BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट

मैनचेस्टर,। इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रहे 'एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी' के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उपकप्तान ऋषभ पंत को दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है और इस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
भारतीय पारी के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर, पंत ने क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके दाहिने पैर पर जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द से कराह उठे। फिजियो कमलेश जैन से उपचार लेते समय पंत अधिक दर्द में दिखे। वहीं, इस दौरान इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू के प्रयास में अपना एक रिव्यू गंवा दिया।

गेंद लगने के बाद पंत के पैर में सूजन आ गई थी और खून निकल रहा था। वह पैर पर भार नहीं दे पा रहे थे। दर्द से जूझ रहे पंत को एम्बुलेंस बग्गी से फील्ड से बाहर ले जाया गया। पंत 48 गेंदों पर 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

पंत को पिछले टेस्ट में उंगली में चोट लगी थी और अब पैर में चोट लग गई है। उनकी इंजरी भारतीय टीम को इस टेस्ट में भारी पड़ सकती है।

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि पंत की चोट, जो काफी गंभीर लग रही है, इंग्लैंड को मैच का रुख अपने पक्ष में मोड़ने का मौका देगी। स्टोक्स खेल की गति को नियंत्रित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर पंत की कोई गंभीर चोट ठीक हो जाती है और सूजन कम हो जाती है, तो वह आईसीसी खेल शर्तों की धारा 25.4 के अनुसार, फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

भारत ने पहले दिन की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए हैं। भारत के लिए साईं सुदर्शन ने 61, यशस्वी जायसवाल ने 58 और केएल राहुल ने 46 रनों की पारी खेली। कप्तान गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा और शार्दुल 19-19 रन बनाकर नाबाद हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More