BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा । जनपद में दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के ग्राम पिरसुआ निवासी रामस्वरूप बुधवार अपने 12 वर्षीय बेेटे अकुंर को साथ लेकर बाजार आ रहा था कि हाथरस राया रोड पर पीछे से आ रहें टैक्ंकर ने उनकी साईकिल को रौंद दिया जिससें साईकिल के पीछे बैठे अंकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल रामस्वरूप को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतक अकुंरा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। दूसरी घटना थाना नौहझील क्षेत्र के  यमुना एक्सप्रेंस-वे माइलस्टोन 67 के पास नौहझील निवासी मजदूरी का कार्य करने वाला सुनहरी लाल पुत्र जोतीराम बुधवार दोपहर घर से काम करने के लिए निकला था कि वह सड़क पार कर रहा था कि वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

Read More

मथुरा । गोवर्धन कस्बे में गुरूपूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अरबिंद मलप्पा बंगारी गोवर्धन पहुॅचे। जहाॅ थाना प्रांगण में अधिनस्त अधिकारियांें के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का ब्यौरा मांगा। जिलाधिकारी ने गोवर्धन में फेली गंदगी के साम्राज्य को लेकर नगर पंचायत गोवर्धन में तैनात बाबुओं को फटकार लगाई।  उन्होंने अधीनस्तों से कहा कि समय रहते संपूर्ण नगर में सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें। लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाही करने की भी चेतावनी दी। गुरूपूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर अधीनस्त अधिकारियांें के काफिले के साथ गोवर्धन पहुॅचे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने अधीनस्त अधिकारियांे के साथ बैठक के बाद गिरिराज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मानसीगंगा में फैली गंदगी तथा गंदे नाले से गंगा में आ रहे पानी को लेकर चिंता जताई। विभागीय अधिकारियांें तथा नगर पंचायत गोवर्धन को गंदे पानी तत्काल बंद कराने के निर्देश दिये। विद्युत अधिकारियों को जल्द से जल्द परिक्रमा मार्ग में विद्युत पोल तथा तारों को दुरूस्त करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अवनीश अवस्थी, एसडीएम सदानन्द गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे, विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र, जुगल पटेल आदि अधिनस्त अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Read More

      सौंख के सौंख-भरतपुर मार्ग पर सरकार के आदेश के बाबजूद भी अभी तक नही हुआ गड्डा मुक्त  सौंख के गांव नगला बर का मुख्य मार्ग जर्जर हालत में सौंख के नगला खेरा का मुख्य मार्ग वर्षो से पड़ा जर्जर सौंख के गांव नगला अड्डा का मुख्य मार्ग जर्जर सरकार के आदेश के बावजूद भी नही भरे गये सड़कों के गड्डों, लोगों की उम्मीदों पर फेरा पानी--  सौंख। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही प्रदेश की सड़कोें को 15 जून तक गड्डा मुक्त करने का संकल्प लिया हो लेकिन सौंख क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के संपर्क मार्गो की स्थिति जर्जर हालत है। और ये मार्ग करीब पिछले कई वर्षों से इसी स्थिति में है। कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नही देता। और ग्रामीणों को भी आने-जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के गड्डे मुक्त कराने का संकल्प लिया हो लेकिन सौंख-मथुरा रोड़ पर आगरा कैनाल और पिछले कई वर्षो से सौंख को राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाला करीब दो किमी सड़क मार्ग में काफी गहरे गड्डे है। कस्बा सहित आस-पास के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ने लगी थी। ग्रामीण अंचल में भी हालत यह है कि क्षेत्र के अधिकतर गांवों के सम्पर्क मार्ग ठीक नही है। और कस्बा से जुडे़ कुछ मार्गो की हालत बहुुत ही खराब है। कस्बा से राजस्थान सीमा  से जुडे़ दो सड़क मार्ग सहित करीब दो दर्जन गांव के सम्पर्क मार्गों की हालत जर्जर है।   नगला अड्डा, अहमल कलां से शीशराम, सौंख से नगला खेरा, लोरिहा से आजल, मल्हू से भुन्डान, अहमल से बोरिपा, गोवर्धन रोड़ से डौमपुरा, नगला अक्खा, नगला बारी, सैदा से नगला जंगली, नैनू पट्टी से घनिया, जाजनपट्टी रोड़ से नगला बर, नगला खारी, लोरिहा पट्टी से नगला जीवन, नगला अक्खा से सबला, नैनूकलां से कनकू, सबला से शेरा नगला, सैदा से नगला टूड़ा आदि गांवों के सम्पर्क मार्ग जर्जर हालत है। और इन गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आने-जाने वाले रहगीरों को देररात्रि में तेज गति से चलने वाहनों को हादसे का सबब बन सकता है। और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने 15 जून तक सभी मार्गों को गड्डे मुक्त करने का संकल्प लिया था। जो कि अधूरा रह गया। सीएम के संकल्प से जागी थी गांव वासियों को उम्मीद प्रदेश के जर्जर पडे़ सडक मार्गो को लेकर 15 जून तक गड्डों को भरकर दुरस्त करने का जो संकल्प सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया था। वह संकल्प आज पूरा नही हो सका। और सीएम के इस आदेश से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह भी था। और गांवों के सभी संपर्क मार्ग को बनायें जाने की उम्मीद भी जागी थी। ये सपना ग्रामीणों को टूट गया।   

