देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने किया अनावरण
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मंत्री और विधायक
मथुरा। सौंख कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में बुधवार को पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष और प्रबंधक स्व. रोषन सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी के न आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने मूर्ति का अनावरण किया। विधायक गोवर्धन क्षेत्र कारिंदा सिंह भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष और प्रबंधक स्व. रोशन सिंह की मूर्ति अनावरण के मौके पर सैंकडों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अनावरण से पूर्व कार्यक्रम में क्षेत्र से आये वक्ताओं ने रोशन सिंह के जीवन पर प्रकाष डाला और समाज उत्थान के लिए किये गये उनके कार्यों को याद किया। जिला पंचायत सदस्य नरदेव सिंह ने कहा कि जिन्होने अपना सारा जीवन समाजसेवा और शिक्षा के विस्तार में लगा दिया। ऐसे व्यक्तित्व की मूर्ति स्थापना समाज के लिए गौरव की बात है। तद्उपरान्त जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने पूर्व गेट में लगी स्व. रोशन सिंह की मूर्ति का मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण किया। इससे पहले जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती देवी व पूर्व प्रधान गीता देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक हेमराज सिंह, पूर्व प्रधान सींगापट्टी भरत सिंह, बाबूलाल , मनोज फौजदार, प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, धर्म सिंह फौजदार, कर्नल विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, हरपाल सिंह, वीरपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, मानपाल प्रधान, हरीओम प्रधान, भुवन भूषण कमल, राम भरोसी पाठक, राज्जो भईया, देवीसिंह कुंतल, सुरेन्द्र शर्मा, चन्द्रवीर सिंह, वीरपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, ओमवीर सिंह, रूपसिंह, विपिन सिंह, चरण सिंह यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्यारेलाल व संचालन मास्टर उदयवीर सिंह ने किया।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज