मथुरा । जिला कांग्रेस द्वारा आज मध्य प्रदेश के मंदसौर मे आंदोलनरत किसानों की पुलिस फायरिग मे हुई हत्या और राहुल गांधी की मंदसौर मे गैरकानूनी तरीके से हुई गिरफ्तारी के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया और प्रधानमंत्री मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया। मृतक किसान आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के द्वारा एम.पी के शिवराज सरकार ने मंदसौर मे पुलिस फायरिंग करवा कर किसानों कि हत्या करवाने और मंदसौर मे बिना कारण के राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला होलीगेट स्थित कार्यालय के बाहर फूका। मृतक किसान आत्माओ की शांति के लिए दो मिनट का मौन जिला कार्यालय सेठबाडा पर रखा गया और निंदा प्रस्ताव पास किया गया, इसके बाद प्रधान मंत्री मोदी और मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिह का पुतला दहन तिलकद्वार, के मुख्य मार्ग पर किया गया। पुतले फूंकने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा की किसानों के खिलाफ सौतेला व्यवहार केंद्र सरकार कर रही है, और जय जवान.. जय किसान का नारा दिया जा रहा है दूसरी तरफ अपना वाजिब हक मांगने पर मध्य प्रदेश के मंदसौर मे पुलिस ने किसानों पर गोलियां चलायी गयी, जिसमंे पांच किसानों की मौत हो गई है, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र, तमिलनाडु के किसान आंदोलनरत थे, महाराष्ट्र मे सात किसान आत्महत्या कर चुके हैं, किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार फसल की लागत मुलय का डेढ गुना दिलवाने की मांग कर रहे हैं, कृषि कर्ज की कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं जबकि 2014 के लोक सभा चुनावो मे मोदी जी ने वायदा किया था, और भाजपा के घोषणा पत्र मे देश के किसानो से वायदा किया था कि परंतु अफसोस की बात है कि मोदी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पुरा होने पर भी किसानो के हित मे कोई कदम नही उठाया गया है, यह बडे शर्म की बात है, हम मोदी सरकार के हिटलरशाही किसान विरोधी रवैया की घौर निदा करते है। पुतला फूंकने वालों में प्रमुख रूप से मलिक अरोड़ा, लता चैहान, मोहन सिंह चैधरी, कुशकुमार सिह, संजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, नूतन बिहारी पारीख, कमलेश चैधरी, इकरार कुरैशी, कृष्ण मोहन शर्मा, देवकीनंदन गौड, तपेश गौतम, आशीष चतुर्वेदी, शभूचरण पाठक, शत्रुधन शर्मा, रिशी शर्मा, शिखा चैधरी मनना ठाकुर प्रखर चतुर्वेदी शालू अग्रवाल मौजूद थे।
Read More