत्रों में चैपहिया वाहनों को प्रतिबन्धित किये जाने को कहा।  जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी की अपेक्षानुसार सभी कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने कहा कि कंही कोई समस्या हो तो पूरे विवरण के साथ उनके माध्यम से उनके निवारण की कार्यवाही करायें। डीएम ने सांसद के गोद लिए गांव रावल में सभी अपेक्षित कार्य तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये और एनआरएचएम के मामले में सीएमओ को आदेश दिये कि वे डाक्टरों एवं स्टाफ की समय से उपस्थिति सहित दवा वितरण व्यवस्था दुरूस्त करायें और सुनिश्चित करें कि मरीजों को बाहर से दवा न लिखी जायें।  मुख्य विकास अधिकारी यशु रस्तोगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने अद्ययन प्रगति से अवगत कराया। बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय, प्रधानमंत्री ग्राम सडक, राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति, डिजीटल इण्डिया भूमि अभिलेखों के आधुनिक करणध्कम्प्यूटरीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों के पुष्टाहार की हौसला योजना सहित अवस्थापना सम्बन्धी रेलवे व हाईवेज आदि के कार्यों की विस्तार से समीक्षा हुई। बैठक में विधायक गोवर्धन ठा0 कारिन्दा सिंह व बल्देव पूरनप्रकाश, प्रतिनिधि मथुरा, मांट तथा छाता, नन्दगांव, मांट, नौहझील व बल्देव के ब्लॉक प्रमुखगण, सांसद द्वारा नामित सदस्यगण सहित परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 सचिन, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेे। 

Read More

मथुरा । गुरुवार को निरंकारी मिशन 88 वर्ष का हो गया, इस उपलक्ष्य पर हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी भक्तों ने सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव महाराज के मार्गदर्शन में निरंकारी मिशन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक सभा में स्थानीय संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि सन् 1929 से निरंतर संत निरंकारी मिशन मानवता को समर्पित कार्य कर रहा है। निरंकारी मिशन धर्म जोड़ता है-तोड़ता नहीं तथा दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार करने हेतु एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ तथा ब्रह्म की प्राप्ति-भ्रम की समाप्ति के ध्येय वाक्य पर काम कर रहा हैं। उन्होंने बताया कि ‘‘संत निरंकारी मिशन‘‘ का शुभारम्भ 25 मई, 1929 को बाबा बूटासिंह से बाबा अवतार सिंह के पावन मिलन द्वारा हुआ। इस दिन बाबा अवतार सिंह ने बाबा बूटासिंह से ब्रह्मज्ञान प्राप्त किया था । दोनों ने 14 वर्षो तक साथ मिलकर आध्यात्मिक जागरूकता के मिशन को उन लोगों तक पहुंचाया, जो परमात्मा की पूजा परम अस्तित्व को जाने बिना ही कर रहे थे। 1943 में बाबा बूटासिंह के ब्रह्मलीन होने के बाद बाबा अवतार सिंह ने 20 वर्ष, बाबा गुरबचन सिंहने 17 वर्ष तथा बाबा हरदेव सिंह ने 36 वर्ष निरंकारी मिशन की मुहिम को विश्वभर में फैलाया। युवा प्रचारक किशोर ष्स्वर्णष् ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी के ब्रह्मलीन होने के बाद 18 मई, 2016 से सत्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के नेतृत्व में निरंकारी मिशन पुनः ष्ब्रह्मज्ञानष् द्वारा सत्य, प्रेम, शांति तथा एकत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विश्वभर की लगभग 3 हजार शाखाओं में नियमित सत्संग निरंतर चल रहे हैं, जहां लोगों की आध्यात्मिक जिज्ञासा का समाधान ब्रह्मज्ञान द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सहारनपुर से आयीं बहन नवीना और शिवानी ने प्रेरक गीत प्रस्तुत कर प्रभु के प्रति जागरूक किया, वहीं प्रचारक वी.एस.ठकुरेला, एस.के.रावत, कल्याणदास, महावीर, राजकुमार, रमेश पांडे, गुड्डी, सुमन, किशोर ष्स्वर्णष् आदि वक्ताओं ने निरंकारी मिशन को अपना मार्गदर्शन प्रदान करने वाली दिव्य विभूतियो को नमन कर, जन-जन को आध्यात्म के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया। इसी क्रम में कृष्णा नगर, वृन्दावन, आजमपुर, तंतुरा, फरह आदि क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर निरंकारी मिशन की प्रेरक शिक्षाओं को प्रचारित किया गया। WhatsAppFacebookTwitterGoogle+Share  

