देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। गोवर्धन दर्शन और परिक्रमा कर लौट रहे मप्र के तीर्थयात्रियों की टाटा मैजिक और टैम्पू मे हुयी भिड़ंत के फलस्वरूप 3 लोगों की मौत हो गयी है और 5 गंभीर रूप से घायल है। थाना गोवर्धन के गाँव अड़ीग में आज भोर के 4 बजे टाटा मैजिक और आॅटोरिक्शा में हुई टक्कर के फलस्वरूप 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और कई अन्य घायल हुये है।
बताया गया कि मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले लगभग 15 से 16 लोग बीती रात गोवर्धन परिक्रमा और दर्शन कर मैजिक सं॰ यूपी85 एटी-6862 से लौट रहे थे तभी अड़ीग से पूर्व माँ संतोषी स्कूल के पास सामने से आ रहे टैम्पू से टक्कर हो गयी जिसके परिणाम स्वरूप टाटा मैजिक मे सवार श्रीकिशन 40 वर्ष पुत्र मातादीन निवासी पक्के पुरा मुरैना, कुलदीप 35 पुत्र किशन स्वरूप निवासी लपाउली करौली, हरीमोहन 28 पुत्र हरीनारायण निवासी लपाउली करौली की मौत हो गयी जबकि टाटा मैजिक मे सवार वेदराम 51 वर्ष पुत्र गीतराम निवासी रोहतापट्टी, सफेदी 60 वर्ष पत्नी बच्चू निवासी खातिपुरा हिंडोन, पुष्पेन्द्र 16 वर्ष पुत्र हरिदास, राजन 30 वर्ष पुत्र रामवीर, रूपसिंह 50 वर्ष पुत्र गोविंद निवासीगण पक्केपुरा मुरैना गम्भीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। चुटैल हुए अन्य यात्रियों को चिकित्सा हेतु भेजा है।













Related Items
सपा जिलाध्यक्ष सहित डेढ दर्जन के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
आधा दर्जन बदमाशों ने की लूटपाट
आटो पलटने से आधा दर्जन घायल, दो गंभीर