BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऊर्जामंत्री ने बिजली, पानी, स्वच्छता एवं गढढा मुक्त पर दिया विशेष जोर

ऊर्जामंत्री ने बिजली, पानी, स्वच्छता एवं गढढा मुक्त पर दिया विशेष जोरमथुरा । ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले की स्वास्थ्य सुविधाऐं, पेयजल, गढढा मुक्त सडक व राशनकार्ड सत्यापन के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को वाहय शौच मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान ऊर्जामंत्री ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जनससमयाओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के साथ थाना समाधान व तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ ही फरियदियों से भी जानकारी लेने के निर्देश दिये। 

ऊर्जामंत्री ने कार्य शुरू होने से पहले तथा कार्य के बाद यमुना रिवर फ्रिन्ट के बारे में हो रहे कार्यवाही की जानकारी सीट फाईलिंग तथा ड्रैनेजिंग के बारे में जानकारी दी, सीट फाइलिंग कार्य बारिस से पहले करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रोजेक्ट के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी ली और वाटर कनेक्शन जिन घरों में पानी का कनेक्शन सीवेरेज एण्ड सेफिं्टक मैनेजमेंट ग्रीन स्पेस पार्क-भगत सिंह पार्क चयनित कार्य प्रगति पर हैं। ह्रदय योजना ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षण किया जाना सुनिश्चित किया। उन्होंने वृन्दावन परिक्रमा मार्ग, कृष्ण जन्मभूमि के आस-पास के स्थलों का नवीनीकरण, छात्ता बाजार का सौदर्यीय करण तथा ऐतिहासिक विश्राम घाट का सौन्दर्यीकरण की विस्तार से जानकारी ली। जनपद में नहरों की सिल्ट सफाई का काम समय से पूरा करने तथा रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिये। श्रीकांत ने जवाहर बाग को स्वावलंबी बने, बच्चों का पार्क, सुरक्षा व्यवस्था, शहीद अधिकारियों की मूर्ति, वृक्षों को हराभरा रखने के निर्देश दिये। साथ ही कोतवाली थानों को माॅडर्न विकसित किया जाय तथा माल को स्थान चिन्हित करके डमप करा दिया जाय।

पण्डित श्रीकांत ने बैठक में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए सभी को पूरी ईमानदारी के साथ काम करना होगा।

उन्होंने मुडिया पूनो मेले पर ट्रफिक की व्यवस्था, पीने का पानी, बिजली, ट्रान्सफारमर को खुला ना छोडें, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा लंगर को विना अनुमति के न लगायें। उन्होंने प्रशासन से स्थान चिन्हित कर मेले में लंगर लगाने की अनुमति दी जाय। मेले को आइडिल मेले के रूप में लगाना होगा। साथ ही पार्किंग, टायलेट, पानी तथा सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जााय। इमरजेन्सी के लिए मेडीकल, 12 मेडीकल कैम्प, चेन स्नेचिंग, सीसी टीवी कैमरे, मेले में बाइक से पुलिस व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाय। मेले में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार सभी व्यवस्थायें पूर्ण तैयारी के साथ मेला को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करें तथा मेले में स्ट्रीट लाइट भी लगायें। मेले में 1200 बसे लगाने के साथ ही बस मूमेन्ट पर बल दिया। साथ ही जिले को विकास के पथ पर बढाने के लिए योजना की समीक्षा तथा क्रियान्वयन की स्थिति के लिए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुसार कार्य करना होगा। बैठक में पिछले साथ लक्षित कार्यों की प्रगति की जांच के साथ ही विकास के बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा की। 

जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, पीडी सचिन, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि बैठक में उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More