देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि छावनी क्षेत्र की सिविल कालोनियों को नगर निगम क्षेत्र में लाने की मांग पर विचार किया जाएगा। इसके लिए वो सभी सम्बंधित अधिकारीयों से बात करेंगे, तथा छावनी क्षेत्र की जल भराव की समस्या पर भी संज्ञान लेते हुए उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी को इस समस्या को दूर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलना सुनिश्चित किया गया है। जिन घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं, उनको भी प्राथमिकता पर लिया गया है। वह गुरुवार की शाम भाजपा छावनी मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण करने के बाद हुई। मंडल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी ने उनका स्वागत पटका व माला पहनाकर किया।
मंडल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी ने छावनी क्षेत्र की समस्याओं से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया और वहीँ ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनता की जन शिकायतें भी सुनी, सार्थक चतुर्वेदी ने उन्हें छावनी क्षेत्र में आने वाली सिविल कॉलोनियों मोती कुंज, चन्दन वन, नटवर नगर, मयूर विहार, हनुमान नगर आदि को नगर निगम में शामिल करने के लिए ज्ञापन दिया, जिस पर मंत्री ने शीघ्र ही अमल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी व नागेंद्र सिकरवार, मंडल प्रभारी डा हीरा अतेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष संजय चैहान, तपेश भारद्वाज, पुनीत प्रजापति, सरोज वर्मा, वीरेंद्र सिंह सभासद, अशोक शुक्ला मंत्री हेमेंद्र भारद्वाज, सीमा चैहान, डॉ मिनाक्षी श्रीवास्तव, गोपाल दीक्षित, आशीष गोस्वामी, ममता शुक्ला, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष दीपक नागर, नीरज धनगर, भगवान सिंह वर्मा, अनिता थापा, गंगा रानी, राधा चैधरी, प्रेमा शर्मा, देवेंद्र यादव, कपिल पंडित, मोहित शर्मा, कपिल शर्मा, महामंत्री जहारिया प्रसाद, जयप्रकाश पाठक, पुष्पेंद्र डांगर आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री जहारिया प्रसाद एवम अभिनव आजाद सक्सेना ने किया।













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार