देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । शहर की कोयलावाली गली में 15 मई को हुई करोड़ की लूट व दो हत्या के मामलें में जेल में निरूद्ध महेश को पुलिस ने दो दिन की रिमांण्ड में लेकर उसकी निशान देही से लूट का दो लाख रूपयें के सोने के जेवरात बरामद कर घटना में प्रयक्त तंमचा भी बरामद किया हैं।
इस सन्दर्भ में एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 मई को मयंक चैन के यहाॅ हुई लूट व हत्या के मामलें में महेश यादव द्वारा न्यायालय में समर्पण करने के बाद पुलिस ने महेश को न्यायालय से दो दिन का रिमाण्ड मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस को पुछताछ में महेश ने बताया कि घटना के बाद उसके हिस्से में कछ माल आया है जिसमें 6 नग चूड़ी कंगन आदि सामान है जिसेक उसने अपने घर पर छिपा रखा हैं। पुलिस ने महेश को ले जाकर उसके घर से लूटा माल जिसकी कीमत दो लाख रूपये करीब बताई जा रही हैं। पुलिस ने महेश यादव की निशानदेही से श्मसान घाट केे पास टावर के निकट झाड़ियों से एक तमंचा भी बरामद किया हैं। एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना में मुख्य रूप से नौ लोगों के नाम सामने आये। जिसमें दो आरोपी सहायक हैं। पुलिस ने घटना के सभी दस आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका हैं। जबकि एक युवक ने आगरा में आत्महत्या कर ली थी। अब इस घटना का पूरी तरह खुलासा हो चुका हैं।













Related Items
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद