BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आगरा : बिन पानी भी भला कोई जिंदगी हो सकती है? यमुना मैया की वर्तमान स्थिति देखें तो आप जवाब देने में लड़खड़ा जाएंगे। पानी की जगह यहां नालों की कीचड़, पॉलीथिन की गंदगी और शौच करते लोग नजर आएंगे। यमुना मैया की इस दुर्दशा पर यहां लोगों ने पानी की जगह रेत में स्नान कर रोष जताया। इसके उपरान्त हर रोज की तरह आरती की गई।   रिवर कनेक्ट अभियान के बृज खंडेलवाल ने बताया कि नाले में तब्दील हो चुकी यमुना मैया की स्थिति में सुधार तभी हो सकता है जब यहां 12 महीने पानी रहे। लोगों की आस्था से जुड़ी इस नदी की स्थिति में सुधार के लिए जरूरी है कि केन्द्र सरकार नदियों के लिए राष्ट्रीय नदी नीति बनाए। इनकी देखरेख के लिए नेशनल हाई-वे अथॉरटी की तर्ज पर नेशनल रिवर अथॉरिटी बननी चाहिए जिससे पानी के लिए प्रदेशों का झगड़ा खत्म हो और नदियों की स्थिति में सुधार हो सके। रिवर कनेक्ट अभियान के तहत एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर लोगों ने गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर रेत में स्नान किया और रोष जताया। मौके पर मौजूद एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि एक ओर तो सरकार यमुना में जहाज चलाने की बात करती है लेकिन यहां तो छोटी नाव भी नहीं चल सकती। इसके उपरान्त पं. जुगल श्रोत्रिय द्वारा आरती कराई गई और भक्तजन व राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर शशिकांत उपाध्याय, पद्मिनी अय्यर, श्रवण कुमार, मोहन, शाहतोष, अभिनव, जुगल श्रोत्रिय, राहुल, दीपक, रंजन शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा । स्वच्छ भारत संदेश को लेकर आज ब्रज स्वच्छता अभियान के तहत भगवा रक्षा वाहिनी के युवाओं ने बरसाना की तंग गलियों में झाडू लगा कर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश जन-जन को पहुंचा।  बरसाना भगवा रक्षा वाहिनी के युवाओं और भाजपा नेताओं ने साथ मिल कर स्वच्छ बरसाना स्वस्थ बरसाना नाम से सफाई अभियान चलाया। भारत के प्रधान मंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर बरसाना में युवा ने ली प्रेरणा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की सबने साथ मिलकर सुदामा चैक से सफाई प्रारम्भ कर मैंन बाजार से होते हुए परिक्रमा मार्ग तथा राधा रानी मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया इसमे लगभग सैंकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे यादव बाबा,भाजपा नेता पंडित नन्दलाल, रनवीर ठाकुर वाहिनी के जिला मंत्री पवन ठाकुर,दिनेश ठाकुर,छोटू शर्मा, कृष्णा शर्मा,आकाश ठाकुर,विनोद पहलबांन, बिष्नु ठाकुर, लक्ष्मन शर्मा जी,और भगवा रक्षा वाहिनी के उपाध्यक्ष गणेश तिवारी,नगर अध्यक्ष राकेश भगवा रक्षा वाहिनी व अन्य लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने गुरूवार जिला अस्पताल में मिल रही अनियमितताओं की शिकायत के बाद जिला अस्पताल पंहुचकर जहां मरीजांे से पूछताछ की, वहीं उन्होंने पैथोलाॅजी लैब, ब्लड बैंक और वहां लगी मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अल्ट्रासाउण्ड मशीन देखी लेकिन वहां पर उसे चलाने वाले मौजूद नहीं थे। ब्लड बैंक की मशीन खराब थी, इस पर उन्होंने सीएमओ और अस्पताल प्रभारी से पूछताछ की और इनकी व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये। जिला अस्पताल में साफ सफाई और मरीजों को प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप बाहर से दवा न लिखने वाले निर्देशों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के डाॅक्टर गरीब मरीजों को बाहर की दवा कतई न लिखें। जिला अस्पताल पंहुचकर जिलाधिकारी ने अस्पताल में पीड़ित रोगियों और वहां आये उपचार कराने वाले रोगियों से भी बातचीत की। उन्होंने डीएम से शिकायत की कि अस्पताल के डाॅक्टर इमरजैंसी के बाहर वाले गेट के सामने बनी मेडिकल की दुकानों के लिये दवायें लिखते हैं। इस शिकायत के बाद सीएमओ और अस्पताल प्रभारी के साथ जिलाधिकारी ने अस्पताल के दूसरे गेट के सामने स्थित बंसल मेडिकल स्टोर, मोहनलाल एण्ड संस मेडिकल स्टोर सहित मेडिकल की दुकानों की दवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संजीव मेडिकल के नाम से दुकान चलाने वाला संचालक दुकान बंद करके चला गया। जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोरों की दवाओं की चैकिंग भी की और उन्हें भी कड़ी हिदायतें दीं। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट के लंबे समय से छुटटी पर चले जाने पर भारी आपत्ति जताई और तत्काल फोन पर उनसे बात कर कहा कि अगर वे नहीं आ रहीं तो दूसरी व्यवस्था की जा सकती है। रेडियोलौजिस्ट सीमा मेहरा 23 मई से छुटटी पर हैं जिससे मरीजांे को भारी परेशानी हो रही है। WhatsAppFacebookTwitterGoogle+Share  

Read More

पति-पत्नी हत्या और लूटकाण्ड की गुत्थियां अभी तक न सुलझे जाने को लेकर गुरूवार रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में  रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर ने कहा कि प्रदेश सरकार की निकम्मी पुलिस ने तीन माह बाद भी हत्या व डकैती कांड का पर्दापफास नहीं कर सकी हैं और नाहि प्रशासन ने पीड़ित परिवार के छोटे छोटे बच्चों को मुआवजे की कार्यवाही की हैं। श्री भंरगर का कहना था कि परिवार के मुखियों की मौत के बाद उसकें तीनों बच्चों अनाथ हो गये उनके खाने पीनें की भी प्रशासन ने कोई चिन्ता नहीं की। यह बच्चों कई दिनों तक भोजन भी नहीं कर सकें। जनपद की पुलिस केवल वाहन चैकिग के नलाम पर चैथ वसूली व गरीब, मजदूर, व किसानों का शोषण करने में लगी रहती हैं। उसें जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं।  धरने पर रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पास पाॅच विधायक दो मंत्री होते हुए भी इन्होंने मानवता का परिचय नहीं दिया नाहि पीड़ितों को ढाढंसा बंधया। नाहि लूट व हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया। यहाॅ तक की भुखमरी के कगार पर पहुंचे चुके छोटे बच्चों के लिए कोई मुआवजा दिलानें की ओर कोई ठोस कार्यवाही की। लेकिन रालोद हमेशा से गरीब जनता, किसान मजदूर व पीड़ित की मदद के सदैव आगे आती रही है और रालोद ऐसे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतर कर सरकार की नीद हराम कर देगा। वहीं जिला मुख्यालय पर गेट बन्द कर धरने की सूचना पर एसपी सिटी आलोक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव थाना प्रभारी हाईवे मयफोर्स के ध्रना स्थल पर पहुंचें और पीड़ित परिवार व रालोद नेताओं को आश्वासन दिया की अमर सिंह कालौनी में हुई लूट व हत्या की घटना को 21 दिन भी खोल दिया जायेगा और इसी दौरान पीड़ित परिवार को मुख्यामंत्री राहत कोष से मुआवजा भी दिलवाया जायेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही रालोद नेता व धरने पर बैठे तीनों बच्चों व कालौनी वासी वहां से हटें। धरना स्थल पर रालोद नेता अनु शर्मा, ईशान चैध्री, सुरेश भगत, उदयवीर मास्टर, हरवीर मलिक, लोकेश शर्मा, एवन गोला, राजेश शर्मा, चुन्ना पंडित, दुर्गेश अग्रवाल, हरीमोहन शुक्ला, अनीता, माया, प्रेमवती, लक्ष्मी, ममता, सुनील चैधरी, विश्वेन्द्र सिंह, लल्लू पहलवान, अनूप आचार्य, वृन्दावन, रामवती, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष मौजूद रहें। ध्रने का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर तथा कुंवर नरेन्द्र सिंह ने किया। संचालन ताराचन्द्र गोस्वामी ने किया।   

Read More

मथुरा । द्वारिकाधीश बगीचा संचालन समिति के सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बगीचे का ऐसा स्वरूप विकसित किया जायेगा कि यह पवित्र स्थान ब्रज की संस्कृति और श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनोरम दर्पण बन जायेगा। ब्रज की संस्कृति बहुत समृद्ध है और वृन्दावन में आने वाले श्रद्धालुओं के इस संस्कृति के एक स्थल पर एक साथ दर्शन कराना हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने बताया कि द्वारिकाधीशजी के बगीचे में श्रीकृष्ण की माखनचोरी की लीला, चीरहरण लीला, कालियानाग दमन लीला, ब्रजकी होली, सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण का महारास, राधाकृष्ण लीला, गोपी उद्धव संवाद आदि लीलाओं, नाटिका एवं लोकगीत, लोकनृत्य का मंचन किया जायेगा। इससे ब्रज के कलाकारों को रोजगार भी मिलेगा साथ ही उनकी कला विश्व में फैलेगी। ब्रज की सांझी कला, मल्लविद्या, मल्लखंभ, ज्योतिष, ब्रज का भोजन, मंदिरों का प्रसाद, साधु-संतों का प्रवचन आदि एक स्थान पर उपलब्ध कराया जायेगा।  बगीचा संचालन समिति की बैठक में यह भी बताया गया कि इस संबंध में सांसद हेमा मालिनी को भी प्रस्ताव भेजा गया है। समिति सदस्य राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक धरोहर को यथारूप में संरक्षित रखते हुये इसके विकास की योजना का लक्ष्य है।

Read More

मथुरा । शहर के कोयला वाली गली में हुये चर्चित सर्राफा हत्याकाण्ड और लूट के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त राकेश उर्फ रंगा और कामेश उर्फ चीनी को तीन दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था। इस दौरान पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में इन लोगों ने पकड़े गये अभियुक्तों के अतिरिक्त अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी शीतला गली थाना एमएमगेट आगरा, रूपेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बिचपुरी जगदीशपुरा आगरा हाल निवासी शास्त्रीनगर शहर कोतवाली मथुरा एवं महेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी चैबियापाड़ा का उक्त घटना में शामिल होना बताया। पुलिस पूछताछ में रंगा और चीनी ने बताया कि उनके हिस्से में आये माल में से शेष 400 ग्राम सोने के आभूषण, 30 हजार रूपये नगद उन्होंने अपने चाचा हर्षवर्द्धन पुत्र स्व॰ कृष्णगोपाल चतुर्वेदी निवासी रतनकुण्ड चैबियापाड़ा के मकान में रख दिये थे जो पुलिस ने बरामद कर लिये। घटना में दोनों बदमाशों द्वारा पहने गये कपड़े, तीन हैलमेट, मोबाइल, लूटी हुयी एलईडी आदि सामान हर्षवर्द्धन के घर से बरामद कराया। लूटी हुयी सम्पत्ति को जान बूझकर अपने घर में छिपाने के कारण कोतवाली पुलिस ने रंगा के चाचा हर्षकुमार को भी धारा 412 के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सोने की कीमत 12 लाख रूपये बतायी गयी है।

Read More

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के आदेश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। मथुरा की जनता अभी दो व्यापारियों और करोड़ों की लूट की घटना की दहशत से उबर भी नहीं पाई थी कि आज एक बार पिफर होलीगेट क्षेत्र से एक छात्रा का हथियारों की नोक पर अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर शासन-प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। वहीं पुलिस अपहरण की घटना पर संदेह व्यक्त कर रही है। करीब 15 दिन पूर्व शहर के होलीगेट क्षेत्र में बदमाशों ने दो व्यापारियों की हत्या कर करोड़ों की लूट की घटना का अभी पुलिस ढ़ंग से खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि आज मंगलवार की सुबह होलीगेट क्षेत्र के अप्सरा पार्किंग से सुबह करीब 11ः00 बजे आधा दर्जन करीब युवक नाबालिग छात्रा को हथियारों की नौक पर कार में डाल कर ले गए। अपहृत छात्रा होली गेट क्षेत्र की ही बताई गई है। जबकि अपहरण कर्ताओं का कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर चारों तरपफ जांच पड़ताल कराई गई लेकिन अपहरणकर्ता और छात्रा का पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस अभी घटना की पुष्टि नहीं कर रही है और वह जांच होना बता रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है यह घटना लव स्टोरी संबंधित हो सकती है।

Read More

मथुरा(रहीस कुरैशी/हेमंत शर्मा): बौद्ध महोत्सव समिति, मथुरा द्वारा आगामी 18 जून को होने वाले मथुरा बौद्ध महोत्सव, की तैयारी हेतु होटल शीतल रीजेन्सी में मण्डल स्तरीय आॅडीसन सम्पन्न हुआ, जिसमें मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, भरतपुर आदि जिलों के बाल कलाकारों ने भाग लिया। गायन के निर्णायक मण्डल में संगीतज्ञ रामेश्वर गौड़, जगदीश बृजवासी, नृत्य के निर्णायक मण्डल अश्वनी कुमार, सचिन द व नेण्डी राॅकर ने प्रतिभाओं को चुना तथा सभी ने कलाकारों को राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय मंच तक पहुॅंचने के लिये आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव कुमार सावला ने किया। कार्यक्रम में पर्व अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, हिमांशी, वंश अग्रवाल, मनीष माहौर, प्रज्ञा, इकराम, हिमानी, राहुल सागर आदि बाल कलाकारों ने प्रतिभाग लिया। बाल कराकारों को स्मृति चिन्ह व प्रशन्ति पत्र देकर सम्मानित किया।    कार्यक्रम में जगदीश बृजवासी, अश्वनी कुमार, रामेश्वर गौड़, सचिन द, हेमराज, सुनील कर्दम, बी.डी. सत्संगी आदि को संस्था की ओर से सम्मानित किया। वहीं कुमार सावला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार आॅडीशन 11 बजे से 2 बजे तक व 6 जून 2017 को होटल शीतल रीजेन्सी, मसानी, मथुरा पर होंगे। 

Read More

मथुरा । आज के दौर में खानपान में कमी और बढ़ती उम्र के लोगों में कूल्हे का फ्रैक्चर एक आम स्वास्थ्य समस्या हो गई है। हड्डियों में खोखलेपन की समस्या के चलते कई बार हल्की-सी चोट लगते ही फ्रैक्चर हो जाता है तथा इससे हड्डी के जुड़ने और कूल्हे की हड्डी में रक्त संचार की समस्या बन जाती है। चिकित्सा के क्षेत्र में वैसे तो कूल्हे के फ्रैक्चर के उपचार की कई विधियां चलन में हैं लेकिन आज के समय में हिप फ्रैक्चर नैलिंग सिस्टम किसी वरदान से कम नहीं है। उक्त उद्गार के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अमन गोयल ने होटल राधा अशोक में सैनसेरा पावर्ड स्मिथ एण्ड नैफ्यू द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित डाक्टरों के बीच व्यक्त किए। इस कार्यशाला का शुभारम्भ आगरा के वरिष्ठ ख्यातिनाम हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अशोक विज ने किया। ब्रज मण्डल में हड्डी रोगियों और कूल्हे के फ्रैक्चर की समस्या को ध्यान में रखते हुए के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर, सैनसेरा पावर्ड स्मिथ एण्ड नैफ्यू और मथुरा आर्थोपेडिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष डा. बी.पी. सिंह भदौरिया, संयोजक सचिव डा. अमन गोयल और डा. हर्षित जैन के प्रयासों से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, भरतपुर, हाथरस आदि के हड्डी रोग विशेषज्ञ हिप फ्रैक्चर नैलिंग सिस्टम से रूबरू हुए। कार्यशाला में डा. अमन गोयल, डा. हर्षित जैन और डा. रविकांत द्वारा हिप फ्रैक्चर नैलिंग सिस्टम को लाइव डिमोस्टेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।  मथुरा में पहली बार आयोजित इस कार्यशाला में मथुरा आर्थोपेडिक सोसायटी के अध्यक्ष डा. रविकांत और सचिव डा. निरविकल्प अग्रवाल ने भी कूल्हे के फ्रैक्चर के उपचार पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अशोक विज ने कूल्हे के फ्रैक्चर की समस्या को गम्भीर मानते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से हम एक-दूसरे से अपने अनुभव साझा कर मरीज को स्वस्थ कर सकते हैं। 

