BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हथिनीकुण्ड यमुना जल समझौते पर पुनः विचार करे सरकार

हथिनीकुण्ड यमुना जल समझौते पर पुनः विचार करे सरकार श्री विज्ञानाचार्य जी महाराज के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी के नेतृत्व में यमुना भक्तों का काफिला यमुना पूजन के लिए हथिनीकुण्ड के लिए रवाना हुआ। चतुःसम्प्रयदाय के अध्यक्ष श्री फुलडोल दास जी महाराज, वैरागी आश्रम के महन्त हरिबोल बाबा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रविन्द्र यादव ने यमुना भक्तों को विदा किया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास जी ने कहा कि 1994 में हथिनीकुण्ड जल बंटवारे का जो समझौता हुआ उससे यमुना का 97 प्रतिशत जल हथिनीकुण्ड पर ही रोक लिया गया। मात्र 3 प्रतिशत पानी ब्रज की ओर छोड़ा जाता है जिसकी एक बूंद भी ब्रज में नहीं पहुॅचती है। ऐसे में आवश्यकता है कि केन्द्र एवं राज्य सरकारें मिलकर पुनः इस समझौते पर विचार कर सुधार करें और ब्रज के साथ हो रहे अन्याय को रोक यमुना का ब्रज वृन्दावन तक अविरल प्रवाह बनाये। संत ने जानकारी देते हुये बताया कि 21 जून को यमुना भक्तों द्वारा यमुना का पूजन कर हथिनीकुण्ड एवं वृन्दावन दोनो स्थान के जल को सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुॅचाया जायेगा जिससे वह स्वयं दोनो स्थानों के जल में अन्तर देख सके। ब्रज के साथ वर्षो से हो रहे अन्याय को रोक ब्रज को उसके हिस्से की यमुना की अविरल धार प्राप्त होगी यही वर्तमान सरकार से यमुना भक्तों को अशायेंह ै।

यमुना रक्षक दल के राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया एवं स्वामी नारायण बाबा ने कहा कि ब्रज के लाखों यमुना भक्त स्वच्छ यमुना धार की प्रतिक्षा वर्षो से कर रहे है। इसके लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है और उससे से भी पहले आवश्यकता है हमारे जनप्रतिनिधि यमुना के प्रति गंभीर हो इसके लिए यमुना रक्षक जन जनता और जनप्रतिधि दोनो को जागरूक करने का कार्य करेगा। 

इस अवसर पर राजवीर सिंह, परशुराम गुर्जर, दयाराम गुर्जर, मदनलाल गौतम, मदनगिरि महाराज, श्रीदास प्रजापति, अजय शर्मा, ग्वाला बाबा, देवेन्द्र गुर्जर, आदि लोग उपस्थित रहे।   

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More