BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली पुलिस लाइन से टैंक चौराहा, टैंक चौराहा से पुराना बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड से होलीगेट, होलीगेट से भरतपुर गेट, भरतपुर गेट से डीग गेट, डीग गेट से नया बस स्टैंड, नया बस स्टैंड से स्टेट बैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा से टैंक चौराहा तथा टैंक चौराहा से पुन पुलिस लाइन में वापसी साइकिल रैली निकाली गई। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मंगलवार को इस अवसर एसएसपी ने शैलेश पांडेय ने पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों, चौकियों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More