BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृक्षों से सुशोभित हो रही है भारत मां की धरती : देवकीनंदन महाराज

वृक्षों से सुशोभित हो रही है भारत मां की धरती : देवकीनंदन महाराजयमुना मिशन मार्ग पर भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने किया वृक्षारोपण

मथुरा । यमुना के घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत यमुना मिशन द्वारा रविवार को परम पूज्य भागवताचार्य पंडित देवकीनंदन महाराज के सान्निध्य में मोक्षधाम के पीटे यमुना मिशन मार्ग पर विशाल वृक्षारोपण किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व प्रसिद्घ भागवताचार्य पंडित देवकीनंदन महाराज, वंशी वट वाले बाबा, समाजसेवी पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ व मिशन के संयोजक पंडित अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से वृक्ष लगाकर किया। 

इस अवसर पर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। प्रत्येक मनुष्य को अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष ही हमारी मातृभूमि के आभूषण हैं। इन्हीं से भारत मां की धरती सुशोभित होती है। एक मनुष्य द्वारा लगाया गया एक वृक्ष बड़ा होकर हजारों लोगों को शीतलता प्रदान करता है। मानव जीवन में वृक्ष लगाना भी दूसरों की सेवा करना ही है।

मिशन के संयोजक पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना शुद्घि के लिए मिशन हमेशा प्रयासरत है। मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल जी ने यह पहल शुरू की। रविवार को इसी के तहत यह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यमुना के घाटों पर हरियाली लाना मिशन का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मिशन द्वारा प्रत्येक दिन वृक्षारोपण हो रहा है। रविवार को शाम 3 बजे से 5 बजे तक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होता है। इच्टुक व्यक्ति यमुना मिशन मार्ग पर आकर वृक्ष लगा सकते हैं। बनारस के अलावा गांठोली के गुलाल कुंड में, कोनेर के कमल कुंड में, गोवर्धन के हरजी कुंड में पर्यावरण शुद्घता के लिए ये कार्य जारी है।

उन्होंने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान हरीश पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, दाऊदयाल शर्मा, देवेश चौधरी, देवेन्द्र शर्मा, हरिमोहन सैनी, राजीव गोश्वामी, शिवा शर्मा, मानपाल, गोविन्दा, सतीश, सचिन गोला, नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More