Read More

मथुरा । तीर्थ पुरोहित महासंघ ने आज मथुरा-वृन्दावन के विधायक श्रीकांत शर्मा को यमुना प्रदूषण मुक्ति और दशहरा पर शु( जल छुड़वाने को लेकर एक ज्ञापन दिया और मथुरा को तीर्थस्थल घोषित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यमुना को बहावयुक्त पानी दिलवाया जाये। गंगा पानी वितरण योजना के तहत यमुना को गंगाजल दिलाया जाये। मशीनों से आंतरिक सफाई हो, नियमित 300 क्यूसिक पानी मिले। कैटिल काॅलोनी बनायी जाये, मांस बिक्री के लाइसैंस बंद हों। यमुना किनारे बनीकरण प्लांट लगाया जाये। 500 एमएलडी स्तर के नये एसटीपी प्लांट बनाये जायें। प्रदूषित और गैर प्रदूषित सभी कारखाने ईटीसी प्लांट से जुड़े हों। प्रदूषित कारखाना खोलने की एओसी जारी न हो। अस्पतालों में इंसीलेटर प्लांट लगवाये जायें। आधुनिक शवदाहगृह बनवाये जायें। नाले टेप हों और उनकी सफाई, पाॅलीथिन प्रतिबंध, बाइब्रेटर काॅलोनी एक ही जगह बनाई जाये। रिवर पुलिस की व्यवस्था हो, यमुना में जलचरों को लाया जाये। घाटों की सफाई और यमुना से कूड़ा नियमित साफ हो। नियमित गोकुल बैराज के गेट खोले जायें।  इस अवसर पर प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सोहनलाल शर्मा, ब्रजेन्द्र नागर, अजय चतुर्वेदी, देवदत्त शास्त्री, अमित भारद्वाज, मुरलीधर चतुर्वेदी, बालकिशन चतुर्वेदी, लालजी शास्त्री आदि मौजूद थे। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण समाज के संरक्षक पं. सोहनलाल शर्मा के निवास पर पंहुचे और परिवार के साथ भोजन किया। यहीं पर महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें यह ज्ञापन सौंपा।

Read More

गोवर्धन । मथुरा- वृन्दावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने गोवर्धन के गोकुल काॅम्पलैक्स में जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों से तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। ज्यादातर शिकायतें जमीनों पर कब्जे और विद्युत विभाग से सम्बन्धित थीं। व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि विद्युत विभाग के जेई सुखवीर सिंह काफी लंबे समय से यहां जमे हुये हैं, उनका व्यवहार ठीक नहीं है। जनता की शिकायतों पर वे अभद्रता से पेश आते हैं। इस पर विधायक ने एसडीओ से तत्काल जेई को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गोवर्धन थाने के अंतर्गत डग्गेमार वाहन कहीं भी दिखने नहीं चाहिये। थाने में गंदगी नहीं होनी चाहिये। विद्युत विभाग से सम्बन्धित अन्य शिकायतें भी उन्हों तत्काल निस्तारण को कहा। लोक निर्माण विभाग और पुलिस से संबंधित शिकायतों का भी तत्काल निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बसंत लाल, सीओ आलोक दुबे, विद्युत विभाग के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक ने गोवर्धन दानघाटी मंदिर पर पंहुचकर गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना की। उसके बाद जनता की शिकायतें सुनीं और विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

