BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मथुरा में बेखौफ बदमाशों ने लगा दी ’दुस्साहसिक वारदात की झडी’

मथुरा। मथुरा में बदमाश बेखौफ हो रहे हैं। दिनदाहडे वारदात कर रहे हैं वह भी भीडभाड वाले इलाकों में। इस बीच बदमाश भीड से भीड भी रहे हैं। इस तरह की एक के बाद हुईं कई वारदातों ने लोगों को खौफजदा कर दिया है। मथुरा शहर के बेहद भीडभाड वाले इलाके मंे शनिवार की सुबह महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।

मामला शहर के हृदय स्थल होली गेट चैराहे से चंद कदम दूर का है, जहां सुबह मंदिर से दर्शन कर आ रही महिला लता चतुर्वेदी के गले से दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चेन तोड़ ली, जैसे ही महिला ने शोर मचाया तभी आगे मौजूद राहगीर मथुरेश पुत्र त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, उनकी मोटरसाइकिल को पकड़ लिया जिससे बदमाश गिर गए हड़बड़ाहट में बदमाशों ने रोक रहे मथुरेश को गोली मार दी और गोली मारकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मथुरेश से बचने के लिए लुटेरों ने उनके पीठ में दो गोलियां मार दी और भाग खड़े हुए।

खून से लथपथ मथुरेश सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज न मिलने पर दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


सुबह के वक्त सरेराह हुई लूट और गोलीकांड से हर कोई दहशत में है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं। सीसीटीवी में बाइक सवार लुटेरे कैद हो गए हैं।  एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गये। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिलहाल घायल का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दस दिन में हुईं छह बडी वारदात


-24 जूनः यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 60 के सीप चैकिंग कर रही जीएसटी टीम पर  ट्रक चढा दिया था, घटना में ज्वाइंट कमिश्नर समेत आधा दर्जन अधिकारी एवं कर्मचारी घायल हुए थे। सिपाही और सीपीओ की हो गई थी मौत।
-24 जूनः मोटरसाकिल सवार तीन बदमाशों ने गांव जाव निवासी ओमप्रकाश दुकानदार को गोली मार दी।
-23 जूनः को कोसीकला में ज्वैलरी की दुकान पर बदमाशों ने दिनदहाडे धावा बोल दिया था। एक बदमाश बुर्का पहन कर दुकान में घुसा था। हथियारों के दम पर लूटपाट की थी। बदमाश भीड से भी भिड गये थे। एक बदमाश को भीड ने दबोच लिया था।
-22 जूनः छाता क्षेत्र के गांव में बेहद दुश्साहसिक वारदाता को अंजाम देते हुए तीन युवकों ने एक किशोरी को मारपीट कर छत से फैंक दिया था।
-20 जूनः जैंत के जंगल में दोनों पैर लगी अवस्था में मिला था युवक, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
-17 जूनः बल्देव क्षेत्र मंे बाइकसवार बदमाशों ने सिलसिलेवार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। दंपति से लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड कर जमकार पीटा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More