BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई

नई दिल्ली, । सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतों में 3,700 रुपए से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 10,600 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,23,907 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,27,633 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 3,726 रुपए की कमी को दर्शाता है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,13,499 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,16,912 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 92,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 95,725 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।
चांदी की कीमत 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी।
दीपावली की छुट्टी के चलते मंगलवार बुलियन बाजार बंद रहा था। इसे पहले आखिरी बार कीमतें सोमवार को जारी की गई थीं।
हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5.21 प्रतिशत कम होकर 1,21,590 रुपए हो गई है। चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.09 प्रतिशत कम होकर 1,45,680 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,043.19 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.53 डॉलर प्रति औंस पर थी।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की आपूर्ति का बढ़ना है। इसके साथ ही, वैश्विक स्तर पर स्थिरता के संकेत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर नरम रुख को माना जा रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More