BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रेत में स्नान कर यमुना मैया की दुर्दशा पर जताया रोष

रेत में स्नान कर यमुना मैया की दुर्दशा पर जताया रोष

आगरा : बिन पानी भी भला कोई जिंदगी हो सकती है? यमुना मैया की वर्तमान स्थिति देखें तो आप जवाब देने में लड़खड़ा जाएंगे। पानी की जगह यहां नालों की कीचड़, पॉलीथिन की गंदगी और शौच करते लोग नजर आएंगे। यमुना मैया की इस दुर्दशा पर यहां लोगों ने पानी की जगह रेत में स्नान कर रोष जताया। इसके उपरान्त हर रोज की तरह आरती की गई।  

रिवर कनेक्ट अभियान के बृज खंडेलवाल ने बताया कि नाले में तब्दील हो चुकी यमुना मैया की स्थिति में सुधार तभी हो सकता है जब यहां 12 महीने पानी रहे। लोगों की आस्था से जुड़ी इस नदी की स्थिति में सुधार के लिए जरूरी है कि केन्द्र सरकार नदियों के लिए राष्ट्रीय नदी नीति बनाए। इनकी देखरेख के लिए नेशनल हाई-वे अथॉरटी की तर्ज पर नेशनल रिवर अथॉरिटी बननी चाहिए जिससे पानी के लिए प्रदेशों का झगड़ा खत्म हो और नदियों की स्थिति में सुधार हो सके।

रिवर कनेक्ट अभियान के तहत एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर लोगों ने गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर रेत में स्नान किया और रोष जताया। मौके पर मौजूद एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि एक ओर तो सरकार यमुना में जहाज चलाने की बात करती है लेकिन यहां तो छोटी नाव भी नहीं चल सकती।

इसके उपरान्त पं. जुगल श्रोत्रिय द्वारा आरती कराई गई और भक्तजन व राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर शशिकांत उपाध्याय, पद्मिनी अय्यर, श्रवण कुमार, मोहन, शाहतोष, अभिनव, जुगल श्रोत्रिय, राहुल, दीपक, रंजन शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More