BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

समस्याओं को लेकर डीएम, एसएसपी से मिले किसान नेता

मथुरा। पिछले कई वर्षों से चली आ रही किसानों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश, मंडल और जिले के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी  नवनीत चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ एक बैठक की। जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने अविलंब समस्याओं के निस्तारण की मांग रखी।


मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि क्षेत्रीय किसानों की प्रमुख समस्याएं जर्जर सड़क, विद्युत समस्या, पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जाना आदि प्रमुख समस्याएं रही जिसमें सबसे ज्वलंत समस्या यमुना एक्सप्रेसवे पर पौराणिक तीर्थ स्थल गोकुल रमणरेती महावन विश्वविख्यात दाऊजी महाराज की नगरी को यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज दिलाना, साथ ही बलदेव से कैलाश मार्ग तक पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण जल्द कराने को लेकर रही । जिसमें जिलाधिकारी मथुरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा संबंधित समस्याओं के अविलंब निस्तारण कराने का आश्वासन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों को दिया।


मीडिया से बातचीत करते हुए आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने वर्तमान सरकारों पर आरोप लगाते हुए किसान विरोधी बताया। गड्डा मुक्त सड़को की बात कहने वाले प्रदेश के मुखिया ने प्रदेश की सड़कों का हाल ही नही जाना। वही जिलाध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भी बदहाल है। वर्तमान सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नही है।


डीएम ओर एसएसपी के साथ हुई बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, मंडल प्रवक्ता ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुवंशी, संगठन मंत्री धीर सिंह, तहसील अध्यक्ष महावन चंद्रभान सिंह, तहसील अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार रोहिताश चौधरी, अशोक प्रधान सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More