Read More

मथुरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त आगरा मंडल प्रभारी नगर निकाय चुनाव पंकज मलिक पूर्व विधायक का आगमन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने की उनके साथ जगदीश शर्मा एवं श्रीगुरु बिंदर सिंह सूर्यवंशी भी साथ आए जो कि निकाय चुनावों मैं मथुरा जिला एवं मथुरा वृंदावन नगर निगम के सह प्रभारी रूप में अपना दायित्व निभाएंगे श्रीमलिक एवं नेताओं का  कांग्रेस जनों ने पटुका एवं फूल माला पहनाकर एवं जोरदार स्वागत किया। श्रीमलिक ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म वाली पार्टी है पार्टी ने इस बार चुनाव पूरी निष्ठा व निष्ठावान कांग्रेसियों के दम पर लड़ने का निर्णय लिया जिसमें मथुरा निकाय चुनाव पार्टी की नजर में बहुत ही महत्वपूर्ण है भारतीय जनता पार्टी इस समय अपनी कारगुजारियों से चुनावों में आने में भयभीत है क्योंकि दो माह में प्रदेश में हत्या लूट डकैती एवं बलात्कार की घटनाओं में पूरा प्रदेश डूबा हुआ है ऐसा आज तक की सरकार में नहीं हुआ अगर सभी कांग्रेसी पूर्ण निष्ठा से चुनाव में कमर कस ली तो कांग्रेस को हराना वाला कोई नहीं है शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन उनका स्वागत करते हुए कहा की मथुरा का निष्ठावान कांग्रेसजन पार्टी को पूरी तरीके से समर्पित है आपको इस बात का विश्वास दिलाया जाता है कि पूरे अनुशासित तरीके से कांग्रेस जन अपना चुनाव में दायित्य निभाएंगे कुछ जयचंदों की वजह से कांग्रेस की पिछली गलतियों को नहीं दोहराने दिया जाएगा। इस अवसर पर यामिनी रमण आचार्य बिहारी कांत तिवारी मलिक अरोड़ा भगवान सिंह वर्मा बृजकिशोर गोस्वामी उमेश भारद्वाज उमेश शर्मा ठाकुर बिहारीलाल मनोज गौड़ अजय शर्मा एडवोकेट आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा । जनपद की सांस हेमा मालिनी ने स्टेशन पर भ्रमण के दौरान यात्रियों को बैठनें की हो रही असाुविधा को देखते हुए अपनी सांसद निधि से मथुरा जक्शन पर स्टील की कुर्सी लगवाने की घोंषणा की गई थी। इसी घोषणा को पूरा करने के लिए सांसद हेमा मालिनी अपने समर्थकों के साथ रेलवें स्टेशन पहुंची। और अपनी निधि से मंगाई गई 25 लाख की लागत से मंगाई गई 100 स्टीेल की कुर्सियों को आज जनता के लिए समर्पित की गई। इस अवसर पर आगरा मंडल के रेल प्रबन्धक व स्टेशन प्रबन्धक के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष चैं0 तेजवीर सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, चिन्ताहरण चतुर्वेदी सहित अनेकों भाजपा नेता उपस्थित रहें। 

Read More

सौंख। गर्मी के मौसम में सिने स्टार अनुष्का शर्मा द्वारा चलाये जा रहे तमाम पक्षियों के लिये जलपात्र अभियान से प्रेरित होकर कस्बा के समीप गांव अड्डा में तमाम पक्षियों के लिए जल पात्र बनवाकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षामित्र संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी की ओर जल पात्रों की पहल की गई है। आसपास के गांवों के लोगों को भी इस संबध में जागरूक किया जा रहा है। और करीब डेढ़ दर्जन जलपात्रों को जंगल में कई स्थानों पर पक्षियों के लिये रखे गये है। इसमें वीरीसिंह, गोकुलसिंह, उदयवीर सिंह, अशोक सिंह, सन्नीसिंह, शुभम, अरविन्द, अर्जुनसिंह,  सहयोग सरहनीय रहा ।  

