BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नहर में गिरी एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी

मथुरा। बुधवार की दोपहर एसएसपी मथुरा की एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ हादसा हो गया। एसएसपी सुरीर क्षेत्र में हुई अपराधिक वारदात की सूचना पर मौका मुआयना करने जा रहे थे। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर का काफिला जैसे ही थाना राया क्षेत्र में मांट रोड पर नगला अम्बु के समीप पहुंचा की तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे एस्कॉर्ट कर रही जिप्सी गाड़ी अनियंत्रित हो कर मांट ब्रांच गंग नहर में पलट गई।

हादसे में जिप्सी में सवार चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद एसएसपी गौरव ग्रोवर ने तत्काल कार रूकवाकर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल नहर में उतरकर गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों को गाड़ी से निकाला और इलाज के लिए राया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ तुलाराम ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चार पुलिसकर्मियों को लाया गया जिनमें से अमित कुमार (35 वर्ष) की गर्दन और कंधे में चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More