देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। गणेशरा स्टेडियम में मा0 राज्यमंत्री पंचायती राज (स्वतंत्र प्रभार) एवं लोक निर्माण विभाग (एम0ओ0एस0) उ0प्र0 श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रवीन्द्र कुमार ने तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को महोत्सव के रूप में 7 से 8 बजे तक मनाया। मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर पूरे भारत में योग दिवस का आयोजन हो रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रधानमंत्री जी की यह योग की पहली वास्तविक धरातल पर इतना रंग लायेगी और लोग बढ चढकर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। योग हमारे देश की प्राचीन विधा है और पुस्तक के माध्यम से भी बताया कि योग से हम कैसे निरोग रह सकते हैं। प्राय हम अल्प आयु में कई रोगों के शिकार हो जाते हैं जैसे उक्त रक्तचाप, हाईपर टेंशन, पेट संबंधित इत्यादि बिमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। योग हमें तन और मन दोनों को स्वच्छ रखता है।
मा0 मंत्री श्री चौधरी जी ने कहा योग हमारी संस्कृति की मूल पहचान है। हमारी सरकार अपनी संस्कृति को फिर से समाज में उतार रही है। जिससे मानव समाज का मानसिक, शारीरिक तथा आर्थिक विकास होता है। वर्तमान आज के युग में संस्कारयुक्त शिक्षा आवश्यकता है, बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी है। समाज को भी संस्कारिता करना भी अत्यन्त आवश्यक है। समाज में कुटुम्बता की परम्परा निरन्तर चलती रहे। मन के विकार शरीर में योग उत्पन्न करते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि हम अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आस-पास के वातावरण का भी ध्यान रखें यह योग केवल एक दिन के लिए नहीं होना चाहिए। लम्बी उम्र के लिए योग अत्यन्त आवश्यक है, नियमित अभ्यास करें तभी स्वास्थ्य लाभ दिखाई देगा। प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम करें। सभी कार्य टीम भाव से होने चाहिए आपसी विचार विमर्श कर व्यक्ति बडे से बडे कार्य को भी आसानी से कर सकता है। परोपकार के भाव से कार्य करते हुए समाज में फैली बुराइयों को दूर करें। इस अवसर पर सभी से मेरा यही संदेश है।
तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गणेशरा स्टेडियम में जिला प्रशासन की पूरी टीम ने प्रतिभाग किया। जिसके कारण भारी संख्या में बच्चों से लेकर बूढों तक योगाभ्यास किया। इसके अलावा जनपद के समस्त तहसील तथा ब्लॉकों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। स्टेडियम में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रवीन्द्र कुमार, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, डीआईओएस तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
वहीं स्ट्ाईक वन कोर द्वारा मथुरा कैन्ट में ‘अन्तर्राष्ट्ीय योग दिवस‘ मनाया गया। योग एवं इसके फायदों की जानकारी हेतु कैन्ट मंे विभिन्न जगहो पर, सभी रैंको के लिए एक विशेष योग कैम्प का आयोजन किया गया। यूनिट और फारमेशन मुख्यालयांे मंे योग प्रशिक्षक ने योगावधि मे भाग लिया और ज्ञानवर्द्धक जानकारियाॅ दी। इस योगाभ्यास में स्ट्ाईक वन कोर के जनरल अफसर कमांडिग ले. जनरल रणवीर सिंह सहित बडी संख्या में अधिकारी, जूनियर कमीशन्ड अधिकारी एवं अन्य रैंकों के जवानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त इस योगाभ्यास में सैन्य परिवारो ने भी भाग लिया। योग से केवल शारीरिक फायदे ही नहीं, अपितु यह विचारों तन-मन व श्वसन को शुद्ध करता है। योग के विभिन्न आसनों से शरीर के हिस्से और मासपेशियों की मजबूती के साथ-साथ साॅस लेने व छोड़ने की तकनीक से तनाव मुक्ति एंव रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढावा मिलता है। इन पहलुओं के अन्तर्गत प्रशिक्षित योग अनुदेशको द्वारा बड़ी संख्या में मथुरा के योग प्रशिक्षको को प्रशिक्षण दिया।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा