BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएम ने चैक किये मेडिकल स्टोर

डीएम ने चैक किये मेडिकल स्टोरमथुरा । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने गुरूवार जिला अस्पताल में मिल रही अनियमितताओं की शिकायत के बाद जिला अस्पताल पंहुचकर जहां मरीजांे से पूछताछ की, वहीं उन्होंने पैथोलाॅजी लैब, ब्लड बैंक और वहां लगी मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अल्ट्रासाउण्ड मशीन देखी लेकिन वहां पर उसे चलाने वाले मौजूद नहीं थे। ब्लड बैंक की मशीन खराब थी, इस पर उन्होंने सीएमओ और अस्पताल प्रभारी से पूछताछ की और इनकी व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये। जिला अस्पताल में साफ सफाई और मरीजों को प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप बाहर से दवा न लिखने वाले निर्देशों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के डाॅक्टर गरीब मरीजों को बाहर की दवा कतई न लिखें। जिला अस्पताल पंहुचकर जिलाधिकारी ने अस्पताल में पीड़ित रोगियों और वहां आये उपचार कराने वाले रोगियों से भी बातचीत की। उन्होंने डीएम से शिकायत की कि अस्पताल के डाॅक्टर इमरजैंसी के बाहर वाले गेट के सामने बनी मेडिकल की दुकानों के लिये दवायें लिखते हैं। इस शिकायत के बाद सीएमओ और अस्पताल प्रभारी के साथ जिलाधिकारी ने अस्पताल के दूसरे गेट के सामने स्थित बंसल मेडिकल स्टोर, मोहनलाल एण्ड संस मेडिकल स्टोर सहित मेडिकल की दुकानों की दवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संजीव मेडिकल के नाम से दुकान चलाने वाला संचालक दुकान बंद करके चला गया। जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोरों की दवाओं की चैकिंग भी की और उन्हें भी कड़ी हिदायतें दीं। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट के लंबे समय से छुटटी पर चले जाने पर भारी आपत्ति जताई और तत्काल फोन पर उनसे बात कर कहा कि अगर वे नहीं आ रहीं तो दूसरी व्यवस्था की जा सकती है। रेडियोलौजिस्ट सीमा मेहरा 23 मई से छुटटी पर हैं जिससे मरीजांे को भारी परेशानी हो रही है।

WhatsAppFacebookTwitterGoogle+Share

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More