BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन पंहुचकर सुनीं समस्यायें

ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन पंहुचकर सुनीं समस्यायेंगोवर्धन । मथुरा- वृन्दावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने गोवर्धन के गोकुल काॅम्पलैक्स में जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों से तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। ज्यादातर शिकायतें जमीनों पर कब्जे और विद्युत विभाग से सम्बन्धित थीं। व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि विद्युत विभाग के जेई सुखवीर सिंह काफी लंबे समय से यहां जमे हुये हैं, उनका व्यवहार ठीक नहीं है। जनता की शिकायतों पर वे अभद्रता से पेश आते हैं। इस पर विधायक ने एसडीओ से तत्काल जेई को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गोवर्धन थाने के अंतर्गत डग्गेमार वाहन कहीं भी दिखने नहीं चाहिये। थाने में गंदगी नहीं होनी चाहिये। विद्युत विभाग से सम्बन्धित अन्य शिकायतें भी उन्हों तत्काल निस्तारण को कहा। लोक निर्माण विभाग और पुलिस से संबंधित शिकायतों का भी तत्काल निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बसंत लाल, सीओ आलोक दुबे, विद्युत विभाग के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक ने गोवर्धन दानघाटी मंदिर पर पंहुचकर गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना की। उसके बाद जनता की शिकायतें सुनीं और विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More