BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में टैªन की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अडूकी व नरहौली के मध्य पुल के पास टैªन से एक महिला करकर टेªन की चपेट में आ गई। जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कापफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की लाला नवल किशोर चैकी क्षेत्र के रेलवे लाइन पार करते हुए टैªन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।  सूचना पर आई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर मृतक की शिनाख्त अनूप शर्मा पुत्र गिरीश चन्द्र शर्मा निवासी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार के रूप में हुई। बताया जाता है कि अनूप मानसिक रूप से विक्षिप्त था और इसी के चलतें उनसें अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं।

Read More

ब्लैक वैल्ट व प्रमाण पत्रा से किया सम्मानित सौंख। कस्बा के होनहार छात्र वीरेन्द्र सिंह ने वल्र्ड कराटे फाउन्डेशन के तत्वावधान में वृन्दावन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। जिसमें कराटे कमेटी के सैकेट्ररी सिहान भरत शर्मा व सिहान ज्ञान प्रकाश ने छात्रों को कराटे सम्बन्धी टिप्स बतायें। प्रशिक्षण के दौरान कस्बा के वीरेन्द्र सिंह के बेहतर प्रदर्शन को लेकर आयोजित कमेटी द्वारा ब्लैक बैल्ट व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतिभागी छात्र ने कस्बे का नाम रोशन किया है। छात्र वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षो से कराटे सीखने के लिये जागरूक था और वृन्दावन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। छात्र के बेहतर प्रदर्शन पर पूर्व सभासद भूरीसिंह, जगदीश प्रसाद, हरीशंकर, अनिकेत, तुसार कुन्तल, अंकित आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने छात्र वीरेन्द्र सिंह को बधाई दी। ------------------------- गर्मी और उमस ने छीना चैन - पूरे दिन नही आयी बिजली, लोग रहे परेशान सौंख। गुरूवार को कस्बा में विद्युत आपूर्ति ठप रही। और गर्मी में लोग परेशान रहे। इसी के चलते पूरे दिन लोगों के पंखे और कूलर बंद रहे। सौंख। भले ही विद्युत अधिकारी बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा करते हो लेकिन स्थानीय कर्मचारियों का अफसरों के दावों से कोई सरोकार नही है। गुरूवार को कस्बा की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। उमस व गर्मी से अकुलाती रही पर शाम तक विद्युत आूपर्ति शुरू न हो सकी। इसी के चलते लोगों के पंखे और कूलर बंद रहे। इससें पूरे दिन कस्बावासी खासे परेशान रहे। इनर्वटर भी चलते-चलते कमजोर हो गये। एसडीओ राजकुमार का कहना है कि 33 केवीए विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन हो गया है। कर्मचारियों को लाइन सही करने को भेजा है। कस्बा की विद्युत आपूर्ति जल्द शुरू करा दी जायेगी।  

Read More

पैसे निकालने में किसानों को अब नही होगी परेशानी सौंख। शुक्रवार को सहाकारी बैंक की ओर से क्षेत्र के किसानों को  किसान कृषि कैडिट कार्ड बांटे गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला सहकारी बैक के क्षेत्रीय डायरेक्टर देवीसिंह कुन्तल ने किसानों को कार्ड वितरित किये। क्षेत्रीय किसानों को पैसे निकासी में परेशानी न आये इसलिये बैंक ने उपभोक्ताओं को किसाना कैडिट कार्ड बनावायें गये है और इससें किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। देवीसिंह कुन्तल ने कहा कि ग्रामीण अंचल के किसानों को पैसे निकालने में परेशानी का सामना न करना पडे इसलिये किसान कैडिट कार्ड बनवाये गये है। इससें किसानों की समस्या हाल होगीं। शाखा प्रबन्धक विनय प्रकाश शर्मा ने बताया कि एटीएम कार्डो से सौंख क्षेत्र में करीब पचास हजार किसनों को किसान कैडिट कार्ड दिये गये है। कार्यक्रम में भूलेराम, अर्जुनसिंह, अशोक कुमार, हाकिमसिंह, लालसिंह, चिरंजीलाल, भगवानसिंह, भूरासिंह, रामवीर सिंह आदि किसानों को किसान कैडिट कार्ड सौपें गये। इस मौके पर सहकारी संघ के चेयरमैन जगदीश कुन्तल, नरेश कुन्तल, सभासद विजयसिंह, बलजीतसिंह, मगोर्रा समिति के अध्यक्ष बच्चूसिंह, बछगांव अध्यक्ष फतेहसिंह, सतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।  

