BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की

चंडीगढ़, । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को पंचकूला में पंचायत प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार लगातार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार डंडों और गोलियों के बल पर नहीं चल सकती, जनता से संवाद और उसका सहयोग जरूरी है। इस सरकार ने पहले किसानों पर, फिर जवानों पर, फिर कर्मचारियों पर और अब पंचों और सरपंचों पर लाठीचार्ज किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता अपने वोट के बल पर इन अत्याचारों का बदला लेगी।

जींद कस्बे में मीडिया से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि किसान, मजदूर, कर्मचारी से लेकर पंच-सरपंच तक और राज्य का हर वर्ग भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''हर महीने किसी न किसी तबके पर लाठीचार्ज की खबरें आती रहती हैं। इससे साफ है कि जनता का इस सरकार से मोहभंग हो गया है और यह सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए सरकारों को जनता से किए वादे पूरे करने होंगे। आगे कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सरकार ने घोषणापत्र में लिखे हर एक वादे को पूरा किया लेकिन भाजपा-जजपा ने चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया।

हुड्डा ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार हरियाणा के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। दूसरे राज्यों के लोगों को राज्य की नौकरी देने के लिए लगातार नियम बदले जा रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More