Read More

          पत्रकारों को धमकाने वाले अब होंगे जेल में: ब्रजेश पाठक धूमधाम से मना उपजा व ब्रज प्रेस क्लब का पत्रकारिता दिवस समारोह मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में होटल ब्रजवासी रॉयल में पत्रकार संगोष्ठी में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के कानून एवं न्याय, राजनैतिक पेंशन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पत्रकारेां की सुरक्षा का दायित्व लिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को धमकानेवाले अपराधी अब सीधे जेल में होगे क्योंकि अब प्रदेश में ऐसी सरकार नही है जो अपराधियों को संरक्षण देती हो। अब तो अपराधियों के खिलाफ चलनेवाले मुकदमों में ऐसी पैरवी की जाएगी कि उन्हें आसानी से जमानत भी न मिल सके।उनका कहना था कि पत्रकारों के हर संघर्ष मे वे पत्रकारों के साथ हैं तथा पत्रकार इसमें स्वयं को अकेला न समझें। उनका कहना था कि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने के लिए रोज 18 घंटे काम कर रही है तथा मुख्यमंत्री योगी स्वयं मंडलीय समीक्षा कर प्रगति का विवरण ले रहे हैं। उन्होंने ने अपराधों पर काबू पाने का भी दावा किया और कहा कि जो भी छुटपुट अपराध हो रहे हैं वे विरोधियों की चाल है जो जनता द्वारा नकारने के बावजूद प्रदेश सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु को इतने अधिक पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए साधुवाद दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक व उनकी धर्मपत्नी राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष निर्मला पाठक, अंडमान निकोबार महाद्वीप के पूर्व उपराज्यपाल लै.जनरल ए.के. सिंह, महामंडलेश्वर डा. अवशेषानन्द, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित, उ.प्र. पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी, लाइव टुडे के एमडी व पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी, सुदर्शन न्यूज के इंपुट हैड प्रदीप वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, आज तक के संपादक सईद अंसारी व गोपी शर्मा, पंजाब केसरी के पाण्डेयजी ने दीप प्रज्जवलन कर किया।  इस अवसर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित ने पत्रकारों की दशा का जीवन्त खाका प्रस्तुत करते हुंए सरकारों की उनकी समस्याओं के प्रति बरती जा रही उदासीनता का विवरण प्रस्तुत किया और कहा कि आज पत्रकारिता पर विश्वसनीयता का इतना अधिक संकट आ गया है। उन्होंने कहा इसे दूर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद की कि प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोग पत्रकारिता के गौरव को बरकरार रखेंगे। अंडमान निकोबार के पूर्व उपराज्यपाल लेफ्टीनेन्ट जनरल एके सिंह ने जहां पत्रकारों के काम को बहुत कठिन बताया वहीं यह भी कहा कि काशमीर भारत का अभिन्न अंग हैं और पाकिस्तान को उसके बारे में विचार करना या सोंचना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें स्ट्राइक वन का नेतृत्व करने का मौका मिला जो देश की सबसे अधिक ताकतवर फौज मानी जाती है।उन्होंने कहा कि काश्मीर के निवासियों की समस्याओं को भी सरकार द्वारा दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार का काम बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह  समाज, सरकार और अधिकारियों को आइना दिखाता है उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे ब्रज के विकास के लिए अपनी लेखनी का उपयोग करें जिससे देश के इस हृदय का अधिकतम विकास हो सके। जहां पत्रकार अजय कुमार ने पत्रकारों के सामने आनेवाली चुनौतियों का जिक्र किया वहीं आज तक चैनेल के पत्रकार सईद अंसारी ने पत्रकारों से अपने अधिकारों से समझौता न करने का आह्वान किया। विधायक पूरन प्रकाश ने पत्रकारों को अधिक सुविधा देने का समर्थन किया तो पत्रकारों से विश्वसनीयता बनाये रखने पर बल दिया। उप्र पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने बिना नाम लिए मथुरा के विधायक एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में न आने की आलोचना की और कहा कि उन्हें सोचना चाहिए था कि वे क्षेत्र के विधायक पहले हैं मंत्री बाद में हैं।उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता में गिरावट का आरोप लगानेवाले यह भूल जाते हैं कि जैसा समाज होगा उसी से पत्रकार निकलकर आएगा। उन्होने कहा कि पत्रकारों की दशा के बारे में कोई नही सोंचता।उन्होंने कहा कि पत्रकारों के संबंध में नीति बनाने के लिए उन्होंने अखिलेश यादव से कहा था किंतु न उन्होंने कोई नीति बनाई और ना ही योगी से कोई उम्मीद है। उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि चारों स्तंभों का सामाजिक स्तर गिरा है। उनका कहना था कि जिधर चौथा स्तंभ उठा देता है देश उधर ही चलने लगता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर डा0 अवशेषानन्द ने कहा कि पत्रकारों के सामने वैसे तो चुनौतियां ही चुनौतियां है किंतु उनकी चुनौतियों में चार चुनैातियां प्रभुख हैं। उनका कहना था कि पत्रकारों को जहां तक हो सके बनी बनाई विज्ञप्ति पर आश्रित नही रहना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि पत्रकारों को किसी दबाव में काम नही करना चाहिए तथा पत्रकारित का व्यवसाय करने में किसी प्रकार की ढिलाई नही बरतनी चाहिए और इस अवसर पर पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के आयोजक उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा. कारिन्दा सिंह, जीएलए के सैक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, बार के अध्यक्ष ब्रजगोपाल शर्मा, बार सेक्रेटरी त्रिलोक शर्मा, भाजपा नेता एस.के. शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, शिक्षाविद् गोपाल प्रसाद शुक्ला, समाजसेवी सुरेश बंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता नन्द किशोर उपमन्यु, समाजसेवी सतीश ब्रजवासी, भाजयुमों के राष्ट्रीय संयोजक राजेश चौधरी, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एलआईयू इंस्पेक्टर मुन्नीलाल गौड़, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, बार के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र कुमार वशिष्ठ, बार के पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, एडवोकेट अलका शर्मा, योगेश तिवारी, सार्थक चतुर्वेदी एडवोकेट, डा. कपिल प्रताप सिंह, तपेश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार अनन्त स्वरुप वाजपेयी देशभक्त, संजीव मिश्रा, पवन नवरतन, अनूप शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, ठा. प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, अनिल चतुर्वेदी, मोहन श्याम शर्मा, रवि चौधरी, पवन गौतम, मातुल शर्मा, महेश वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहन श्याम रावत, मनोज चौधरी, नवनीत शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, गिरधारी लाल श्रोत्रिय, हेमन्त शर्मा, गोविन्द भारद्वाज, नागेन्द्र राठौर, रहीश कुरैशी, सुशील गोस्वामी, विवेक प्रिय आर्य, श्याम जोशी, उमर कुरैशी, सतीश अन्सुमन, आकाश चतुर्वेदी बैंकर, मोहन शर्मा, सुरेश सैनी, अमित भार्गव, राम गोपाल चौधरी, सोमेन्द्र भारद्वाज, असफाक चौधरी, ऋषि भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश कुशवाह, उपेन्द्र त्रिपाठी, रजेन्द्र चौधरी, अलि अब्बास, अंशुल शर्मा, इकरार अली,  बी.एस. छौंकर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार, डी.के. शर्मा, के.के. अरोड़ा, मुरारी लाल, सुरेश पचहैरा, राजू पंडित, खगोल भारद्वाज, अनिल शर्मा, मुकेश गोस्वामी, मनीष सक्सैना, धर्मवीर अग्रवाल आदि।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More