Read More

नकली सोने की ईट व नशीला पाउडर बरामद मथुरा। जनपद पुलिस द्वारा टटलूओं के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चैकी व जनपद की स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर तीन बजे गणेशरा कट के पास से टटलू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली सोने की ईट व असलाह व ठगी करने में उपयोग में आने वाला सामान बरामद किया हैं।  इस सम्बन्ध में एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक ने मथुरा द्वारा लोगों को बाहर से बुलाकर नकली सोने की ईट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाये जा रहें अभियान के तहत शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चैकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर बुुधवार गणेशरा कट के पास से रफीक पुत्र सिराज खान निवासी नई थाना पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा व सददाम पुत्र उमर हुसैन निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकली सोने की ईट एक सोने का टुकड़ा, एक छैनी, च हथौड़ा, एक किलो दो ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया हैं। पुलिस ने पकड़ें दोनांे बदमाशों का चालान कर जेल भेजा हैं। पकड़ें गये दोनो बदमाशों के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमें लूट व अपहरण के दर्ज हैं।

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने किया अनावरण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मंत्री और विधायक मथुरा। सौंख कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में बुधवार को पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष और प्रबंधक स्व. रोषन सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी के न आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने मूर्ति का अनावरण किया। विधायक गोवर्धन क्षेत्र कारिंदा सिंह भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष और प्रबंधक स्व. रोशन सिंह की मूर्ति अनावरण के मौके पर सैंकडों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अनावरण से पूर्व कार्यक्रम में क्षेत्र से आये वक्ताओं ने रोशन सिंह के जीवन पर प्रकाष डाला और समाज उत्थान के लिए किये गये उनके कार्यों को याद किया। जिला पंचायत सदस्य नरदेव सिंह ने कहा कि जिन्होने अपना सारा जीवन समाजसेवा और शिक्षा के विस्तार में लगा दिया। ऐसे व्यक्तित्व की मूर्ति स्थापना समाज के लिए गौरव की बात है। तद्उपरान्त जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने पूर्व गेट में लगी स्व. रोशन सिंह की मूर्ति का मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण किया। इससे पहले जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती देवी व पूर्व प्रधान गीता देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक हेमराज सिंह, पूर्व प्रधान सींगापट्टी भरत सिंह, बाबूलाल , मनोज फौजदार, प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, धर्म सिंह फौजदार, कर्नल विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, हरपाल सिंह, वीरपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, मानपाल प्रधान, हरीओम प्रधान, भुवन भूषण कमल, राम भरोसी पाठक, राज्जो भईया, देवीसिंह कुंतल, सुरेन्द्र शर्मा, चन्द्रवीर सिंह, वीरपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, ओमवीर सिंह, रूपसिंह, विपिन सिंह, चरण सिंह यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्यारेलाल व संचालन मास्टर उदयवीर सिंह ने किया।

Read More

मथुरा। मथुरा और आगरा के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कई पेट्रोल पम्पों पर छापामार कार्यवाही की तो पेट्रोल पम्प स्वामियों मे हडकम्प मच गया। जिसमें एक पम्प को सही पाया गया तो दूसरे पम्प पर कम पेट्रोल दिये जाने की पुष्टि की गयी है।  बुधवार को कोसीकलां नगर के हाइवे स्थित दो पेट्रोल पम्पों पर क्षेत्रीय जांच अधिकारी विनय शंकर वर्मा, वरिष्ठ निरीक्षण वाट मांप अनुराग सिंह कुशवाह, सेल्स आफीसर आकाश दीप तिवारी सहित आधा दर्जन अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुये पम्पों की मशीनों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने मशीनों को खुलवाकर उसमें उनकी गति, चिप व तेल निकालने का सिस्टम देखा। इसके अलावा उन्होने लीटर में तेल भी नापा। जिसमें शर्मा पेट्रोल पम्प पर सभी चीजे सही पाई गयी। इसके बाद वह कोसी फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे जहां उन्होने सभी प्रकार की मशीनों को चैक किया जिसमें उन्होने मशीन में फिक्सिंग को पाया। इसकों लेकर अधिकारियों ने कोसी फिलिंग के मैनेजर को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। पम्पों पर अधिकारियों द्वारा किये गये औचक निरीक्षण से क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्प स्वामियों में हडकम्प मच गया। जांच अधिकारी विनय शंकर वर्मा ने बताया कि यहां के सभी पेट्रोल पम्पों की जांच की जायेगी।  

Read More

मथुरा । रविवार की तड़के गोवर्धन के गांव दौसेरस में पुलिस की छापामार कार्यवाही के दौरान पकड़े गये टटलूओं को सोमवार पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के समक्ष लाकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके कब्जे से तमंचे तथा नशीला पाउडर बरामद हुआ है।    पुलिस लाइन स्थित सभागार में दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी द्वारा जनपद से टटलूओं के खात्मे का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार तड़के गोवर्धन थाना प्रभारी कमलेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव दौरेरस के पास एक दर्जन शातिर टटलू किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उन्होंने यह जानकारी सीओ गोवर्धन श्रीमती आलोक दुबे के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों द्वारा कई थानों के फोर्स के साथ टटलूओं को पकडने के लिए भेजा। गोवर्धन थाना प्रभारी एंटी टटलू स्क्वायड प्रभारी प्रदीप कुमार, बरसाना एसएचओ उदय प्रताप, छाता एसएचओ प्रदीप कुमार, शेरगढ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मान मय फोर्स बताई गई जगह पहुंचे। पुलिस को देखते ही पहले से जमा टटलूओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्यवाही की, जबावी कार्यवाही कर घेराबंदी के बाद 10 शातिर टटलूओं को पुलिस ने धर दबोचा।    पकड़े गये लोगों में दौसेरस निवासी इस्लमा पुत्र सुमेर खां, अलीजान पुत्र नसरू, इस्लूप पुत्र पहलवान, आजाद पुत्र पिलूआ, साहिब पुत्र दीनू, साजिद पुत्र नौमान, जाकर पुत्र प्रताप, तैययब पुत्र मुनीर, मकसूद पुत्र इस्लूप, बेहतरीन पुत्र इसलमान हैं। इनके पास से 08 देशी तमंचा, खोखा कारतूस, नशीला पाउडर बरामद किया है।    

Read More

मथुरा । आईओसीएल रिफाइनरी मथुरा के अन्र्तगत सीआईएसएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियो को प्रजापिता ब्रहमाकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विस बींग द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  ईडीएल डब्ल्यू. कोनगीर, रिफाईनरी मथुरा एवं डिप्टी कमान्डेड आॅफिसर प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्रहमाकुमारी सिक्योर्टी सर्विस विंग के प्रशिक्षक कमान्डर शिव सिंह ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपना कार्य सुचारु रुप से कर सकते है। ब्रहमाकुमारी सारिखा बहन ने बताया अपनी जीवन में हम जब सन्तुष्ट रहते है और दूसरों के साथ हमारा व्यवहार ठीक रहता है तो हमारा हर कार्य व डयूटी सुचारु रूप से करते है। इस अवसर पर मथुरा ब्रहमाकुमारी सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके कुसुम ने मुख्य अतिथि , डिप्टी कमान्डेड अफिसर को ईश्वरीय सौगात दी। 

Read More

कैला नगर युवा मित्र मंडल ने कराया सातवां मां भगवती जागरण राधाकृष्ण, शिव पार्वती व काली की झांकी रहीं आकर्षण का केन्द्र मथुरा। कैला नगर युवा मित्र मंडल द्वारा गंगा दशहरा पर्व पर सौंख रोड, हैंडपम्प वाली गली स्थित कैला देवी मंदिर पर आयोजित सातवें विशाल मां भगवती जागरण में भोर तक भक्त माता की भेंटों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में शामिल झांकियों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। राया से आए गायक कलाकारों ने मां की भेंट व लांगुरिया प्रस्तुत किए। कलाकार राजू जयपुरिया ने बेटियां क्यों पराई हैं, बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवानी, आजा मां आजा मां, चटर की मटर करैगो आदि भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। अंकित ठाकुर के नेतृत्व में राधाकृष्ण का मनमोहक नृत्य, शिव-पार्वती का तांडव, काली व राक्षसों का युद्ध आदि की झांकियां निकाली गई। शेर पर सवार हो मां दुर्गा ने भक्तों को दर्शन दिए।  इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों मां ज्वाला की ज्योति प्रज्जवलित कर किया। दिनेश गोला ने आर्केस्ट्रा पार्टी, संजय खंडेलवाल ने प्रसाद व्यवस्था, शीतल जैन ने लाइट-टैंट व्यवस्था, राहुल अग्रवाल ने भंडारा व्यवस्था व ऋषि भारद्वाज ने पूजन सामग्री व्यवस्था संभाली। दरबार सेवा लाल सिंह डेेकोरेटर्स द्वारा की गई। कार्यक्रम में ह्देश खंडेलवाल, रिंकू, शुभम् खंडेलवाल, हितेश खंडेलवाल, लक्की यादव, शोभित बंसल, मोहित खंडेलवाल, दिनेश चन्द, सोनू गोला, वीर परिहार, गोपेश्वर भारद्वाज, बिट्टू जैन, संजय मामा होडल वाले, हरीश गोला आदि का विशेष सहयोग रहा। समापन भोर में हुई मातारानी की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Read More

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन नन्दोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़ उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की समापन आरती मथुरा। कभी भजनों की तान पर झूमते श्रद्धालु, तो कभी नन्दोत्सव में प्रसादी के लिए भक्तों की होड। राया क्षेत्र के गांव खलौआ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ऐसा रस बरसा कि श्रोता सुनते-सुनते कथा रूपी सागर में गोते लगाते नजर आए। कथा की अनुपम छटां को देख खलौआ गांव वृन्दावन धाम नजर आया। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन नन्दोत्सव की धूम रही। कथा का शुभारंभ उ.प्र. के राज्यपाल के विधिक सलाहाकार एस.के. उपाध्याय तथा अलीगढ़ के कमिश्नर सुभाषचन्द्र शर्मा ने किया। कथा में मुख्य रुप से पहुंचे उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश चैधरी एवं कथा आयोजक श्रीमती सविता सिंह सौरोत, राजन सिंह ने कथा समापन पर व्यास पीठ की आरती की। कथा व्यास पीठ पर विराजमान भागवताचार्य साध्वी प्रेमलता शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। मानव जन्म जब आप आए हैं तो पुण्य लाभ कमायें। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कथा श्रवण तो की है,लेकिन पापों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि कथा को श्रवण करने के साथ-साथ अपने जीवन में उतारें तो निश्चत ही हमें पापों से छुटकारा मिल जाएगा। इस दौरान साध्वी द्वारा नन्दोत्सव में गाये भजन नन्द के घर आनन्द भयौ जय कन्हैया लाल की... पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे और प्रसादी के लिए लोगों में होड़ मच गई। कथा श्रवण को हजारों श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में प्रमुख राकेश सोलंकी प्रधान, सुरेश प्रधान, डा. रामकुमार पोनियां, विवेक प्रिय आर्य, भानु प्रताप सिंह, हरेन्द्र प्रधान, मौनी ताऊ, राजवीर सिंह पीआरओ, बलवीर सिंह, आयुष, राहुल, गोविन्द प्रधान, राधेश्याम गिरी, दिनेश, प्राची, मधुसुदन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। गंगा दशहरा के पर्व पर आज भोर से ही श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर अपने को धन्य माना। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यमुना के विभिन्न घाटों पर देखी गयी। जगह-जगह पुलिस प्रशासन और नगर पालिका द्वारा इस मौके पर बैरीकेटिंग और सुरक्षा व्यवस्थायें की गयी थीं। खोया-पाया शिविर, चिकित्सा शिविर और श्रद्धालुओं की सुविधार्थ स्वयंसेवी संगठन यमुना किनारे मौजूद देखे गये। गंगा दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुये विभिन्न धार्मिक संगठनों की मांग के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा यमुना में गंगा का जल छुड़वाया गया था। यमुना काफी समय से मैली चल रही थी और इस पर्व पर श्रद्धालुओं के सामने भी यह गंदगी सामने न आये, इसके लिये प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जल छुड़वाया गया था। माथुर चतुर्वेद परिषद, तीर्थ पुरोहित महासंघ जैसे विभिन्न संगठनों ने इसमंे प्रशासन का सहयोग किया। नगर पालिका द्वारा बैरीकेटिंग, सफाई और अन्य व्यवस्थायें करायी गयीं। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा यमुना में डुबकी लगाई गयी। महिला, पुरूष, बच्चे गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान, जलेबी-कचैड़ी का नाश्ता और खरबूजे, तरबूजे घरों में लेकर पंहुचे। आज के दिन मथुरा में पतंगों का भी चलन रहा है। सुबह से ही आसमान पर रंग-बिरंगी पतंगे उड़ाते बच्चे, वृद्ध और महिलायें देखी गयीं। तो दानी सज्जनों द्वारा इस मौके पर मीठे जलों की प्याऊ शहर के विभिन्न छोरों पर लगाई गयीं। पुण्य के भाव से यह सेवा जगह जगह लोगों द्वारा की गयी थी जिसका श्रद्धालुओं ने खूब लाभ उठाया। गंगा दशहरा के मौके पर पुलिस-प्रशासन द्वारा यमुना के घाटों पर पूरी व्यवस्थायें की गयी थीं। शहर कोतवाली पुलिस और दूसरे थानों से भी पुलिस भेजी गयी थी।