Read More

मथुरा । शहर के हृदय स्थल होलीगेट के अन्दर कोयलावाली गली में सर्राफा व्यापारियों की हत्या का करोडों रूपयें की लूट के मामले में जनपद पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का 20 लाख रूपये का माल बरामद कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करने पर जहाॅ व्यापारियों के आक्रोश को शान्त कराया, वहीं शासन की भी लाज बचा ली। इसी से प्रफुल्लित प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने एक कार्यक्रम आयोजित कर घटनाक्रम का पर्दाफाश करने वाले पुलिस टीम को नगदी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया है। प्रशस्ति पत्र पाने वालो में एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी मथुरा डीएन मिश्रा, बरसाना थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह स्वाट टीम के प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा, सीपी सिंह, जमुनापार थाना प्रभारी विपिन भाटी सहित एक दर्जन पुलिस कर्मियों को नगदी व प्रशस्ति पत्र देकर संभानित किया हैं। 

Read More

मथुरा । विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में दिल्ली में ईस्ट आफ कैलाश में स्थित आर्य ओडोटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश भर से पधारे विप्र प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में विप्र अलंकरण समारोह में विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम शर्मा व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष केन्द्र प्रकाश शर्मा ने समाजसेवी खगुल भारद्वाज को विप्र समाज के लिए उत्कृष्ट कार्यों के योगदान हेतु विप्र शिरोमणि सम्मान 2017 का आकर्षक ताम्रपत्र से सम्मानित किया। विप्र अलंकरण समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय विप्र प्रतिनिधियों की तालियों की गडगडाहट के बीच विप्रसमाजसेवी खगुल भारद्वाज को विप्र शिरोमणि सम्मान ताम्रपत्र भेंट करते हुए मंच संचालक दिल्ली प्रदेश महासचिव बालकृष्ण भारद्वाज ने विगत 15 वर्षों में उनके सामाजिक कार्यों की विवरणिका प्रस्तुत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि युवा विप्र खगुल भारद्वाज ने छात्र जीवन से ही विप्र समाज में अपने उत्कृष्ट कार्यों से अपनी अमिट पहचान बनाई है। इससे विप्र युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए । समारोह के मध्य में वृंदावन से पधारे संगीताचार्य अशोक स्वामी एण्ड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला महारास की अनूठी प्रस्तुतियों ने सभी को आनंद विभोर कर दिया। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय विप्र प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Read More

मथुरा । सदर क्षेत्र की श्यामनगर काॅलोनी दामोदरपुरा से बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान के ताले चटकाकर लाखों रूपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिये। घटना की जानकारी तब हुयी जब गृहस्वामी घर में आया। मिली जानकारी के अनुसार दामोदरपुरा के श्यामनगर में हरेन्द्र यादव मकान बनाकर रहते हैं। बताया जाता है कि घर में हरेन्द्र की पत्नी राखी रहती है। हरेन्द्र झांसी में नौकरी करते हैं। राखी अपने पति से मिलने छह दिन पूर्व झासी गयीथी। घर में अलमारी के बाॅक्स में 20 तोला सोने के जेवरात व करीब ढाई लाख रूपये नगदी रखी हुयी थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी ने सदर पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। वहीं माना जा रहा है कि चोरी की धटना घर से महिला के झांसी जाने के बाद बीते छह दिनों में कभी भी हो सकती है। महिला का अनुमान है कि बीती रात ही चोरी हुयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाखों रूपये मूल्य के जेवरातों की चोरी और ढाई लाख का कैश और घ्ज्ञर में किसी का भी मौजूद न रहना पुलिस का संदेह बन रहा है। 

Read More

मथुरा । कोसीकलां नगर के मुख्य बाजारों में हो रहे अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय पुलिस ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। नगर में हो रहे अतिक्रमण की शिकायतंे लगातार पालिका प्रशासन व स्थानीय पुलिस को मिल रही थी। जिसको लेकर नवागत थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने अपने अधीनस्थों के साथ नगर के सुभाष बाजार, सब्जी मंडी रोड, शेरगढ रोड, पुराना जीटी रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। उन्होने दुकानदारों से बातचीत के दौरान कहा कि सभी दुकानदार अपना सामान सडकों पर न रखें। सडकों पर सामान रखने के कारण अतिक्रमण में बढोत्तरी होती है तथा आये दिन नगर में जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More