BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्रकार दिखाता है समाज को आइना: पूर्व लेफ्टीनेन्ट गवर्नर एके सिंह

पत्रकारिता दिवस समारोह में मंचस्थ अतिथिगण। पत्रकारिता दिवस समारोह में आये प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक व उनकी धर्मपत्नी निर्मला पाठक  को स्मृति चिन्ह भेंट करते ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेष उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, महामंडलेश्वर डा. अवशेषानन्द जी महाराज व हेमन्त तिवारी आदि।

पत्रकारिता दिवस समारोह में आये अंडमान निकोबार के पूर्व उप राज्यपाल लैं. जनरल एके सिंह  को स्मृति चिन्ह भेंट करते ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा प्रदेष उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु  व सार्थक चतुर्वेदी।

 

 

 

 

 

समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करते कानून मंत्री ब्रजेष पाठक, अंडमान निकोबार के पूर्व उप राज्यपाल लैं. जनरल एके सिंह, महामंडलेष्वर डा.अवषेषानंद महाराज, उपजा प्रदेष उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, हेमंत तिवारी, प्रमोद गोस्वामी, सईद अंसारी आदि।पत्रकारों को धमकाने वाले अब होंगे जेल में: ब्रजेश पाठक

धूमधाम से मना उपजा व ब्रज प्रेस क्लब का पत्रकारिता दिवस समारोह

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में होटल ब्रजवासी रॉयल में पत्रकार संगोष्ठी में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के कानून एवं न्याय, राजनैतिक पेंशन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पत्रकारेां की सुरक्षा का दायित्व लिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को धमकानेवाले अपराधी अब सीधे जेल में होगे क्योंकि अब प्रदेश में ऐसी सरकार नही है जो अपराधियों को संरक्षण देती हो। अब तो अपराधियों के खिलाफ चलनेवाले मुकदमों में ऐसी पैरवी की जाएगी कि उन्हें आसानी से जमानत भी न मिल सके।उनका कहना था कि पत्रकारों के हर संघर्ष मे वे पत्रकारों के साथ हैं तथा पत्रकार इसमें स्वयं को अकेला न समझें। उनका कहना था कि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश का विकास सुनिश्चित करने के लिए रोज 18 घंटे काम कर रही है तथा मुख्यमंत्री योगी स्वयं मंडलीय समीक्षा कर प्रगति का विवरण ले रहे हैं। उन्होंने ने अपराधों पर काबू पाने का भी दावा किया और कहा कि जो भी छुटपुट अपराध हो रहे हैं वे विरोधियों की चाल है जो जनता द्वारा नकारने के बावजूद प्रदेश सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु को इतने अधिक पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए साधुवाद दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक व उनकी धर्मपत्नी राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष निर्मला पाठक, अंडमान निकोबार महाद्वीप के पूर्व उपराज्यपाल लै.जनरल ए.के. सिंह, महामंडलेश्वर डा. अवशेषानन्द, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित, उ.प्र. पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी, लाइव टुडे के एमडी व पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी, सुदर्शन न्यूज के इंपुट हैड प्रदीप वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, आज तक के संपादक सईद अंसारी व गोपी शर्मा, पंजाब केसरी के पाण्डेयजी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। 

इस अवसर नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित ने पत्रकारों की दशा का जीवन्त खाका प्रस्तुत करते हुंए सरकारों की उनकी समस्याओं के प्रति बरती जा रही उदासीनता का विवरण प्रस्तुत किया और कहा कि आज पत्रकारिता पर विश्वसनीयता का इतना अधिक संकट आ गया है। उन्होंने कहा इसे दूर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद की कि प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोग पत्रकारिता के गौरव को बरकरार रखेंगे। अंडमान निकोबार के पूर्व उपराज्यपाल लेफ्टीनेन्ट जनरल एके सिंह ने जहां पत्रकारों के काम को बहुत कठिन बताया वहीं यह भी कहा कि काशमीर भारत का अभिन्न अंग हैं और पाकिस्तान को उसके बारे में विचार करना या सोंचना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें स्ट्राइक वन का नेतृत्व करने का मौका मिला जो देश की सबसे अधिक ताकतवर फौज मानी जाती है।उन्होंने कहा कि काश्मीर के निवासियों की समस्याओं को भी सरकार द्वारा दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार का काम बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह  समाज, सरकार और अधिकारियों को आइना दिखाता है उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे ब्रज के विकास के लिए अपनी लेखनी का उपयोग करें जिससे देश के इस हृदय का अधिकतम विकास हो सके। जहां पत्रकार अजय कुमार ने पत्रकारों के सामने आनेवाली चुनौतियों का जिक्र किया वहीं आज तक चैनेल के पत्रकार सईद अंसारी ने पत्रकारों से अपने अधिकारों से समझौता न करने का आह्वान किया। विधायक पूरन प्रकाश ने पत्रकारों को अधिक सुविधा देने का समर्थन किया तो पत्रकारों से विश्वसनीयता बनाये रखने पर बल दिया। उप्र पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने बिना नाम लिए मथुरा के विधायक एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में न आने की आलोचना की और कहा कि उन्हें सोचना चाहिए था कि वे क्षेत्र के विधायक पहले हैं मंत्री बाद में हैं।उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता में गिरावट का आरोप लगानेवाले यह भूल जाते हैं कि जैसा समाज होगा उसी से पत्रकार निकलकर आएगा। उन्होने कहा कि पत्रकारों की दशा के बारे में कोई नही सोंचता।उन्होंने कहा कि पत्रकारों के संबंध में नीति बनाने के लिए उन्होंने अखिलेश यादव से कहा था किंतु न उन्होंने कोई नीति बनाई और ना ही योगी से कोई उम्मीद है। उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि चारों स्तंभों का सामाजिक स्तर गिरा है। उनका कहना था कि जिधर चौथा स्तंभ उठा देता है देश उधर ही चलने लगता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर डा0 अवशेषानन्द ने कहा कि पत्रकारों के सामने वैसे तो चुनौतियां ही चुनौतियां है किंतु उनकी चुनौतियों में चार चुनैातियां प्रभुख हैं। उनका कहना था कि पत्रकारों को जहां तक हो सके बनी बनाई विज्ञप्ति पर आश्रित नही रहना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि पत्रकारों को किसी दबाव में काम नही करना चाहिए तथा पत्रकारित का व्यवसाय करने में किसी प्रकार की ढिलाई नही बरतनी चाहिए और इस अवसर पर पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के आयोजक उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा. कारिन्दा सिंह, जीएलए के सैक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, बार के अध्यक्ष ब्रजगोपाल शर्मा, बार सेक्रेटरी त्रिलोक शर्मा, भाजपा नेता एस.के. शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, शिक्षाविद् गोपाल प्रसाद शुक्ला, समाजसेवी सुरेश बंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता नन्द किशोर उपमन्यु, समाजसेवी सतीश ब्रजवासी, भाजयुमों के राष्ट्रीय संयोजक राजेश चौधरी, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एलआईयू इंस्पेक्टर मुन्नीलाल गौड़, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, बार के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र कुमार वशिष्ठ, बार के पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, एडवोकेट अलका शर्मा, योगेश तिवारी, सार्थक चतुर्वेदी एडवोकेट, डा. कपिल प्रताप सिंह, तपेश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार अनन्त स्वरुप वाजपेयी देशभक्त, संजीव मिश्रा, पवन नवरतन, अनूप शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, ठा. प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, अनिल चतुर्वेदी, मोहन श्याम शर्मा, रवि चौधरी, पवन गौतम, मातुल शर्मा, महेश वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहन श्याम रावत, मनोज चौधरी, नवनीत शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, गिरधारी लाल श्रोत्रिय, हेमन्त शर्मा, गोविन्द भारद्वाज, नागेन्द्र राठौर, रहीश कुरैशी, सुशील गोस्वामी, विवेक प्रिय आर्य, श्याम जोशी, उमर कुरैशी, सतीश अन्सुमन, आकाश चतुर्वेदी बैंकर, मोहन शर्मा, सुरेश सैनी, अमित भार्गव, राम गोपाल चौधरी, सोमेन्द्र भारद्वाज, असफाक चौधरी, ऋषि भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश कुशवाह, उपेन्द्र त्रिपाठी, रजेन्द्र चौधरी, अलि अब्बास, अंशुल शर्मा, इकरार अली,  बी.एस. छौंकर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार, डी.के. शर्मा, के.के. अरोड़ा, मुरारी लाल, सुरेश पचहैरा, राजू पंडित, खगोल भारद्वाज, अनिल शर्मा, मुकेश गोस्वामी, मनीष सक्सैना, धर्मवीर अग्रवाल आदि।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More