BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा जिलाध्यक्ष सहित डेढ दर्जन के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। विधान सभा चुनाव से पहले सपा में मूड फुटव्वल की स्थिति आ गई है। सपा मुख्यिा के खास माने जाने वाले प्रदीप चौधरी ने सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन सहित ढेड दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद अब सपा खेमे में गुटबाजी सामने आ रही है। सपा जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन के खिलाफ हाइवे थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद मथुरा की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है।


  झगडे के पीछे जमीन के बैनामा और पैसों का मामला सामने आ रहा है। दिनेश ने अपने मल्हू स्थित रकवा में से कुछ हिस्से का इकरारनामा दो लाख रूपये के एवज में 21 जुलाई 2017 को  प्रदीप को किया था। समय सीमा में बैनाम न करने पर प्रदीप ने नोटिस भिजवा दिया था। जिससे चिढ कर मारपीट की गई है। प्रदीप चौधरी ने कहा है कि मुझे लोकमणिकांत और उसके साथियांे से खतरा है क्योंकि ये लोग अपराधिक प्रवृत के हैं तथा मुझे जान से मारने की धमकी दे गए हैं। प्रदीप चौधरी पुत्र स्व.इंद्रजीत सिंह वर्तमान पता बी 75 पुष्पांजलि उपवन थाना हाइवे ने हाइव थाने में दिनेश पुत्र लाल सिंह निवासी गांव मल्हू थाना मगोर्रा, मान सिंह पुत्र निरंजन निवासी गांव लोरिया थाना मगोर्रा, लोकमणि जादौन पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी छाता, राघवेन्द्र ठाकुर निवासी गांव असगरपुर थाना हाइवे, राजेन्द्र फरारी पुत्र पदम सिंह निवासी आनंदधाम कालौनी मथुरा तथा अज्ञात 10 से 12 लोगों क खिलाफ धारा 147, 323, 327, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।


प्रदीप चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट मंे आरोप है कि 21 जुलाई को दोपहर के समय 2ः33 बजे दिनेश पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम मल्हू थाना मगोर्रा ने फोन कर कहाकि इकरारनामा का हिसाब करने के लिए मिलना चाहता हूं। प्रदीप चौधरी के मुताबिक उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इसके तत्काल बाद 2 बजकर 34 मिनट पर मान सिंह पुत्र निरंजन निवासी ग्राम लोरिया का फोन आया कि वह दोनांे प्रदीप के मकान के बाहर खडे हैं और मिलना चाहते हैं। प्रदीप चौधरी के मुताबिक इस पर उन्होंने कालिंदी ग्रीन्स जयगुरूदेव कार्यालय पर होने की बात कह दी। इसके बाद 2ः51 पर पुनः  मान सिंह का फोन आया कि वह कालिंदी ग्रीन्स के बाहर खडे हैं।

प्रदीप बाहर आए तो दिनेश पुत्र लाल सिंह निवासी गांव मल्हू थाना मगोर्रा, मान सिंह पुत्र निरंजन निवासी गांव लोरिया थाना मगोर्रा, लोकमणि जादौन पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी छाता, राघवेन्द्र ठाकुर निवासी गांव असगरपुर थाना हाइवे, राजेन्द्र फरारी पुत्र पदम सिंह निवासी आनंदधाम कालौनी मथुरा तथा अज्ञात 10 से 12 लोगों वहां खडे थे। दिनेश ने कहाकि वह इकरारनामा कहां है जो हमने तुम्हंे दिय ा था। रिपोर्ट में प्रदीप चौधीरी ने कहा है कि इस पर उन लोगों से कहा कि बैनामा करने या पैसे वापस करने की बात कही। इस पर लोकमणिकांत जादौन ने कहाकि यह बिना मार खाए नहीं मानेगा इस पर सभी लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों के आ जाने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घर जाकर पता चला कि ये लोग एकराया होकर दो गाडियों में आए थे। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More