BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्राह्मण नेता के निवास पर पंहुचे ऊर्जा मंत्री

ब्राह्मण नेता के निवास पर पंहुचे ऊर्जा मंत्रीमथुरा । तीर्थ पुरोहित महासंघ ने आज मथुरा-वृन्दावन के विधायक श्रीकांत शर्मा को यमुना प्रदूषण मुक्ति और दशहरा पर शु( जल छुड़वाने को लेकर एक ज्ञापन दिया और मथुरा को तीर्थस्थल घोषित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यमुना को बहावयुक्त पानी दिलवाया जाये। गंगा पानी वितरण योजना के तहत यमुना को गंगाजल दिलाया जाये। मशीनों से आंतरिक सफाई हो, नियमित 300 क्यूसिक पानी मिले। कैटिल काॅलोनी बनायी जाये, मांस बिक्री के लाइसैंस बंद हों। यमुना किनारे बनीकरण प्लांट लगाया जाये। 500 एमएलडी स्तर के नये एसटीपी प्लांट बनाये जायें। प्रदूषित और गैर प्रदूषित सभी कारखाने ईटीसी प्लांट से जुड़े हों। प्रदूषित कारखाना खोलने की एओसी जारी न हो। अस्पतालों में इंसीलेटर प्लांट लगवाये जायें। आधुनिक शवदाहगृह बनवाये जायें। नाले टेप हों और उनकी सफाई, पाॅलीथिन प्रतिबंध, बाइब्रेटर काॅलोनी एक ही जगह बनाई जाये। रिवर पुलिस की व्यवस्था हो, यमुना में जलचरों को लाया जाये। घाटों की सफाई और यमुना से कूड़ा नियमित साफ हो। नियमित गोकुल बैराज के गेट खोले जायें। 

इस अवसर पर प्रयागनाथ चतुर्वेदी, सोहनलाल शर्मा, ब्रजेन्द्र नागर, अजय चतुर्वेदी, देवदत्त शास्त्री, अमित भारद्वाज, मुरलीधर चतुर्वेदी, बालकिशन चतुर्वेदी, लालजी शास्त्री आदि मौजूद थे। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण समाज के संरक्षक पं. सोहनलाल शर्मा के निवास पर पंहुचे और परिवार के साथ भोजन किया। यहीं पर महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें यह ज्ञापन सौंपा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More