देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण: गीता शर्मा
मथुरा। यमुना मिशन द्वारा वृन्दावन स्थित परशुराम पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर यमुना मिशन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पुण्य लाभ कमाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा की धर्म पत्नी गीता शर्मा ने कहा कि लोगों को जागरुक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। लोगों को सभी मांगलिक कार्यों के शुभ अवसर पर वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आपका 18 वां जन्मदिन है तो 18 वृक्ष लगायें, 25 वां जन्मदिन हैं तो 25 वृक्ष लगायेें।
श्रीमती गीता शर्मा ने कहा कि वृक्ष लगाने से हमें शुद्ध वातावरण में जीने की अनुभूति होती है। क्योंकि पेड़ हमारी कार्बनडाई आक्साइड ग्रहण कर हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। यमुना मिशन के द्वारा वृन्दावन, गोवर्धन, यमुना मिशन मार्ग व राजस्थान के कौनेर ग्राम में कमल कुण्ड की सफाई के साथ महावृक्षारोपण कराया जा रहा है। एवं अन्य प्रांतों में भी वृक्षारोपण व पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए कार्य कराये जा रहे हैं। वृक्षारोपण के लिए पेड़ भी यमुना मिशन निरूशुल्क उपलब्ध कराता है। इसके लिए आपको वृक्ष खरीदने की आवश्यक नहीं है। यदि आपको वृक्षारोपण करना है तो यमुना मिशन से जुडकर महापुण्य के भागी बन सकते हैं। राजस्थान के कौनेर ग्राम में प्रतिदिन वृक्षारोपण कर वहां हरियाली का साम्राज्य स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह से यमुना मिशन मार्ग पर प्रत्येक दिन एवं रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होता है। आप सभी से नम्र निवेदन है कि आप भी हमारे इस कार्य में सहयोगी बनें और अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें। यमुना मिशन द्वारा बनारास में उच्च स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। बनारस में यमुना मिशन एवं नमामि गंगे, शुद्ध जलवायु, शुद्ध पर्यावरण एवं वृक्षारोपण कर हरियाली के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर वृन्दावन स्थित सुनरख गीता मंदिर की साध्वी गीता देवी ने भी वृक्षारोपण किया एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, साध्वी गीता देवी, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, शिवा शर्मा, देवेश चैधरी, मोनू पंडित राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, विकास पाण्डेय, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मानपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
पार्क में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पति से हुआ था झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी