BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ईद पर जलापूर्ति, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था की सभी व्यवस्थायें सुदृढ़ रहेंगी: डीएम

जिलाधिकारी ईद को लेकर जलापूर्ति बिजली एवं अन्य विभागों के साथ बैठक के दौरान मंत्रणा कर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने का निर्देश देते हुए मथुरा। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि ईद पर्व की सभी व्यवस्थायें सुदृढ़ होंगी। इस अवसर पर जनपद में सुरक्षा, सफाई, बिजली, जलापूर्ति, स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही आवारों जानवरों को भी नियंत्रित करने के निर्देश दिये। जिससे कि नमाज के दौरान वे बाहर दिखायी न दें।

जिलाधिकारी यहॅा कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित ईद की तैयारियों सम्बन्धी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होेंने बताया कि ट्रेफिक व्यवस्था रेगुलेट करेंगे, सुरक्षा सुदृढ होगी, सभी प्रकार के आवारा जानवरों को नगर पालिका द्वारा बाड़ों की व्यवस्था की जायेगी। जिससे जानवर नमाज में बाधा न पहुॅच सकें। उन्होंने छोटे-छोटे विवादों का स्वयं सर्वमान्य हल निकालने और परंम्परागत रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या पर उन्हें तत्काल बताकर समाधान सुनिश्चित कराया जाय। जनपद के सभी नमाज स्थलों पर सफाई करवाने के निर्देश दिये। सडकों पर पढे जाने वाले नमाज स्थलों के गढ्ढों को भरकर मैट बिछवाने केे निर्देश दिये। इसके अलावा जनपद के मुख्य सडकों के अलावा गलियों में भी स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिये। तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि मुख्य नमाज स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करायें।

 उन्होंने नगर के अतिरिक्त जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी उप जिलाधिकारियों/ क्षेत्राधिकारियों को इसी भांति व्यवस्थायें सुनिश्चित करने और इसके पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित करके आने वाले सुझावों पर अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को पूर्व से ही उत्तदायित्व सौंपे गये हैं और वे स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ त्यौहार पूर्व भ्रमण कर समस्त तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कंही कोई कमी मिलने पर उसका तत्काल निराकरण करायेंगे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने नागरिकों की ओर से अलग’-अलग पहलुओं पर दिये सुझावों को सराहते हुए कहा कि इनमें बहुतों पर पहले से काम चल रहा है और अन्य पर अपेक्षानुसार कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध रहेंगे और ट्रेफिक व पुलिस व्यवस्था इस भांति करेंगे जो किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बैठक में आश्वासत किया कि ईद का पर्व शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। 

पूर्व में ईदगाह कमेठी, जमा मस्जिद कमेठी एवं मुस्लिम समाज के जिम्मेदार नागरिकों आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करते हुए विद्युत, जलापूर्ति, आवारा जानवरों को प्रतिबन्धित किये जाने आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये और कहा कि ईद पूर्व रमजान के अन्तिम शुक्रबार को होने वाली नमाज की व्यवस्थायें भी सुनिश्चित की जायें। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, राजस्व रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, सभी उप जिलाधिकारी/पुलिस अधिकारी, पालिका, विद्युत, जल निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं अलीअब्बास, मो0 यूनिस गाजी, मो0 हनीफ आलू वाले, मो0 सलमान कुरैशी, अवरारवार्षी, अब्दुल मलिक, इकबाल, ईदगाह कमेठी, जमा मस्जिद और मुस्लिम व अन्य समाजों के जिम्मेदार नागरिक बैठक में उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More