देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पाॅच राज्यों में से गोवर्धन धाम से की सांस्कृतिक प्रतिभा खोज की शुरूआत
कलाकार केवल गाने वजाने नाचने वाले ही नहीं होते: पर्यटन मंत्री महेश शर्मा
गोवर्धन। केन्द्रीय सांस्कृतिक पर्यटन मंत्रालय भारतीय संस्कृति को बिश्वभर में पर्यटन की द्रष्टि से पहिचान दिलाने के लिये सांस्कृति के पुराधा प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज में पूर्ण रूप से जुट गया है। केन्द्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कलाकारों का उत्साह बर्धन करने के लिये सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म की नगरी मथुरा के गिरिराज धाम में गिरिराज प्रभु के चित्रपट पर दीप प्रज्जलित कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा एक से बढ एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। जहाॅ उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी गिरिराज प्रभु के वाल लीलाओं के साक्षी एक मनमोहक रसिया की प्रस्तुति गिरिराज वास मैं पाउं बृज तज बैकुंट न जाऊं देकर सांस्कृतिक प्रतिभा की छाप छोडी। इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को बिश्व पटल पर पहिचान दिलाने के लिये पौराणिक धरोहरों को सुरक्षित एवं जीवन्त रखने के लिये देश के प्रधान मंत्री सार्थक प्रयास में जुटे है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र भाई मोदी भारतीय संस्कृति को बिश्वपटल पर पहचान दिलाना चाहते। भारतीय संस्कृति सुरक्षित तथा जीवन्त रखने के लिये देश भर के सांस्कृतिक प्रतिभाशाली कलाकारों को ढूंड़ 2 कर सम्मानित करने के लिये केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत जुट गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम ब्रज भूमि तथा धर्म की नगरी गोवर्धन गिरिराज धाम से किया गया है। इस कार्यक्रम के शुरू के दौर में कर्नाटक गोरखपुर झारखण्ड गोवर्धन कुरूक्षेत्र से की जा रही है । पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशस्ति पत्र के साथ उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार को दस लाख, द्वितीय स्थान पर पाॅच लाख, तीसरे स्थान पर तीन लाख व उससे नीचे चालीस हजार रूपये के पुरूष्कार से नावाजा जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि कलाकार केवल गाने वजाने वाले ही नहीं होते कलाकार किसान, कथा बाचक, मिट्टी के बर्तन कपडा़ बुनकर आदि कार्यो को करने वालों में भी कला होती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री से मथुरा में सांस्कृतिक अकादमी खोलने की मांग की। जहाॅ पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने मथुरा में जल्द से जल्द सांस्कृतिक अकादमी खुलवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, उ0प्र0 सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कुछ प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तो कुछ वरिष्ठ प्रतिभाशाली मदनलाल शर्मा जैसे कलाकारों को प्रशस्ति पत्र सम्मान से बंचित छोड़ दिया। जो कि देश ही नहीं बल्कि रूष जापान इटली जर्मन आदि कई देशों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छाप छोड़ देश को गौरवान्वित कर चुके है। इस अवसर पर भाजपा बिधायक कारिन्दा सिंह, बिधायक पूरन प्रकाश, बरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया मदन लाल शर्मा, मुरारी लाल तिवारी दानी शर्मा मुरारी लाल तिवारी नेरश पंकज खण्डेलवाल उपस्थित रहे।
कलाकारों में प्रशस्ति पत्र बितरण को लेकर मायूसी
केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा गोवर्धन में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा समारोह कार्यक्रम में अपना तेरी की भावनाऐं भी सामने आईं। बिश्वभर कलाकृतियों को उकरने वाले वरिष्ठ प्रतिभाशाली कलकारों को प्रशस्ति पत्र सम्मान से बंचित कर दिया और पहुॅच वाले कलाकार जो कभी देश के वाहर तथा बिदेशों में एक भी वार भारतीय संस्कृति को दिखाने को मौका न मिला हो जैसे कलाकरों को मंत्रियों ने सम्मान प्रशस्ति पत्र से नवाज दिया। लेकिन मंत्री जी ने ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देने से वंचित कर दिया जो देश ही नही जर्मन, जापान, माॅरीशस, इटली, रूष आदि देशों में भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ चुके है।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम