देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस दान में हम सभी को अपनी अहम भागीदारी निभानी चाहिए। आपका दिया हुआ रक्त एक जिन्दगी बचा सकता है। रक्तदान से शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती लिहाजा हम सभी को तीन महीने के अंतराल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए उक्त उद्गार आर.के. एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में उपस्थित मेडिकल छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित 39 लोगों ने रक्तदान किया।
बुधवार को के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विशेष दिलचस्पी दिखाई। सबसे पहले इन छात्र-छात्राओं के खून की विभिन्न जांचें की गईं और इनका वजन लिया गया। रक्तदान करने वालों में जीतेन्द्र शर्मा, एच.एस. शेखावत, डा. सुनील चैरसिया, डा. संजीव अग्रवाल, नेपाल सिंह, जीतेन्द्र सिंह, हेमराज, हरिकेश पचेरा, कृतिका दुबे, इंतेश कुमार, मेधा वर्मा, अपूर्व चहल, विनीत, चैधरी राज सौरव, प्रशांत सिंह, निशांत कुमार गुप्ता, अनुराग चैहान, प्रशांत कुमार, प्रशांत गौतम, रत्नेश यादव, बृजेश शर्मा, अक्षांश गर्ग, गौरव, आशी भारद्वाज, राघव अग्रवाल, प्रेरणा गौर, मुदित अग्रवाल, साक्षी गुप्ता, लव अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, आलोक सक्सेना, दिनेश शर्मा, रीत अग्रवाल, अमित शर्मा, अखिलेश शुक्ला, अशोक कुमार, मीनाक्षी आदि शामिल हैं।













Related Items
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग
अमेरिका की विरासत: इंसानियत को पैगाम, सामर्थ्यवान को कोई दोष नहीं