Read More

      सौंख के सौंख-भरतपुर मार्ग पर सरकार के आदेश के बाबजूद भी अभी तक नही हुआ गड्डा मुक्त  सौंख के गांव नगला बर का मुख्य मार्ग जर्जर हालत में सौंख के नगला खेरा का मुख्य मार्ग वर्षो से पड़ा जर्जर सौंख के गांव नगला अड्डा का मुख्य मार्ग जर्जर सरकार के आदेश के बावजूद भी नही भरे गये सड़कों के गड्डों, लोगों की उम्मीदों पर फेरा पानी--  सौंख। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही प्रदेश की सड़कोें को 15 जून तक गड्डा मुक्त करने का संकल्प लिया हो लेकिन सौंख क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के संपर्क मार्गो की स्थिति जर्जर हालत है। और ये मार्ग करीब पिछले कई वर्षों से इसी स्थिति में है। कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नही देता। और ग्रामीणों को भी आने-जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के गड्डे मुक्त कराने का संकल्प लिया हो लेकिन सौंख-मथुरा रोड़ पर आगरा कैनाल और पिछले कई वर्षो से सौंख को राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाला करीब दो किमी सड़क मार्ग में काफी गहरे गड्डे है। कस्बा सहित आस-पास के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ने लगी थी। ग्रामीण अंचल में भी हालत यह है कि क्षेत्र के अधिकतर गांवों के सम्पर्क मार्ग ठीक नही है। और कस्बा से जुडे़ कुछ मार्गो की हालत बहुुत ही खराब है। कस्बा से राजस्थान सीमा  से जुडे़ दो सड़क मार्ग सहित करीब दो दर्जन गांव के सम्पर्क मार्गों की हालत जर्जर है।   नगला अड्डा, अहमल कलां से शीशराम, सौंख से नगला खेरा, लोरिहा से आजल, मल्हू से भुन्डान, अहमल से बोरिपा, गोवर्धन रोड़ से डौमपुरा, नगला अक्खा, नगला बारी, सैदा से नगला जंगली, नैनू पट्टी से घनिया, जाजनपट्टी रोड़ से नगला बर, नगला खारी, लोरिहा पट्टी से नगला जीवन, नगला अक्खा से सबला, नैनूकलां से कनकू, सबला से शेरा नगला, सैदा से नगला टूड़ा आदि गांवों के सम्पर्क मार्ग जर्जर हालत है। और इन गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आने-जाने वाले रहगीरों को देररात्रि में तेज गति से चलने वाहनों को हादसे का सबब बन सकता है। और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने 15 जून तक सभी मार्गों को गड्डे मुक्त करने का संकल्प लिया था। जो कि अधूरा रह गया। सीएम के संकल्प से जागी थी गांव वासियों को उम्मीद प्रदेश के जर्जर पडे़ सडक मार्गो को लेकर 15 जून तक गड्डों को भरकर दुरस्त करने का जो संकल्प सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया था। वह संकल्प आज पूरा नही हो सका। और सीएम के इस आदेश से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह भी था। और गांवों के सभी संपर्क मार्ग को बनायें जाने की उम्मीद भी जागी थी। ये सपना ग्रामीणों को टूट गया।   

Read More

कपड़ा व्यापारियों ने जीएसजी टैक्स का किया विरोध सौंख। गुरूवार को कस्बा में कपड़ा व्यापारियों ने केन्द्र सरकार के जीएसटी टैक्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और वित्त मंत्री का पुतला दहन किया गया। और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कस्बा में कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में सुबह से बाजार बंद रखा। इस दौरान व्यापारियों ने पूरे बाजार में पैदल मार्च निकाला। मुख्य बाजार स्थित कपड़ा व्यापारी एकत्रित हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली का पुतला फूंका। व्यापारी सुनील व जगदीश अग्रवाल का कहना है कि केन्द्र सरकार ने छोटे-छोटे कपड़ा विके्रता जीएसटी के दायरे में नही लाना चाहिए। और कपड़ा पर लगाये जा रहे जीएसटी टैक्स को हटाने की मांग की। इस मौके पर कमेटी के हरी बजाज, उमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सौरभ, प्रेमसिंह माहौर, राजूसिंह, गौरव अग्रवाल, संजय गोयल, रोहितश्व अग्रवाल, शुभम सिघंल, राकेश सिघंल, मनोज, सतीशचंद, अमित, राकेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।    

Read More

सौंख। गुरूवार को ग्राम पंचायत के राज्य वित्त आयोग योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सींगापट्टी में करीब 170 मीटर इण्टरलाॅकिंग खंरजा व नाली निर्माण का ग्राम प्रधान बबीतादेवी व प्रतिनिधि वेदपाल सिंह ने लोकार्पण किया। इससे क्षेत्रीय जनता में हर्ष ही लहर है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चै.कप्तान सिंह, मास्टर रोहिताश्व कुन्तल, नीरज शर्मा, राजू कुन्तल, रोहिताश्वसिंह, इन्द्रपाल आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा :  उ0प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मा0 श्री सुरेन्द्र सिंह नायक ने मथुरा भ्रमण के अवसर पर आज अपरांह 2.15 पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनपद के एससी तथा एसटी लोगों द्वारा की गई शिकायतों की सुनवाई की। साथ ही शिकायतों से संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये। तथा शिकायतकर्ता की शिकायत की कार्यवाही के बारे में आवेदक को अवगत करने के निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि उत्पीडन के कुल 63 प्राप्त प्रस्तावों में 58 को 46.65 लाख भुगतान हो चुका है। शेष लम्बित 5 शिकायतों पर कार्यवाही चल रही है। इस शीघ्र ही स्वीकृत हेतु प्रेषित किया जायेगा। वर्ष 2017-18 में प्राप्त 347 आवेदन पत्रों पर कार्यवाही होकर लाभार्थियों को भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जायेगा। तथा आर0डी0 शर्मा सहायक प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त निगम ने बताया कि हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों की नियोजन का प्रतिशेध और उनका पुर्नवास अधिनियम-2013 के अंतर्गत बाल्मिक समुदाय के 8 सदस्यों द्वारा ऋण हेतु आवेदन किया गया था, जिसकी स्वीकृति दी जा चुकी है .

Read More

मथुरा। जिले में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नयति हाॅस्पीटल के निकट आज दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटैक कर सीएनजी पेट्रोल पम्प के मैनेजर से 25 लाख रूपये लूट लिये। दिनदहाड़े हुयी लूट की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी और पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी मौके पर पंहुच गये। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सांवरिया सीएनजी पेट्रोल पम्प का मैनेजर सतेन्द्र सिंह और अर्जुन अपने ड्राइवर के साथ सोमवार सुबह ईको कार से पेट्रोल पम्प का कैश 24 लाख 75 हजार 436 रूपये कर वृन्दावन स्थित एक्सिस बैंक में जमा कराने जा रहे थे। गाड़ी में दो दिन का कैश रखा हुआ था। बताते हैं कि ये लोग जैसे ही कट पै से अपनी साइड पर आये तभी हीरा फूड्स के पास पीछे से आ रही अपाचे बाइक पर सवार तीन लोगों ने बाइक ओवरटैक कर सामने लगा दी और पिस्टल निकालकर खड़े हो गये। इसी दौरान तीन लोग दूसरी तरफ से आये और उहोंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिये और गाड़ी में रखा कैश लूट लिया। कार चालक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उस पर तमंचा तान दिया और ये लोग नगदी से भरा बैग लेकर जैंत की ओर भाग गये। मैनेजर के अनुसार शनिवार वह रविवार का कैश जमा कराने जा रहा था। बदमाश लूट कर जैंत की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वृंदावन रमेश चंद्र शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बदमाशों की तलाश शुरू की। एसएसपी विनोद मिश्रा, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। एसएसपी ने जिले की सीमा सील कर सघन चेकिंग शुरू करा दी है। एसएसपी ने बताया कि चार टीमें खुलासे को लगाई गई हैं और जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा। 

