BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

तहसील दिवस में पहुंचे कमिश्नर को फरियादियों ने घेरा

तहसील दिवस में पहुंचे कमिश्नर को फरियादियों ने घेरातहसील महावन में पहुंचे थे कमिनर व आईजी 

मथुरा। शासन के निर्देशों केे क्रम में मंगलवार को लगनवाने तहसील दिवस में मंगलवार जनपद के जिलाधिकारी अरविन्द एम बंगारी व एसएसपी विनोद कुमार मथुरा जनपद की तहसील महावन पहुंचे। जहाॅ वह फरियादियों की शिकायते सुन रहें थे कि आगरा मंडल के डीआईजी अशोक जैन  व कमिनर के राम मोहन राव भी औचक निरीक्षण के तहत महावन तहसील दिवस में पहुंचे गये। तहसील दिवस में कमिश्नर को देख फरियादियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने की शिकायतों को लेकर कमिश्नर की गाड़ी का घेराब कर लिया। जैसे ही उक्त घेराब की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को हुई तुरन्त पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।  

मंगलवार को आगरा मंडल के आयुक्त राममोहन राव व डीआईजी अशोक जैन महावन तहसील दिवस में पहुंचे। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी के चलते यहाॅ फरियादियों की लम्बी लाइन लग गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाये। पिछले 80 लम्बित शिकायतों को भी जल्द से जल्द निपटाए जाने के आदेश उन्होंने मौके पर दिये। सबसे ज्यादा शिकायतें नानी, चकरोड अवैध कब्जें, अतिक्रमण व गन्दगी से जुड़ी रहीं। वहीं पुलिस द्वारा एफआरआर दर्ज न किये जाने की शिकायत लेकर भी बड़ी संख्या में लोग आये हुए थे। बताया जाता है कि इस दौरान नरहोली घाट से कुछ ग्रामीणों ने गाॅव में जलभराव, कब्जे की शिकायत की। साथ ही चकरोड न बनाए जाने की माॅग रखी।  जिस पर कमिश्नर ने जल्द काम शुरू करवाने को कहा। मगर ग्रामीण कमिश्नर से मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करने पर अड़ गये। यहाॅ मौजूद जिलाधिकारी व एसडीएम ने उन्हें शीघ काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उस समय तो यह ग्रामीण चले गये मगर जब कमिश्नर अध्यक्षता कर लौट रहे थे तभी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी के सामने आ गए और उनका घेराव कर डाला। यह देखकर अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। वह तुरन्त कमिश्नर की कार की ओर दौड़े। ग्रामीणों को समझाया तब जाकर वह वहाॅ से हटे। इस सम्बन्ध में उपजिलाधकारी महावन गरिमा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की चकरोड बनाए जाने की माॅग थी इसका प्रशासन ने एस्टीमेट भी बना लिया हैं। मगर किन्ही कारणा से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। शीघ ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा। वहीं तहसील दिवस में जिलास्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More