BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खुटैल पट्टी में रोशसिंह ने जगाई शिक्षा अलख  राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने प्रतिमा पर किया माल्यर्पण  सौंख। मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण सघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक स्थानीय कैम्प कार्यालय पर पहंुचे। जहां उन्होनें खुटैल पट्टी में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वगीय रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसके उपरान्त जाट आरक्षण को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार व्यक्त किये। अखिल भारतीय जाट आरक्षण सघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने महात्मा गांधी इण्टर काॅलेज के संस्थापक स्वर्गीय रोशनसिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया और कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बहुत कम फीस में शिक्षा देने की काम किया। और उन्होनें ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ी। वे ही खुटैल पट्टी के सच्चे समाजसेवी थे। कार्यकार्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का माला पहनाकर स्वागत किया। और उन्होनें बताया कि जाट आरक्षण को लेकर जगह-जगह बैठक आयोजित की जा रही है। बैठकों में पदाधिकारियों को निर्देश दिये जा रहे है। और आगामी आन्दोलन को लेकर रणनीति बनाई। बैठम में पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर  राष्ट्रीय महासचिव वीरपालसिंह, जिलाध्यक्ष भरतसिंह कुन्तल, प्रदेश युवा महामंत्री हेमराज कुन्तल, ब्लाॅक अध्यक्ष सहदेव सिंह, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, भगवानसिंह, तुहीराम, प्रतापसिंह, मोहित कुन्तल, ओमप्रकाशसिंह, चन्द्रवीर सिंह, ओमवीरसिंह, थानसिंह, वीरीसिंह, मुकेशसिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र सह सयोजक भगवान दास ने बैठक में कहा कि पं दीनदयाल जी का जीवन बड़ा सरल था। एकात्मक मानववाद के प्रेणता के रूप में अन्तिम पक्ति में बैठे हुए प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो इसके लिए बह सदैव कार्य करते रहे। केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना निचले पायदान तक विकास हो उसे लेकर योजनाएं लागू की गई। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला संगोष्ठी बृज क्षेत्र प्रभारी भुवन भूषण कमल ने बताया कि आगामी 25 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रत्येक मंडल में दीनदयालजी की जन्म शताब्दी वर्ष में उनके विचारों को एक संगोष्ठी के माध्यम से जनता तक पहंुचाना है। संगोष्ठी मे समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडलों की समितियाँ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी। संगोष्ठी के जिला संयोजक आचार्य बृजेश नागर ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में संगोष्ठी को लेकर संयोजक बनाये गये तथा सभी सयोजक अपने अपने मंडलों मे गोष्ठी का आयोजन करें। जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में नितेश पाठक विपुल पारिक, ओमप्रकाश शर्मा, संजय अग्रवाल, गोविन्द बंसल, ललित स्वामी, अशोक शर्मा, जगदीश प्रसाद, मौहर सिंह, सुशीला, चन्द्रपाल भारती, जगन प्रसाद, सालिगराम, दाऊदयाल आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। सतगुरु माता सविंदर हरदेव की प्रेरणा से निरंकारी मिशन द्वारा यहां हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित सत्संग में बच्चों ने प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘मानव जीवन देने के लिए- परमपिता परमात्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। किशोर स्वर्ण ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों को सार्थक करने हेतु और बच्चों को मानवीय गुणों से सुशोभित करने के लिए देशभर में निरंकारी मिशन द्वारा बाल संगत के आयोजन हो रहे है। संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि निरंकारी मिशन का मानना है कि धर्म जोड़ता है, तोड़ता नही। नफरत की दीवार तोड़कर मानव मात्र से प्रेम, प्यार और समभाव का व्यवहार करें। इसमें बाल संगत इंचार्ज ऊर्वशी त्रिपाठी और भरत कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने तैयारी से प्रतिभाग किया। बच्चों की प्रतिभा और बुद्धिकौशल ने सभी को प्रभावित किया।  निरंकारी प्रचारक संत मोहन सिंह ने सतगुरु की महत्त्ता मिशन की शिक्षायों पर चर्चा करते हुए कहा, कि लोक परलोक सुखी करना है तो सेवा सत्संग और सिमरन निरन्तर करते रहे। उन्होंने कहा कि परमात्मा को जाने बिना उसकी संतान से प्रेम नहीं हो सकता। विश्व बंधुत्व के लिए पहले परमात्मा से मिलन जरूरी है। इसलिए पहले फादरहुड, तभी ब्रदरहुड सम्भव है। परमात्मा से मिलन सत्गुरू की कृपा से सम्भव हैं।   फादर्स डे पर पिता को गले लगाकर किये उपहार भेंट मथुरा। कोसीकलां फादर्स डे के मौके के पर दिनभर सोशल मीडिया पर फादर्स डे का रंग चढा रहा। सोषल साईडों पर लोगों ने तरह-तरह की पोस्टें शेयर कर पिता को संघर्षशील व प्रेरणा स्त्रोत बताया। 18 जून को फादर्स डे को लेकर वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, मेल सहित अन्य सोशल साईडो ंपर फादर्स डे का रूमर फैला रहा। लोगों ने तरह-तरह की पोस्टे शेयर कर पिता को सूर्य की भाॅति गर्म लेकिन उसके न होने पर जीवन में अंधकार होने वाला बताया। वही पिता को हर संघर्ष से जूझने वाला और प्रेरणा स्त्रोत बताया। फादर्स डे पर युवाओं ने अपने पिताओं को हैप्प्पी फादर्स डे बोलकर उन्हे गले लगाया तथा अपनी सामथ्र्यनुसार उपहार भी भंेट किये। 

Read More

सौंख। सोमवार को नगर पंचायत की राज्य वित्त योजना के तहत लुहार बाजार व पुन्ना थोक में बरसात के पानी की निकासी को लेकर पाइप लाइन का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने नारियाल फोड़कर किया। कस्बा के मुख्य बाजार लुहार बाजार पुन्ना थोक में बरसात के समय पानी भर जाता था। इसे लेकर वाशिंदों ने समस्या को नगर पंचायत कार्यालय में अवगत कराया। समस्या के समाधान के लिये नगर पंचायत ने राज्य वित्त योजना से 1100 मीटर पाइप लाइन करीब नौ लाख रूपये की धनराशि से कार्य कराया जा रहा है। चेयरमैन शिंवशंकर वर्मा ने बताया कि कस्बे में कई मुख्य स्थानों पर बरसात के समय पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लगभग नौ लाख की लगात से 1100 मीटर पाइप लाइन डालकर वाशिंदों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सभासद सुभाषचंद अग्रवाल, राजवीर सिंह, बच्चू सिंह पहलवान, बांकेलाल, दीपक अग्रवाल, अजीतसिंह ठेकेदार आदि उपस्थित थे।  

Read More

पाॅच राज्यों में से गोवर्धन धाम से की सांस्कृतिक प्रतिभा खोज की शुरूआत कलाकार केवल गाने वजाने नाचने वाले ही नहीं होते: पर्यटन मंत्री महेश शर्मा गोवर्धन। केन्द्रीय सांस्कृतिक पर्यटन मंत्रालय भारतीय संस्कृति को बिश्वभर में पर्यटन की द्रष्टि से पहिचान दिलाने के लिये सांस्कृति के पुराधा प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज में पूर्ण रूप से जुट गया है। केन्द्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कलाकारों का उत्साह बर्धन करने के लिये सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म की नगरी मथुरा के गिरिराज धाम में गिरिराज प्रभु के चित्रपट पर दीप प्रज्जलित कर किया।  कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा एक से बढ एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। जहाॅ उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी गिरिराज प्रभु के वाल लीलाओं के साक्षी एक मनमोहक रसिया की प्रस्तुति गिरिराज वास मैं पाउं बृज तज बैकुंट न जाऊं देकर सांस्कृतिक प्रतिभा की छाप छोडी। इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को बिश्व पटल पर पहिचान दिलाने के लिये पौराणिक धरोहरों को सुरक्षित एवं जीवन्त रखने के लिये देश के प्रधान मंत्री सार्थक प्रयास में जुटे है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र भाई मोदी भारतीय संस्कृति को बिश्वपटल पर पहचान दिलाना चाहते। भारतीय संस्कृति सुरक्षित तथा जीवन्त रखने के लिये देश भर के सांस्कृतिक प्रतिभाशाली कलाकारों को ढूंड़ 2 कर सम्मानित करने के लिये केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत जुट गया है।  कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ब्रज भूमि तथा धर्म की नगरी गोवर्धन गिरिराज धाम से किया गया है। इस कार्यक्रम के शुरू के दौर में कर्नाटक गोरखपुर झारखण्ड गोवर्धन कुरूक्षेत्र से की जा रही है । पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशस्ति पत्र के साथ उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार को दस लाख, द्वितीय स्थान पर पाॅच लाख, तीसरे स्थान पर तीन लाख व उससे नीचे चालीस हजार रूपये के पुरूष्कार से नावाजा जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि कलाकार केवल गाने वजाने वाले ही नहीं होते कलाकार किसान, कथा बाचक, मिट्टी के बर्तन कपडा़ बुनकर आदि कार्यो को करने वालों में भी कला होती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री से मथुरा में सांस्कृतिक अकादमी खोलने की मांग की। जहाॅ पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने मथुरा में जल्द से जल्द सांस्कृतिक अकादमी खुलवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, उ0प्र0 सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कुछ प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तो कुछ वरिष्ठ प्रतिभाशाली मदनलाल शर्मा जैसे कलाकारों को प्रशस्ति पत्र सम्मान से बंचित छोड़ दिया। जो कि देश ही नहीं बल्कि रूष जापान इटली जर्मन आदि कई देशों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छाप छोड़ देश को गौरवान्वित कर चुके है। इस अवसर पर भाजपा बिधायक कारिन्दा सिंह, बिधायक पूरन प्रकाश, बरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया मदन लाल शर्मा, मुरारी लाल तिवारी दानी शर्मा मुरारी लाल तिवारी नेरश पंकज खण्डेलवाल उपस्थित रहे।   कलाकारों में प्रशस्ति पत्र बितरण को लेकर मायूसी केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा गोवर्धन में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा समारोह कार्यक्रम में अपना तेरी की भावनाऐं भी सामने आईं। बिश्वभर कलाकृतियों को उकरने वाले वरिष्ठ प्रतिभाशाली कलकारों को प्रशस्ति पत्र सम्मान से बंचित कर दिया और पहुॅच वाले कलाकार जो कभी देश के वाहर तथा बिदेशों में एक भी वार भारतीय संस्कृति को दिखाने को मौका न मिला हो जैसे कलाकरों को मंत्रियों ने सम्मान प्रशस्ति पत्र से नवाज दिया। लेकिन मंत्री जी ने ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देने से वंचित कर दिया जो देश ही नही जर्मन, जापान, माॅरीशस, इटली, रूष आदि देशों में भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ चुके है।   

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि ईद पर्व की सभी व्यवस्थायें सुदृढ़ होंगी। इस अवसर पर जनपद में सुरक्षा, सफाई, बिजली, जलापूर्ति, स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही आवारों जानवरों को भी नियंत्रित करने के निर्देश दिये। जिससे कि नमाज के दौरान वे बाहर दिखायी न दें। जिलाधिकारी यहॅा कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित ईद की तैयारियों सम्बन्धी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होेंने बताया कि ट्रेफिक व्यवस्था रेगुलेट करेंगे, सुरक्षा सुदृढ होगी, सभी प्रकार के आवारा जानवरों को नगर पालिका द्वारा बाड़ों की व्यवस्था की जायेगी। जिससे जानवर नमाज में बाधा न पहुॅच सकें। उन्होंने छोटे-छोटे विवादों का स्वयं सर्वमान्य हल निकालने और परंम्परागत रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या पर उन्हें तत्काल बताकर समाधान सुनिश्चित कराया जाय। जनपद के सभी नमाज स्थलों पर सफाई करवाने के निर्देश दिये। सडकों पर पढे जाने वाले नमाज स्थलों के गढ्ढों को भरकर मैट बिछवाने केे निर्देश दिये। इसके अलावा जनपद के मुख्य सडकों के अलावा गलियों में भी स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिये। तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि मुख्य नमाज स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करायें।  उन्होंने नगर के अतिरिक्त जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी उप जिलाधिकारियों/ क्षेत्राधिकारियों को इसी भांति व्यवस्थायें सुनिश्चित करने और इसके पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित करके आने वाले सुझावों पर अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।     उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को पूर्व से ही उत्तदायित्व सौंपे गये हैं और वे स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ त्यौहार पूर्व भ्रमण कर समस्त तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कंही कोई कमी मिलने पर उसका तत्काल निराकरण करायेंगे।     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने नागरिकों की ओर से अलग’-अलग पहलुओं पर दिये सुझावों को सराहते हुए कहा कि इनमें बहुतों पर पहले से काम चल रहा है और अन्य पर अपेक्षानुसार कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध रहेंगे और ट्रेफिक व पुलिस व्यवस्था इस भांति करेंगे जो किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बैठक में आश्वासत किया कि ईद का पर्व शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।  पूर्व में ईदगाह कमेठी, जमा मस्जिद कमेठी एवं मुस्लिम समाज के जिम्मेदार नागरिकों आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करते हुए विद्युत, जलापूर्ति, आवारा जानवरों को प्रतिबन्धित किये जाने आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये और कहा कि ईद पूर्व रमजान के अन्तिम शुक्रबार को होने वाली नमाज की व्यवस्थायें भी सुनिश्चित की जायें।  अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, राजस्व रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, सभी उप जिलाधिकारी/पुलिस अधिकारी, पालिका, विद्युत, जल निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं अलीअब्बास, मो0 यूनिस गाजी, मो0 हनीफ आलू वाले, मो0 सलमान कुरैशी, अवरारवार्षी, अब्दुल मलिक, इकबाल, ईदगाह कमेठी, जमा मस्जिद और मुस्लिम व अन्य समाजों के जिम्मेदार नागरिक बैठक में उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। जवाहर बाग में शनिवार आयोजित जनपद स्तरीय खरीफ किसान मेले में सिंडिकेंट बैंक द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केन्द्र ने अपनी स्टाॅल लगाकर किसान मेले में आये हुए किसान भाईयों को केंन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, व केसीसी किसान केडिट कार्ड , स्वयं सहायता समूह, किसान क्लब , एलआरएम व अन्य नई ऋण व जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया। सीडीओ मथुरा यशू रूस्तगी ने स्टाॅल पर बैंक द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं की जानकारी ली। इससे पहले मेले का शुभारम्भ सीडीओ मथुरा ने यशू रूस्तगी किया । इस अवसर पर प्र. अग्रणी जिला प्रबन्धक नवनीत गंभींर, अमित चतुर्वेदी, अंकित यादव ने स्टॅाल पर जानकारी लेने आए किसानों को बैंकों की जानकारी दी व बैंकांे से सम्बन्धित समस्याए सुनकर उनका निराकरण किया ।    

Read More

मथुरा । ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि छावनी क्षेत्र की सिविल कालोनियों को नगर निगम क्षेत्र में लाने की मांग पर विचार किया जाएगा। इसके लिए वो सभी सम्बंधित अधिकारीयों से बात करेंगे, तथा छावनी क्षेत्र की जल भराव की समस्या पर भी संज्ञान लेते हुए उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी को इस समस्या को दूर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलना सुनिश्चित किया गया है। जिन घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं, उनको भी प्राथमिकता पर लिया गया है।  वह गुरुवार की शाम भाजपा छावनी मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण करने के बाद हुई। मंडल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी ने उनका स्वागत पटका व माला पहनाकर किया। मंडल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी ने छावनी क्षेत्र की समस्याओं से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया और वहीँ ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनता की जन शिकायतें भी सुनी, सार्थक चतुर्वेदी ने उन्हें छावनी क्षेत्र में आने वाली सिविल कॉलोनियों मोती कुंज, चन्दन वन, नटवर नगर, मयूर विहार, हनुमान नगर आदि को नगर निगम में शामिल करने के लिए ज्ञापन दिया, जिस पर मंत्री ने शीघ्र ही अमल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी व नागेंद्र सिकरवार, मंडल प्रभारी डा हीरा अतेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष संजय चैहान, तपेश भारद्वाज, पुनीत प्रजापति, सरोज वर्मा, वीरेंद्र सिंह सभासद, अशोक शुक्ला मंत्री हेमेंद्र भारद्वाज, सीमा चैहान, डॉ मिनाक्षी श्रीवास्तव, गोपाल दीक्षित, आशीष गोस्वामी, ममता शुक्ला, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष दीपक नागर, नीरज धनगर, भगवान सिंह वर्मा, अनिता थापा, गंगा रानी, राधा चैधरी, प्रेमा शर्मा, देवेंद्र यादव, कपिल पंडित, मोहित शर्मा, कपिल शर्मा, महामंत्री जहारिया प्रसाद, जयप्रकाश पाठक, पुष्पेंद्र डांगर आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री जहारिया प्रसाद एवम अभिनव आजाद सक्सेना ने किया।    

Read More

मथुरा । ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले की स्वास्थ्य सुविधाऐं, पेयजल, गढढा मुक्त सडक व राशनकार्ड सत्यापन के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को वाहय शौच मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान ऊर्जामंत्री ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जनससमयाओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के साथ थाना समाधान व तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ ही फरियदियों से भी जानकारी लेने के निर्देश दिये।  ऊर्जामंत्री ने कार्य शुरू होने से पहले तथा कार्य के बाद यमुना रिवर फ्रिन्ट के बारे में हो रहे कार्यवाही की जानकारी सीट फाईलिंग तथा ड्रैनेजिंग के बारे में जानकारी दी, सीट फाइलिंग कार्य बारिस से पहले करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रोजेक्ट के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी ली और वाटर कनेक्शन जिन घरों में पानी का कनेक्शन सीवेरेज एण्ड सेफिं्टक मैनेजमेंट ग्रीन स्पेस पार्क-भगत सिंह पार्क चयनित कार्य प्रगति पर हैं। ह्रदय योजना ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षण किया जाना सुनिश्चित किया। उन्होंने वृन्दावन परिक्रमा मार्ग, कृष्ण जन्मभूमि के आस-पास के स्थलों का नवीनीकरण, छात्ता बाजार का सौदर्यीय करण तथा ऐतिहासिक विश्राम घाट का सौन्दर्यीकरण की विस्तार से जानकारी ली। जनपद में नहरों की सिल्ट सफाई का काम समय से पूरा करने तथा रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिये। श्रीकांत ने जवाहर बाग को स्वावलंबी बने, बच्चों का पार्क, सुरक्षा व्यवस्था, शहीद अधिकारियों की मूर्ति, वृक्षों को हराभरा रखने के निर्देश दिये। साथ ही कोतवाली थानों को माॅडर्न विकसित किया जाय तथा माल को स्थान चिन्हित करके डमप करा दिया जाय। पण्डित श्रीकांत ने बैठक में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए सभी को पूरी ईमानदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने मुडिया पूनो मेले पर ट्रफिक की व्यवस्था, पीने का पानी, बिजली, ट्रान्सफारमर को खुला ना छोडें, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा लंगर को विना अनुमति के न लगायें। उन्होंने प्रशासन से स्थान चिन्हित कर मेले में लंगर लगाने की अनुमति दी जाय। मेले को आइडिल मेले के रूप में लगाना होगा। साथ ही पार्किंग, टायलेट, पानी तथा सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जााय। इमरजेन्सी के लिए मेडीकल, 12 मेडीकल कैम्प, चेन स्नेचिंग, सीसी टीवी कैमरे, मेले में बाइक से पुलिस व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाय। मेले में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार सभी व्यवस्थायें पूर्ण तैयारी के साथ मेला को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करें तथा मेले में स्ट्रीट लाइट भी लगायें। मेले में 1200 बसे लगाने के साथ ही बस मूमेन्ट पर बल दिया। साथ ही जिले को विकास के पथ पर बढाने के लिए योजना की समीक्षा तथा क्रियान्वयन की स्थिति के लिए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुसार कार्य करना होगा। बैठक में पिछले साथ लक्षित कार्यों की प्रगति की जांच के साथ ही विकास के बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा की।  जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, पीडी सचिन, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Read More

सौंख । गुरूवार को कस्बा में कपड़ा व्यापारियों ने केन्द्र सरकार के जीएसटी टैक्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और वित्त मंत्री का पुतला दहन किया गया। और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कस्बा में कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में सुबह से बाजार बंद रखा। इस दौरान व्यापारियों ने पूरे बाजार में पैदल मार्च निकाला। मुख्य बाजार स्थित कपड़ा व्यापारी एकत्रित हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली का पुतला फूंका। व्यापारी सुनील व जगदीश अग्रवाल का कहना है कि केन्द्र सरकार ने छोटे-छोटे कपड़ा विके्रता जीएसटी के दायरे में नही लाना चाहिए। और कपड़ा पर लगाये जा रहे जीएसटी टैक्स को हटाने की मांग की। इस मौके पर कमेटी के हरी बजाज, उमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सौरभ, प्रेमसिंह माहौर, राजूसिंह, गौरव अग्रवाल, संजय गोयल, रोहितश्व अग्रवाल, शुभम सिघंल, राकेश सिघंल, मनोज, सतीशचंद, अमित, राकेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा । शहर की कोयलावाली गली में 15 मई को हुई करोड़ की लूट व दो हत्या के मामलें में जेल में निरूद्ध महेश को पुलिस ने दो दिन की रिमांण्ड में लेकर उसकी निशान देही से लूट का दो लाख रूपयें के सोने के जेवरात बरामद कर घटना में प्रयक्त तंमचा भी बरामद किया हैं।  इस सन्दर्भ में एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 मई को मयंक चैन के यहाॅ हुई लूट व हत्या के मामलें में महेश यादव द्वारा न्यायालय में समर्पण करने के बाद पुलिस ने महेश को न्यायालय से दो दिन का रिमाण्ड मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस को पुछताछ में महेश ने बताया कि घटना के बाद उसके हिस्से में कछ माल आया है जिसमें 6 नग चूड़ी कंगन आदि सामान है जिसेक उसने अपने घर पर छिपा रखा हैं। पुलिस ने महेश को ले जाकर उसके घर से लूटा माल जिसकी कीमत दो लाख रूपये करीब बताई जा रही हैं। पुलिस ने महेश यादव की निशानदेही से श्मसान घाट केे पास टावर के निकट झाड़ियों से एक तमंचा भी बरामद किया हैं। एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना में मुख्य रूप से नौ लोगों के नाम सामने आये। जिसमें दो आरोपी सहायक हैं। पुलिस ने घटना के सभी दस आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका हैं। जबकि एक युवक ने आगरा में आत्महत्या कर ली थी। अब इस घटना का पूरी तरह खुलासा हो चुका हैं।   

Read More

मथुरा । रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस दान में हम सभी को अपनी अहम भागीदारी निभानी चाहिए। आपका दिया हुआ रक्त एक जिन्दगी बचा सकता है। रक्तदान से शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती लिहाजा हम सभी को तीन महीने के अंतराल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए उक्त उद्गार आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में उपस्थित मेडिकल छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित 39 लोगों ने रक्तदान किया। बुधवार को के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विशेष दिलचस्पी दिखाई। सबसे पहले इन छात्र-छात्राओं के खून की विभिन्न जांचें की गईं और इनका वजन लिया गया। रक्तदान करने वालों में जीतेन्द्र शर्मा, एच.एस. शेखावत, डा. सुनील चैरसिया, डा. संजीव अग्रवाल, नेपाल सिंह, जीतेन्द्र सिंह, हेमराज, हरिकेश पचेरा, कृतिका दुबे, इंतेश कुमार, मेधा वर्मा, अपूर्व चहल, विनीत, चैधरी राज सौरव, प्रशांत सिंह, निशांत कुमार गुप्ता, अनुराग चैहान, प्रशांत कुमार, प्रशांत गौतम, रत्नेश यादव, बृजेश शर्मा, अक्षांश गर्ग, गौरव, आशी भारद्वाज, राघव अग्रवाल, प्रेरणा गौर, मुदित अग्रवाल, साक्षी गुप्ता, लव अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, आलोक सक्सेना, दिनेश शर्मा, रीत अग्रवाल, अमित शर्मा, अखिलेश शुक्ला, अशोक कुमार, मीनाक्षी आदि शामिल हैं। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More