BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्री विज्ञानाचार्य जी महाराज के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी के नेतृत्व में यमुना भक्तों का काफिला यमुना पूजन के लिए हथिनीकुण्ड के लिए रवाना हुआ। चतुःसम्प्रयदाय के अध्यक्ष श्री फुलडोल दास जी महाराज, वैरागी आश्रम के महन्त हरिबोल बाबा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रविन्द्र यादव ने यमुना भक्तों को विदा किया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास जी ने कहा कि 1994 में हथिनीकुण्ड जल बंटवारे का जो समझौता हुआ उससे यमुना का 97 प्रतिशत जल हथिनीकुण्ड पर ही रोक लिया गया। मात्र 3 प्रतिशत पानी ब्रज की ओर छोड़ा जाता है जिसकी एक बूंद भी ब्रज में नहीं पहुॅचती है। ऐसे में आवश्यकता है कि केन्द्र एवं राज्य सरकारें मिलकर पुनः इस समझौते पर विचार कर सुधार करें और ब्रज के साथ हो रहे अन्याय को रोक यमुना का ब्रज वृन्दावन तक अविरल प्रवाह बनाये। संत ने जानकारी देते हुये बताया कि 21 जून को यमुना भक्तों द्वारा यमुना का पूजन कर हथिनीकुण्ड एवं वृन्दावन दोनो स्थान के जल को सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुॅचाया जायेगा जिससे वह स्वयं दोनो स्थानों के जल में अन्तर देख सके। ब्रज के साथ वर्षो से हो रहे अन्याय को रोक ब्रज को उसके हिस्से की यमुना की अविरल धार प्राप्त होगी यही वर्तमान सरकार से यमुना भक्तों को अशायेंह ै। यमुना रक्षक दल के राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया एवं स्वामी नारायण बाबा ने कहा कि ब्रज के लाखों यमुना भक्त स्वच्छ यमुना धार की प्रतिक्षा वर्षो से कर रहे है। इसके लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है और उससे से भी पहले आवश्यकता है हमारे जनप्रतिनिधि यमुना के प्रति गंभीर हो इसके लिए यमुना रक्षक जन जनता और जनप्रतिधि दोनो को जागरूक करने का कार्य करेगा।  इस अवसर पर राजवीर सिंह, परशुराम गुर्जर, दयाराम गुर्जर, मदनलाल गौतम, मदनगिरि महाराज, श्रीदास प्रजापति, अजय शर्मा, ग्वाला बाबा, देवेन्द्र गुर्जर, आदि लोग उपस्थित रहे।     

Read More

मथुरा। बुधवार समाजवादी पार्टी एवं महानगर समाजवादी पार्टी मथुरा के नेतृत्व में योग दिवस पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर बल देने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन डींग गेट से होली गेट, चैक बाजार होकर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा कर और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतर तरीका है। हमारी पूर्व की सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा वृक्ष लगाकर जनता को जागरुक किया। इसी श्रंखला को समाजवादी पार्टी आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम कर जनता को जागरुक करती रहेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, महासचिव जागेश्वर यादव, महानगर उपाध्यक्ष एवं एम.एल.सी. प्रतिनिधि रवि यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, महानगर महासचिव अरुण दीक्षित ,शैलेंद्र शर्मा,भगवती चतुर्वेदी, जितेंद्र सैंगर और सभी फ्रंटल के अध्यक्ष  उपस्थित रहे । भारत भूषण, मुन्ना मलिक, सतीश पटेल, नीटू चैधरी, लोकेन्द्रसिंह, पवन चैधरी ,राजीव यादव,भूरा शेख साहिद कुरैसी  रिजवान कुरैसी अबदुल मलिक पहलाद यादव,रामधन गुर्जर,लोकमणी रज्जु कुरैसी, गुड्डू खान, रवि यादव, लोकेंद्र चैधरी, रामधन गुर्जर, रंजन वाला भारतभूषण ,नकुल राजावत, मुन्ना मलिक , अमित यादव, रंजन वाला, श्याम मुरारी चैहान,बीला यादव,डा. लक्ष्मी नारायण, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे, साइकिल यात्रा को पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह के द्वारा झंडी लिखाकर शुभारम्भ किया गया।

Read More

मथुरा। गणेशरा स्टेडियम में मा0 राज्यमंत्री पंचायती राज (स्वतंत्र प्रभार) एवं लोक निर्माण विभाग (एम0ओ0एस0) उ0प्र0 श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रवीन्द्र कुमार ने तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को महोत्सव के रूप में 7 से 8 बजे तक मनाया। मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर पूरे भारत में योग दिवस का आयोजन हो रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रधानमंत्री जी की यह योग की पहली वास्तविक धरातल पर इतना रंग लायेगी और लोग बढ चढकर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। योग हमारे देश की प्राचीन विधा है और पुस्तक के माध्यम से भी बताया कि योग से हम कैसे निरोग रह सकते हैं। प्राय हम अल्प आयु में कई रोगों के शिकार हो जाते हैं जैसे उक्त रक्तचाप, हाईपर टेंशन, पेट संबंधित इत्यादि बिमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। योग हमें तन और मन दोनों को स्वच्छ रखता है।  मा0 मंत्री श्री चौधरी जी ने कहा योग हमारी संस्कृति की मूल पहचान है। हमारी सरकार अपनी संस्कृति को फिर से समाज में उतार रही है। जिससे मानव समाज का मानसिक, शारीरिक तथा आर्थिक विकास होता है। वर्तमान  आज के युग में संस्कारयुक्त शिक्षा आवश्यकता है, बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी है। समाज को भी संस्कारिता करना भी अत्यन्त आवश्यक है। समाज में कुटुम्बता की परम्परा निरन्तर चलती रहे। मन के विकार शरीर में योग उत्पन्न करते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि हम अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आस-पास के वातावरण का भी ध्यान रखें यह योग केवल एक दिन के लिए नहीं होना चाहिए। लम्बी उम्र के लिए योग अत्यन्त आवश्यक है, नियमित अभ्यास करें तभी स्वास्थ्य लाभ दिखाई देगा। प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम करें। सभी कार्य टीम भाव से होने चाहिए आपसी विचार विमर्श कर व्यक्ति बडे से बडे कार्य को भी आसानी से कर सकता है। परोपकार के भाव से कार्य करते हुए समाज में फैली बुराइयों को दूर करें। इस अवसर पर सभी से मेरा यही संदेश है। तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गणेशरा स्टेडियम में जिला प्रशासन की पूरी टीम ने प्रतिभाग किया। जिसके कारण भारी संख्या में बच्चों से लेकर बूढों तक योगाभ्यास किया। इसके अलावा जनपद के समस्त तहसील तथा ब्लॉकों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। स्टेडियम में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रवीन्द्र कुमार, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, डीआईओएस तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं स्ट्ाईक वन कोर द्वारा मथुरा कैन्ट में ‘अन्तर्राष्ट्ीय योग दिवस‘ मनाया गया। योग एवं इसके फायदों की जानकारी हेतु कैन्ट मंे विभिन्न जगहो पर, सभी रैंको  के लिए एक विशेष योग कैम्प का आयोजन किया गया। यूनिट और फारमेशन मुख्यालयांे मंे योग प्रशिक्षक ने योगावधि मे भाग लिया और ज्ञानवर्द्धक जानकारियाॅ दी। इस योगाभ्यास में स्ट्ाईक वन कोर के जनरल अफसर कमांडिग ले. जनरल रणवीर सिंह सहित बडी संख्या में अधिकारी, जूनियर कमीशन्ड अधिकारी एवं अन्य रैंकों के जवानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त इस योगाभ्यास में सैन्य परिवारो ने भी भाग लिया। योग से केवल शारीरिक फायदे ही नहीं, अपितु यह विचारों तन-मन व श्वसन को शुद्ध करता है। योग के विभिन्न आसनों से शरीर के हिस्से और मासपेशियों की मजबूती के साथ-साथ साॅस लेने व छोड़ने की तकनीक से तनाव मुक्ति एंव रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढावा मिलता है। इन पहलुओं के अन्तर्गत प्रशिक्षित योग अनुदेशको द्वारा बड़ी संख्या में मथुरा के योग प्रशिक्षको को प्रशिक्षण दिया।   

Read More

गोवर्धन। तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोवर्धन उपजिलाधिकारी सदानंद गुप्ता द्वारा एक योग शिविर का आयोजन योग ऋषि बाबा धर्मदास के सानिध्य में कस्वे की मुरारी कुञ्ज में किया गया । योग शिविर में सैकङो लोगो सहित महिला और बच्चों ने भाग लिया । सम्पूर्ण भारत वर्ष में तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के साथ ही गिरिराज धाम में भी युवा बर्ग सहित बुजुर्गों ने योग दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया । इसी के चलते गोवर्धन उपजिलाधिकारी सदानन्द गुप्ता ने तहसील कर्मचारियो के साथ कस्वे की मुरारी कुञ्ज सभागार में योग शिविर का आयोजन योग ऋषि बाबा धर्मदास के सानिध्य में किया है । इस योग शिविर में महिला व् बच्चों सहित सैकङो लोगो ने भाग लेकर योगासन कर स्वस्थ्य रहने की कला सीखी है । इस योग शिविर का सुभारंभ उपजिलाधिकारी सदानन्द गुप्ता एवम् योग ऋषि बाबा धर्मदास ने माँ सरस्वती के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर किया । वही योग शिविर में भाग लेने आये कस्वे के गणमान्य लोगों ने शिविर में आये आगुन्तको का दुपट्टा भेट कर स्वागत किया । योग दिवस के अवसर बाबा धर्मदास ने कहा कि युवा बर्ग के लोगों प्रातः काल वेला में निश्चित रुप से योग शीर्ष आसन करना चाहिये योग करने से मनुष्य निरोगी रहता है।  इस अवसर पर गणेश पहलवान संजू लाला राजू फौजी पवन हरीओम शर्मा गोविंद सिंह चैधरी खुशी सिसोदिया प्रिंस सिसोदिया अमित चोहान अमित बाबा बालकृष्ण खण्डेलवाल थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार महेश सैनी केशव मुखिया विष्णु लवानियां  लोकेश प्रताप सरिता प्रतिभा लवानियां आदि प्रमुख रुप से योग शिविर में सामिल रहे।

Read More

हिन्दू-मुस्लिम भाईयों ने गले मिलकर दिया एकता संदेश रोजा के 24 वें दिन हुई रमजान पाक की दावत सौंख। कस्बा में ईद उल फितर के रमजान पाक माह का अन्तिम दौर चल रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम भाईयों को चेयरमैन आवास पर रोजा इफ्तार दावत दी। और हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम रखते हुये मुबारकबाद दी।  ईद उल फितर के रमजान पाक महिने के अवसर पर कस्बा में रोजा इफ्तार पार्टी देकर हिन्दू-मुस्लिम आपसी भाईचारे का संदेश दिया। चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने अपने निजी निवास पर रमजान मुबारकबाद के मौके पर मुस्लिम भाईयों को रोजा इफ्तार की दावत दी। कस्बा के सभी मुस्लिम भाईयों ने बढ़-चढ़़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम भाईयों ने एक-दूजे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने बताया कि रमजान माह एकता एंव भाईचारे का संदेश देता है। चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश्व वर्मा ने बताया कि हम सबको एकता के साथ मिलकर रहना चाहिए, लेकिन सबका मकसद एक है रमजान पाक महिना आपसी भाईचारे का प्रतीक है। शाही मस्जिद के इमाम मौहम्मद जिया उल्ला खां के साथ-साथ मुस्लिम भाईयों का चेयरमैन परिवार ने स्वागत किया। इस मौके पर मुन्ना खां मेम्बर, उस्मान कुरैशी, आशू खां, तहसील खां, शोइन खां, अंसार कुरैशी, पप्पू खां, शब्बीर खां, सदद्ाम कुरैशी, सोनू खां, साबू खां, उमाशंकर वर्मा, धीरज वर्मा, नीरज वर्मा, राहुल वर्मा, दीपक आदि उपस्थित थे।   

Read More

श्री विज्ञानाचार्य जी महाराज के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी के नेतृत्व में वाहन यात्रा हथिनीकुण्ड पहॅुची। हथिनीकुण्ड पहुॅच यमुना भक्तों द्वारा यमुना पूजन किया गया। यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता जब हथिनीकुण्ड पहॅुचे तब उन्होने देखा कि हथिनीकुण्ड के सारे कपाट बन्द है और ब्रज की ओर नाम मात्र जल भी नहीं छोड़ा जा रहा था। इस स्थिति तो देख यमुना भक्तों ने रोष प्रकट किया। 1994 के हथिनीकुण्ड जल समझौते के विरोध स्वरूप यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता द्वारा हथिनीकुण्ड के गेट खोला गया एवं जब तक यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता वहाॅ रहे तब तक विरोध स्वरूप बैराज के गेट खुले रहे। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के ने बताया कि यमुना की समस्या की शुरूआत 1994 में हथिनीकुण्ड जल बंटवारे के समझौते हुअी है। यमुना का प्राकृतिक प्रवाह बाधित कर उसका 97 प्रतिशत हिस्सा वही रोक लिया गया है। यह कहाॅ का न्याय है कि किसी नदी का 97 प्रतिशत पानी को उसके प्राकृतिक पथ पर बहने से रोक लिया जाये। यदि पूर्व की सरकारों से हथिनीकुण्ड समझौते में गलती हुयी है तो वर्तमान सरकारों की यह जिम्मेदारी बनती है कि समझौते पर पुनर्विचार कर उसे रद्द किया जाये।  यमुना रक्षक दल के राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया, स्वामी नारायण बाबा, श्रीदास प्रजापति ने कहा कि हथिनीकुण्ड पर यमुना के अविरल और निर्मल प्रवाह को देख जितनी प्रसन्नता हुयी उतना ही मन उदास होता है कि जिस ब्रज की यमुना पहचान है वहाॅ उसका यह निर्मल जल नहीं पहॅॅुच पा रहा हैं यमुना रक्षक दल इसके लिए सतत लडाई लड़ता रहेगा। इस अवसर पर राजवीर सिंह, परशुराम गुर्जर, दयाराम गुर्जर, मदनलाल गौतम, मदनगिरि महाराज, श्रीदास प्रजापति, अजय शर्मा, ग्वाला बाबा, देवेन्द्र गुर्जर, आदि लोग उपस्थित रहे।     

Read More

उचित दिनचर्या तथा नित्य व्यायाम द्वारा हो सकता है किडनी रोगों से बचाव: डॉ. साहू मथुरा। हाइवे स्थित नयति हाॅस्पीटल परिसर में मंगलवार को आउटरीच विभाग द्वारा किडनी रोगों से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें नयति मेडिसिटी के किडनी रोग विभाग के डायरेक्टर डा. केएम साहू ने वहां उपस्थित मरीजों को किडनी के प्रति बचाव के लिए जागरूक किया।  उन्होंने कहा कि ठीक दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देने तथा अपनी जीवनशैली में प्रतिदिन व्यायाम और योग आदि को शामिल करने से किडनी से सम्बंधित रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किडनी रोगों के मरीजों को पानी पीने की मात्रा का विशेष ध्यान रखते हुए 1.5 लीटर से अधिक पानी नहीं पीना चाहिए। जिन फलों में पोटेशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है उन फलों का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डाइबिटीज तथा ब्लडप्रेशर के मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उन्हें किडनी के रोग होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। इस अवसर पर नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आर के मनी ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सके यही सपना है नयति मेडिसिटी का,  इसीलिए हम समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के सेमिनार तथा कैम्प आदि लगाते रहते हैं।लोग यदि अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा ही बदलाव ले आयें तो वे दवा आदि खाने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज नयति मेडिसिटी में विश्वस्तरीय उपचार मौजूद है। हमारा हमेशा से यह प्रयास रहता है कि लोगों तक बेहतरीन उपचार कम खर्चे में उपलब्ध करा सकें और उसमें हम कामयाब भी हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन फूड एन्ड सेफ्टी ऑफिसर चन्दन पाण्डे, डॉ. टी एस कुकरेजा, डॉ. पी बी सिंह आदि ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. शान्तनु चैधरी, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. प्रमोद कुमार कोहली, डॉ. धर्मेन्द्र कमला, आउटरीच विभाग के प्रमुख विवेक दवे, शाजिया शेख, नवनीत सिंह, हेमराज सिंह तथा राया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Read More

वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण: गीता शर्मामथुरा। यमुना मिशन द्वारा वृन्दावन स्थित परशुराम पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर यमुना मिशन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पुण्य लाभ कमाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा की धर्म पत्नी गीता शर्मा ने कहा कि लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। लोगों को सभी मांगलिक कार्यों के शुभ अवसर पर वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आपका 18 वां जन्मदिन है तो 18 वृक्ष लगायें, 25  वां जन्मदिन हैं तो 25 वृक्ष लगायेें। श्रीमती गीता शर्मा ने कहा कि वृक्ष लगाने से हमें शुद्ध वातावरण में जीने की अनुभूति होती है। क्योंकि पेड़ हमारी कार्बनडाई आक्साइड ग्रहण कर हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। यमुना मिशन के द्वारा वृन्दावन, गोवर्धन, यमुना मिशन मार्ग व राजस्थान के कौनेर ग्राम में कमल कुण्ड की सफाई के साथ महावृक्षारोपण कराया जा रहा है।  एवं अन्य प्रांतों में भी वृक्षारोपण व पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए कार्य कराये जा रहे हैं। वृक्षारोपण के लिए पेड़ भी यमुना मिशन निरूशुल्क उपलब्ध कराता है। इसके लिए आपको वृक्ष खरीदने की आवश्यक नहीं है। यदि आपको वृक्षारोपण करना है तो यमुना मिशन से जुडकर महापुण्य के भागी बन सकते हैं। राजस्थान के कौनेर ग्राम में प्रतिदिन वृक्षारोपण कर वहां हरियाली का साम्राज्य स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह से यमुना मिशन मार्ग पर प्रत्येक दिन एवं रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होता है। आप सभी से नम्र निवेदन है कि आप भी हमारे इस कार्य में सहयोगी बनें और अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें। यमुना मिशन द्वारा बनारास में उच्च स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। बनारस में यमुना मिशन एवं नमामि गंगे, शुद्ध जलवायु, शुद्ध पर्यावरण एवं वृक्षारोपण कर हरियाली के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर वृन्दावन स्थित सुनरख गीता मंदिर की साध्वी गीता देवी ने भी वृक्षारोपण किया एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, साध्वी गीता देवी, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, शिवा शर्मा, देवेश चैधरी, मोनू पंडित राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, विकास पाण्डेय, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मानपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे। 

Read More

तहसील महावन में पहुंचे थे कमिनर व आईजी  मथुरा। शासन के निर्देशों केे क्रम में मंगलवार को लगनवाने तहसील दिवस में मंगलवार जनपद के जिलाधिकारी अरविन्द एम बंगारी व एसएसपी विनोद कुमार मथुरा जनपद की तहसील महावन पहुंचे। जहाॅ वह फरियादियों की शिकायते सुन रहें थे कि आगरा मंडल के डीआईजी अशोक जैन  व कमिनर के राम मोहन राव भी औचक निरीक्षण के तहत महावन तहसील दिवस में पहुंचे गये। तहसील दिवस में कमिश्नर को देख फरियादियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने की शिकायतों को लेकर कमिश्नर की गाड़ी का घेराब कर लिया। जैसे ही उक्त घेराब की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को हुई तुरन्त पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।   मंगलवार को आगरा मंडल के आयुक्त राममोहन राव व डीआईजी अशोक जैन महावन तहसील दिवस में पहुंचे। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी के चलते यहाॅ फरियादियों की लम्बी लाइन लग गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाये। पिछले 80 लम्बित शिकायतों को भी जल्द से जल्द निपटाए जाने के आदेश उन्होंने मौके पर दिये। सबसे ज्यादा शिकायतें नानी, चकरोड अवैध कब्जें, अतिक्रमण व गन्दगी से जुड़ी रहीं। वहीं पुलिस द्वारा एफआरआर दर्ज न किये जाने की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में लोग आये हुए थे। बताया जाता है कि इस दौरान नरहोली घाट से कुछ ग्रामीणों ने गाॅव में जलभराव, कब्जे की शिकायत की। साथ ही चकरोड न बनाए जाने की माॅग रखी।  जिस पर कमिश्नर ने जल्द काम शुरू करवाने को कहा। मगर ग्रामीण कमिश्नर से मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करने पर अड़ गये। यहाॅ मौजूद जिलाधिकारी व एसडीएम ने उन्हें शीघ काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उस समय तो यह ग्रामीण चले गये मगर जब कमिश्नर अध्यक्षता कर लौट रहे थे तभी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी के सामने आ गए और उनका घेराव कर डाला। यह देखकर अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। वह तुरन्त कमिश्नर की कार की ओर दौड़े। ग्रामीणों को समझाया तब जाकर वह वहाॅ से हटे। इस सम्बन्ध में उपजिलाधकारी महावन गरिमा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की चकरोड बनाए जाने की माॅग थी इसका प्रशासन ने एस्टीमेट भी बना लिया हैं। मगर किन्ही कारणा से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। शीघ ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा। वहीं तहसील दिवस में जिलास्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की अमर काॅलोनी में बीते दिनों 8 मार्च को अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में लूट के दौरान की गयी पति-पत्नी बनवारी लाल व रविवाला की हत्या के  मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है। इस मामले में लगातार पुलिस पर बन रहे दबाव के बीच पिछले दिनों 20 मई को पुलिस ने धरने के दौरान 30 मई तक खुलासा करने का समय मांगा था जो बेनतीजा रहा। मामले के बाद पुनः मांग उठी व पुलिस ने समय की मांग करते हुए 20 जून तक का समय मांगा लेकिन लगातार खुलासे का आश्वासन और बेनतीजा रही पुलिस पर पीड़ित का विश्वास हटने लगा और पुनः लोकदल कार्यकताओ के अलावा समाजसेवियों ने आज जिलाधिकारी और एसएसपी को मांग पत्र सौपा। पुलिस अब तक लाई डिटेक्टर टैस्ट की बात भी करती रही लेकिन यह सब बकवास साबित हुई। अब रालोद के नेता अनिश्चित कालीन धरने का एलान कर रहे है। आज मांग करने वालों में वरिष्ठ नेता तारा चंद्र गोस्वामी, कुंवर नरेन्द्र सिंह, बाबूलाल, हरीवीर चैधरी, सुरेश चैधरी, सरदार सिंह, यामिनी रमण आचार्य, राजेन्द्र शिकरवार, हरपाल भरंगर, उदवीर मास्टर काफी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने ने पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन के व्यापारी कोे सूरत के दम्पत्ति सहित तीन लोगों ने नकली सोने की चैन देकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जेसे 90 हजार की नगदी, तमंचा, व अन्य सामान बरामद किया हैं।  इस सन्दर्भ में सोमवार एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मनीराम पुत्र स्व. दुर्गी निवासी राल थाना वृन्दावन के मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया जिसमें फोनकर्ता ने बताया कि उसे खुदाई के दौरान सोने की चैन मिली है जिसे वह बेचना चाहता है। जिस पर मनीराम ने फोन करने वाले को 17 जून को मथुरा बुला लिया। चैन बेचने वाले एक महिला सहित तीन लोग आये और उसे सोने की चैन एक किलो वजन की चैन दिखाकर एक लाख रूपये में बेच कर चले गये। जब मनीराम ने सोने की चैनों को अपने सुनार को दिखाया तो उसके होश उड़ गये। स्वर्णकार ने बताया कि यह नकली सोने की हैं। इस पर मनीराम ने तुरन्त इसकी जानकारी कोतवाली वृन्दावन पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने मनीराम से घटना के बारे में जानकारी कर टटलुओं की तलाश शुरू कर दी। टटलू गिरोह अभी शहर से पाॅच किलो मीटर करीब पहुंचा था कि पुलिस ने इनकी घेराबन्दी कर दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों में दो युवक व एक महिला को पुलिस थाने ले आई। थाने पर पुलिस पुछताछ में पकड़े गये बदमाशो ने अपने नाम मंगल सिंह उर्फ किशोर पुत्र नारायण सिंह, लटूरा पुत्र तेजपाल व एक महिला लाली पत्नी मंगल सिंह निवासी कुबेर जनपद सूरत बताया। पकड़े गये दम्पत्ति सहित तीनों ने बताया कि वह लोग इसी तरह सोने के आभूषण दिखाकर लोगों के साथ ठगी का कार्य करता हैं। पुलिस ने इनके कब्जें से मनीराम से ठगी गई एक लाख रूपये की सापेक्ष 90,500 रूपये बरामद किये शेष राशि इन्होंने खर्च भी कर दी। पुलिस ने इनके कब्जें से एक तंमचा तीन जिन्दा कारतूस भी बरामद किये हैं। एसएसपी विनोद मिश्रा ने उक्त घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के राधाकुन्ड परिक्रमा मार्ग में एक अनियंत्रित कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे में सवार करीब नौ बच्चे व रिक्शा चालक घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गये और बच्चों को आनन फानन में घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने कार को भी कब्जे में ले लिया, उसमें बैठे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया हैं। बताया जाता है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि सैनी पुत्र इन्द्रलाल निवासी अलवर राजस्थान का पूरा परिवार सोमवार प्रातः गोवर्धन में परिक्रमा लगाने आया था। उनके साथ दिनेश सैनी पुत्र गिरधारी लाल सैनी, किशन लाल पुत्र प्रहलाद सैनी, शीला सैनी पत्नी गिरधारी लाल सैनी, पिंकी सैनी पत्नी राजू व कविता सैनी गिर्राज प्रसाद सैनी के अलावा नौ बच्चे भी परिक्रमा दे रहे थे। बच्चे छोटे होने के कारण उन्हें एक रिक्शे में बैठा दिया और वह सभी लोग गोवर्धन की परिक्रमा देने लगें। वह सभी लोग बड़ी परिक्रमा लगाने के बाद राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के नगला सांखी के पास रिक्शा चालक ने कुछ देर आराम के लिए रिक्शे को रोक लिया। इसी दौरान छटीकरा मार्ग की तरफ से तेजगति से सफेद रंग की आ रही स्विप्ट कार संख्या डीएल9सी एई-3675 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं रिक्शे में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। घटना को देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौडे़ और बच्चों के बचाव कार्य में जुट गये। इसी हादसे में रिक्शा चालक श्याम सुन्दर पुत्र रामजी लाल बुरी तरह घायल हो गया। वहीं रिक्शो में सवार यशिका, लक्षिका,, खुशी, विवेक, कुणाल, गौरव, गरिमा, मानसी सैनी, व मान्या सैनी घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों एवं इलाका पुलिस ने उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहाॅ चिकित्सकों ने गौरव व गरिमा की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई। इसी दौरान कुछ उत्साहित युवकों ने कार को रोक लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को अपने हिरासत में लेकर पहले इनकी जमकर मरम्मत की उसके बाद पुलिस बुलाकर के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपने नाम लक्खी सैनी पुत्र प्रताप सिंह, निवासी विजय बिहार कालौनी दिल्ली, मनीष पुत्र सुरेश व हरवीर बताया। लोगों का कहना था कि तीनों युवक नशे की हालत में थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More