BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन निरीक्षण को तड़के पंहुचे सीएम के ‘दूत’

गोवर्धन में विकास की रूपरेखा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री के दूूत शैलजाकांत मथुरा। लखनऊ में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के विकास की रूपरेखा तय होने के बाद आज मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ आज तड़के 5 बजे पैदल परिक्रमा की और परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।

गोवर्धन में अब सिंगाापुर की तर्ज पर विकास होगा। यहाँ डेमो ट्रेन चलेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन के विकास को प्राथमिकता दी है। इसी के चलते आज तड़के लखनऊ से आये मुख्यमंत्री से जुड़े और रिटायर डीजी शैलजाकांत और सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अपने अमले के साथ मंदिरो और कुण्डों निरीक्षण किया। मथुरा के जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकरी भी इस दौरान साथ थे। अधीनस्थों के साथ प्रमुख सचिव ने पैदल ही परिक्रमा का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह पर पौराणिक कुंडों व स्थलों का महत्व जानते हुए विकास योजनाओं में शामिल करने की बात कही। शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं गोवर्धन के विकास में रूचि ले रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में विकास के विभिन्न पहलुओ पर मंथन करने व योजनाओं की तैयारी के लिए वह यहां आए हैं। निरीक्षण के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। ब्रज के विश्व विख्यात तीर्थ स्थल गोवर्धनधाम का विकास बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोवर्धन परिक्रमा सहित पूरे तीर्थ के समुचित विकास के लिए बेहद गंभीर है। हाल ही में 4600 करोड़ रूपये की धनराशि से विकास कार्य की योजना लखनऊ में तैयार की गई है। उसी को लेकर आज उत्तरप्रदेश के प्रमुख सचिव, पर्यटन सविच अवनीश कुमार अवस्थी ने गोवर्धन आकर पूरे परिक्रमा मार्ग, मंदिरों, कुण्डों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों से विचार विमर्श कर यहाँ कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा भी की। पर्यटन सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि गोवर्धन धाम का वृहद विकास होना है। मुख्यमंत्री इसे लेकर गंभीर है यहाँ सफाई, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, यात्रियों, को दी जाने वाली सुविधाओं आदि को लेकर योजना तैयार की जा रही है सीएम की रूचि गोवर्धन परिक्रमा के विकास व सबका साथ सबका विकास के तहत तैयार होगी। योजनायें व पैदल चार कोसीय परिक्रमा की कुण्डों व परिक्रमा का बारीकी से अध्ययन किया। इस अवसर पर अमृतसर की विकास योजना बनाने वाली सिन्सीयर कंसल्टेंसी के सीनियर आर्किटेक्ट, एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चंद, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा और वन विभाग के अधिकारी साथ रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More