देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(रहीस कुरैशी/हेमंत शर्मा): बौद्ध महोत्सव समिति, मथुरा द्वारा आगामी 18 जून को होने वाले मथुरा बौद्ध महोत्सव, की तैयारी हेतु होटल शीतल रीजेन्सी में मण्डल स्तरीय आॅडीसन सम्पन्न हुआ, जिसमें मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, भरतपुर आदि जिलों के बाल कलाकारों ने भाग लिया। गायन के निर्णायक मण्डल में संगीतज्ञ रामेश्वर गौड़, जगदीश बृजवासी, नृत्य के निर्णायक मण्डल अश्वनी कुमार, सचिन द व नेण्डी राॅकर ने प्रतिभाओं को चुना तथा सभी ने कलाकारों को राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय मंच तक पहुॅंचने के लिये आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव कुमार सावला ने किया। कार्यक्रम में पर्व अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, हिमांशी, वंश अग्रवाल, मनीष माहौर, प्रज्ञा, इकराम, हिमानी, राहुल सागर आदि बाल कलाकारों ने प्रतिभाग लिया। बाल कराकारों को स्मृति चिन्ह व प्रशन्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जगदीश बृजवासी, अश्वनी कुमार, रामेश्वर गौड़, सचिन द, हेमराज, सुनील कर्दम, बी.डी. सत्संगी आदि को संस्था की ओर से सम्मानित किया। वहीं कुमार सावला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार आॅडीशन 11 बजे से 2 बजे तक व 6 जून 2017 को होटल शीतल रीजेन्सी, मसानी, मथुरा पर होंगे।













Related Items
भाजपा समर्थन मंच ने उत्साह से मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा अमृत महोत्सव