Read More

मथुरा। आज गंगा दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर अंतापाडा मे जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के प्रभारी महासचिव विनेश सनवाल के नेतृत्व में आम जनता की जन समस्याओं की सुनवाई हेतू कैप लगाया गया, जिसमे क्षेञीय आम नागरिक जनो ने अपनी अपनी जन समस्या बतायी गयी, द्यजिसमे विनेश सनवाल ने कहा कि आप लोगो की इन जन समस्याओं का समाधान करवाने के लिए हम कांग्रेस जन कोई कसर नही छोडेगे, और आपकी हर दुख दर्द मे हम कांग्रेस जन मदद के लिए हर पल हाजिर है, और मै आपकी सेवा मे हर पल सजग इक छोटा सा सेवक हू आप लोगो के लिए सदैव संघर्षरत रहा हूँ, और इस दौरान कांग्रेस सरकार के दुबारा लाये गये जन सूचना का अधिकार 2005 कानून के बारे मे भी जागरुकता कायम की गयी और इस दौरान प्रमुख रुप से सर्व श्री कृष्णमोहन शर्मा, ओम प्रकाश सनवाल, श्रीमती संगीता ठाकुर, आयशा खान, श्रीमती अफसर निशा, श्रीमती मोती ठाकुर, केदार गोस्वामी, श्रीमती पुषपा ठाकुर, प्रमोद अग्रवाल, नेमीचंद चैधरी, आतिश चैहान, गीता चैहान, विजय चैहान,तुलाराम माहौर, भीम प्रजापति, पप्पू कंजर, रवि गोस्वामी, श्रीमती कामिनी गोस्वामी, उमेश बालमीकि, अमित बालमीकि, अनूप बालमीकि मधू बालमीकि, निर्मला देवी, श्रीमती सुनिता देवी, राजू चैहान, सौरभ बालमीकि याराना नाथ, भगवान सिंह बालमीकि, रिकू बालमीकि आदि सहित बहुत संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More