Read More

मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड नगरवासी व श्रद्धालु बंदरों के आतंक से परेशान हंै। काफी संख्या में बंदर राधाकुंड में दिखाई देते है। बंदरों द्वारा छत से धक्का दिए जाने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। आए दिन बच्चों व महिलाओं को घायल कर देते है। नगर के लोगों का कहना है कि गर्मी के चलते बंदरो में चिड़चिड़ापन पैदा हो गया है, जिसकी वजह से बंदरों के उत्पात में बढ़ोतरी हो रही है। नगर निवासियों द्वारा प्रशासन से अनुरोध है बंदर जल्द से जल्द पकड़वाए जाए नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के सुरेश जोशी, ओम प्रकाश जोशी, विनोद कुमार अग्रवाल, कुंज बिहारी गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, पप्पी मिश्रा, चंद्र विनोद कौशिक, विष्णु रावत, हरिकांत वशिष्ठ, सुंदर मिश्रा, केके जोशी, जगन्नाथ उपाध्याय, गणेश मिश्रा आदि ने जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।    

Read More

मथुरा । सौंख-जाजनपट्टी मार्ग पर गांव लोरिहापट्टी के समीप एक बाइक सवार युवक नीलगाय से टकरा गया। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फतेहपुर सीकरी निवासी सुनील उम्र करीब 34 वर्ष कस्बा सौंख में पिछले तीन वर्षों से किराये के मकान में रह रहा था। वह कस्बा में तंदूर का कार्य किया करता था। शनिवार की रात वह नगला खारी से किसी कार्यक्रम में काम करके वापस सौंख लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव लोरिहापट्टी के समीप नीलगाय से टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक के गंभीर चोटें आयी हैं। परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि इस क्षेत्र में शाम के समय आवारा पशुओं का आवागमन शुरू हो जाता है।  

Read More

मथुरा । जिले में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नयति हाॅस्पीटल के निकट आज दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटैक कर सीएनजी पेट्रोल पम्प के मैनेजर से 25 लाख रूपये लूट लिये। दिनदहाड़े हुयी लूट की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी और पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी मौके पर पंहुच गये। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सांवरिया सीएनजी पेट्रोल पम्प का मैनेजर सतेन्द्र सिंह और अर्जुन अपने ड्राइवर के साथ सोमवार सुबह ईको कार से पेट्रोल पम्प का कैश 24 लाख 75 हजार 436 रूपये कर वृन्दावन स्थित एक्सिस बैंक में जमा कराने जा रहे थे। गाड़ी में दो दिन का कैश रखा हुआ था। बताते हैं कि ये लोग जैसे ही कट पै से अपनी साइड पर आये तभी हीरा फूड्स के पास पीछे से आ रही अपाचे बाइक पर सवार तीन लोगों ने बाइक ओवरटैक कर सामने लगा दी और पिस्टल निकालकर खड़े हो गये। इसी दौरान तीन लोग दूसरी तरफ से आये और उहोंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिये और गाड़ी में रखा कैश लूट लिया। कार चालक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उस पर तमंचा तान दिया और ये लोग नगदी से भरा बैग लेकर जैंत की ओर भाग गये। मैनेजर के अनुसार शनिवार वह रविवार का कैश जमा कराने जा रहा था। बदमाश लूट कर जैंत की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वृंदावन रमेश चंद्र शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बदमाशों की तलाश शुरू की। एसएसपी विनोद मिश्रा, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। एसएसपी ने जिले की सीमा सील कर सघन चेकिंग शुरू करा दी है। एसएसपी ने बताया कि चार टीमें खुलासे को लगाई गई हैं और जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।   

Read More

मथुरा। श्री बृजयात्रा सेवा संस्थान के सामाजिक एवं धार्मिक योजनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी द्वारा उत्तर प्रदेश प्रान्त के संयोजक पद पर समाजसेविका एवं इंजीनियर श्रीमती कल्पना गर्ग को नियुक्त किया गया। आज डेम्पियर नगर स्थित केडीटी सेंटर के हॉल में श्री बृजयात्रा सेवा संस्थान ने विशेष बैठक आयोजित कर श्रीमती कल्पना गर्ग को समस्त पदाधिकारियों की उपस्थति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती कल्पना गर्ग ने शीघ्र ही संस्था व समाज हित में प्रदेश, मण्डल, जिला व् नगर में कार्यकारिणी गठित कर संस्था के कार्यों को जन जन से जोड़ने का आश्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम में इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम गौतम, महेन्द्र दत्त आचार्य, बी के उपाध्याय, कृष्ण मुरारी दीक्षित, चन्द्र प्रकाश शर्मा, चौधरी विजय आर्य, मोहिनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More