BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

नई दिल्ली । देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लालकिले से संबोधित किया। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड गौतम गंभीर और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी देशवासियों को बधाई दी है।
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर उन दिनों की है, जब वह भारत के लिए खेला करते थे। गंभीर भारत की जीत के बाद जोश में दिखाई दे रहे हैं और सामने तिरंगा झंडा लहरा रहा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में गंभीर ने लिखा, मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी, जय हिंद।


भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक्स पर तिरंगा झंडा लिए हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 फाइनल की है। भारत उस टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बना था। कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत।'


भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी एक तस्वीर और कविता के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में गांव में कुछ बच्चे एक झंडे को घेरे खड़े हैं और सलामी दे रहे हैं। कैप्शन में सहवाग ने लिखा, "कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

 

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कैप्शन में पठान ने लिखा, "सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आजादी कड़ी मेहनत से मिली है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें—भावना से, कर्म से और एकता से। जय हिंद।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More