BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

22 दिनों के आश्वासान पर पुनः चेताया प्रशासन

जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने रालोद कार्यकर्ता प्रशासन को पुनः चेताते हुए मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की अमर काॅलोनी में बीते दिनों 8 मार्च को अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में लूट के दौरान की गयी पति-पत्नी बनवारी लाल व रविवाला की हत्या के  मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है। इस मामले में लगातार पुलिस पर बन रहे दबाव के बीच पिछले दिनों 20 मई को पुलिस ने धरने के दौरान 30 मई तक खुलासा करने का समय मांगा था जो बेनतीजा रहा। मामले के बाद पुनः मांग उठी व पुलिस ने समय की मांग करते हुए 20 जून तक का समय मांगा लेकिन लगातार खुलासे का आश्वासन और बेनतीजा रही पुलिस पर पीड़ित का विश्वास हटने लगा और पुनः लोकदल कार्यकताओ के अलावा समाजसेवियों ने आज जिलाधिकारी और एसएसपी को मांग पत्र सौपा। पुलिस अब तक लाई डिटेक्टर टैस्ट की बात भी करती रही लेकिन यह सब बकवास साबित हुई। अब रालोद के नेता अनिश्चित कालीन धरने का एलान कर रहे है। आज मांग करने वालों में वरिष्ठ नेता तारा चंद्र गोस्वामी, कुंवर नरेन्द्र सिंह, बाबूलाल, हरीवीर चैधरी, सुरेश चैधरी, सरदार सिंह, यामिनी रमण आचार्य, राजेन्द्र शिकरवार, हरपाल भरंगर, उदवीर मास्टर काफी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने ने पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More