BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इनोव गाड़ी गिरी नहर में, गाड़ी में सवार दस लोगों की मौत

2 घटनास्थल पर एम्बूलेंस न पहंुचने पर डायल 100 की गाड़ी में मृतकों के शवों को रखते हुये पुलिसकर्मी, 3 नगला मकेरा में हुई घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते क्षेत्रीय विधायक ठा.कारिन्दा सिंह,4 इनोव कार नहर में गिरने की सूचना पर मौके पर  पहुंचे एडीएम रमेश चंद साथ ग्राम प्रधान चंन्द्रपाल कुन्तल,

प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर ग्रामीणों काटा हंगामा

राजस्थान की तीर्थ यात्रा को जा रहा था बरेली का परिवार 

क्षेत्रीय विधायक ने दिया मृतकों के लिये अर्थिक मदद का अश्वसान

सौंख। रविवार को थाना मगोर्रा के अन्तर्गत मथुरा-जाजन पट्टी रोड स्थित नगला मकेरा की फतेहपुर सीकरी नहर में सुबह करीब साढे़ चार बजे तीर्थ यात्रा के लिये जा रहे बरेली के दो परिवार इनोवा गाड़ी गिर गई। गाड़ी में सवाार ड्रइवर समेत दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुच गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कटा। मौके पर डीएम व एसएसपी पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

थाना मगोर्रा के क्षेत्रान्तर्गत बरेली के महेश शर्मा की नहर में गिरी इनोवा कार, राजस्थान तीर्थ यात्रा को जा रहा था महेश का परिवार, मौके पर मौत

राजीव काॅलेनी सुभाष नगर बरेली निवासी महेश शर्मा अपने परिवार के साथ राजस्थान की एक सप्ताह की तीर्थ यात्रा पर देर रात्रि करीब ग्यारह बजे अपने घर से निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार गाड़ी मथुरा-भरतपुर मार्ग पर होकर भरतपुर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में नगला मकेरा स्थित सामने से ट्रक चालक ने डिपर दी। और इनोवा कार का चालक चकाचैंद हो गया। और छोटी पुलिया होने के कारण गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी के चालक ने बाहर निकलने की कोशिश की तो पानी के तेज बाहव के कारण चालक हरीशचंद उम्र 30 पानी में बह गया कुछ दूरी पर जाकर चालक का शव पानी में डूब गया। गाड़ी में सवार नौ सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मगोर्रा एसओ हरीशवर्धन मय फोर्स के मौक पर पहुंच गये। और गांव मकेरा के ग्रामीणों के सहयोग से मृतकों की शवों को गाड़ी से निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

सरकारी एम्बूलंेस नही आयी कोई काम-

नगला मकेरा नहर में इनोव गाड़ी में सवार महेश शर्मा का परिवार

क्े शवों को तो ग्रामीणों की सहायाता से गाड़ी से  बाहर निकाल लिया गया। और पुलिस ने एम्बूलेंस को सूचित कर दिया गया लेकिन प्रदेश भर में चल रही समाजवादी इमरजेंसी एम्बूलंेस व स्वास्थ विभाग की एम्बूलेंस मौके पर एक भी नही पहंुची। तो प्रशासनिक अधिकारियों को पोल खुल गई। इसी के चलते पुलिस ने अपनी गाड़ियों और प्राईवेट वाहनों से शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।

क्षतिग्रास्त पुलिया जल्द हो जीर्गोद्वारः डीएम

थाना मगोर्रा के अन्तर्गत नगला मकेरा की नहर में इनोवा गाड़ी के गिरने से हुई घटना को लेकर जब ग्रामीणों में खासा अक्रोश था। करीब पांच घंटे मथुरा-भरतपुर मार्ग पर हंगामा काटा। और आये दिन घटनाओं का सबब बनी छोटी पुलिया के जीर्गोद्वार और स्पीड बे्रकर, रेडियम लाइटें, नहर होने का संकेत बोर्ड लगानें की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने पुलिया का जीर्गोद्वार, रेडियम लाइटें, स्पीड बे्रकर बनवाने का अश्वासन दिया।

मकेरा पुलिया पर आये दिन होते है हादसे

मकेरा पुलिया पर कई बार हो चुके हादसे, घटनाओं में हुई थी मौत

मथुरा- भरतपुर मार्ग नगला मकेरा स्थित रविवार की तड़के साढे़ चार बजे हुई घटना को लेकर ग्रामीण में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस छोटी पुलिया होने के कारण आये दिन यहां पर घटनाऐं होती रहती है। और पिछले करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी पुलिया में टवेरा गाड़ी गिर गई थी जिसमें की नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। और कई बार टूटी हुई पुलिया से बाइक सवार भी चलती बाइक सवार युवकों की मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नही देता है और अब ग्रामीणों को झूटे अश्वासन मिले है। 

घटनास्थल पर देरी से पहुुंचे अधिकारी

न्गला मकेरा में हुई इनोव कार नहर में गिरने से दस लोगों की मौत की सूचना पर जनपद के पुलिस आधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी देरी से पहंुचे। मौके पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एडीएम रमेश चंद, एसडीएम गोवर्धन सदानंन्द गुप्ता, एसएसपी विनोद कुमार, एसपी देहात अदित्य शुक्ला, सीओ गोवर्धन अलोक दुबे, नायब तहसीलदार अजय कुमार ने घटना का जायजा लिया।

विधायक को सुनाई खरी-खरी

नगला मकेरा में हुई दर्दनाक हादसा में दस लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह करीब पांच घंटे देरी से पहुंचे तो और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों नेे विधायक को खरी-खेटी सुना दी। विधायक ठा.कारिन्दा सिंह ने जल्द ही पुलिया का जीर्गोद्वार कराने और मृतकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अर्थिक मदद देने का अश्वासन दिया। 

घटना में मारे गये लोगों के नाम

-नगला मकेरा स्थित हुये इनोवा कार हादसे में महेश शर्मा, दीपिका शर्मा, पूनम शर्मा, हार्दिक, खुश्बू शर्मा, रोहन, रितिक शर्मा, हिमांशी शर्मा, सुरभि शर्मा  के साथ-साथ कार चालक हरीशचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More