BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर । पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है ।
इस कार्रवाई में राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60.302 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई। इस कार्टेल को पाकिस्तानी तस्कर तनवीर शाह और कनाडा में रहने वाला हैंडलर जोबन कलेर संचालित कर रहा था।
पंजाब पुलिस ने इस ऑपरेशन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से नौ प्रमुख तस्करों और हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों ने ड्रग तस्करी के इस विशाल नेटवर्क की कमर तोड़ दी, जो न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय था। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए आंकी गई है।
पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस सफल कार्रवाई की जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन नार्को-आतंक के खिलाफ उनकी सतत लड़ाई का हिस्सा है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। उनके वीडियो को पंजाब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जारी किया गया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत 60 किलो हेरोइन बरामद की है। इस ऑपरेशन से हमने बहुत बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके बाद से कई राज्यों से हमने लोगों को गिरफ्तार किया है। हम नशा तस्करी और नार्को-आतंक के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ हैं। हमारा लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को इस जाल से बचाना है।"
पुलिस के मुताबिक, यह ऑपरेशन कई महीनों की गहन निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया। पुलिस ने ड्रग कार्टेल के नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए आधुनिक तकनीकों और अंतर-राज्यीय समन्वय का सहारा लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More