BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आधा दर्जन बदमाशों ने की लूटपाट

मथुरा। सोमवार की रात्रि मांट रोड स्थित केडी स्कूल के समीप आयराखेड़ा बम्बे पर राया से अपने गांव लौट रहे दो सगे बाइक सवार भाइयों से आधा दर्जन बदमाशो ने हथियारों के बल पर दस हजार रुपए की नगदी एक बाइक सीडी डीलक्स एक मोबाइल फोन लूटकर ले गये पीड़ित भाइयो ने ईसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी सूचना पर पहुँचे डायल 112 की 1935 पर तैनात पुलिसकर्मी व राया पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी पुलिस ने बताया उक्त मामला मांट क्षेत्र की सीमा में आता है, जिसके चलते पीड़ित सीमा बिबाद को लेकर फुटबाल बना हुआ है प्राप्तजानकारी अनुसार नीमगांव  निवासी बंटी पुत्र पन्नालाल रात्रि नौ बजे अपने भाई पूरन को राया बुलाने गए थे। वापस लौटते समय केडी स्कूल के समीप आयरा खेडा बम्बे के निकट आधा दर्जन बदमाशो ने हथियारों के बल पर दस हजार रुपए की नगदी एक मोबाइल ओर बाइक लूटकर ले गए। पीड़ित भाइयांे ने घटना की सूचना राया पुलिस को दी। सूचना पर पीआरवी 1935 सहित राया पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी और पीड़ित को पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी राया थाना छोड़ गए पीड़ित को मामला मांट थाना क्षेत्र का बताकर मांट भेज दिया गया उधर माट पुलिस घटनाक्रम राया क्षेत्र का बता रही है फिलहाल पीड़ित सीमा विवाद में उलझा हुआ है वही थाना प्रभारी निरीक्षक राया उत्तम चन्द्र पटेल से हुई बातचीत में उन्होंने बताया सोमबार रात्रि को उन्हें बाइक चोरी की सूचना मिली थी घटना स्थल पर पहुचने पर पीड़ित घटना लूट की बताने लगा जांच करने पर  घटना स्थल मांट थाना क्षेत्र में लगता है वही थाना प्रभारी मांट भीम सिंह जावला से जानकारी पर उन्होंने बताया हमे लूट की कोई सूचना नही मिली है अगर हमारे क्षेत्र में ऐसे कोई घटना होती तो वे जरूर कार्यवाही करते।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More