देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। शुक्रवार घोषित हुये हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में फेल होने का सदमा छात्र बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शनिवार को पुलिस को उसका शव रेलवे टेªक पर पड़ा मिला।
शनिवार भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर जीआरपी पुलिस पंहुच गयी और उसने छात्र के कपड़ों व सामान की तलाश ली। इस दौरान पुलिस को उसके पास से हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की नेट काॅपी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के परिजनों ने बताया कि महेश ने जैन इण्टर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
पुलिस के अनुसार कृष्णानगर के संजय नगर के पास रहने वाले महेश 17 वर्ष पुत्र सुरेश ने जैन इंटर काॅलेज से इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शनिवार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा फल घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम में छात्र फेल हेा गया जिसका उसे सदमा लग गया। इसी से कुपित होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को परीक्षा परिणाम देखने जाने की बात कह कर वह घर से निकला था। उसके बाद वापस लौट कर नहीं आया। उन्होंने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन शनिवार सुबह उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे टेªक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।













Related Items
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
10 हुई अग्निकांड में मृतक संख्या