BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चाचा के घर से 400 ग्राम सोना और 30 हजार नगदी बरामद

चाचा के घर से 400 ग्राम सोना और 30 हजार नगदी बरामदमथुरा । शहर के कोयला वाली गली में हुये चर्चित सर्राफा हत्याकाण्ड और लूट के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त राकेश उर्फ रंगा और कामेश उर्फ चीनी को तीन दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था। इस दौरान पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में इन लोगों ने पकड़े गये अभियुक्तों के अतिरिक्त अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी शीतला गली थाना एमएमगेट आगरा, रूपेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बिचपुरी जगदीशपुरा आगरा हाल निवासी शास्त्रीनगर शहर कोतवाली मथुरा एवं महेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी चैबियापाड़ा का उक्त घटना में शामिल होना बताया। पुलिस पूछताछ में रंगा और चीनी ने बताया कि उनके हिस्से में आये माल में से शेष 400 ग्राम सोने के आभूषण, 30 हजार रूपये नगद उन्होंने अपने चाचा हर्षवर्द्धन पुत्र स्व॰ कृष्णगोपाल चतुर्वेदी निवासी रतनकुण्ड चैबियापाड़ा के मकान में रख दिये थे जो पुलिस ने बरामद कर लिये। घटना में दोनों बदमाशों द्वारा पहने गये कपड़े, तीन हैलमेट, मोबाइल, लूटी हुयी एलईडी आदि सामान हर्षवर्द्धन के घर से बरामद कराया। लूटी हुयी सम्पत्ति को जान बूझकर अपने घर में छिपाने के कारण कोतवाली पुलिस ने रंगा के चाचा हर्षकुमार को भी धारा 412 के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सोने की कीमत 12 लाख रूपये बतायी गयी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More