देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। सतगुरु माता सविंदर हरदेव की प्रेरणा से निरंकारी मिशन द्वारा यहां हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित सत्संग में बच्चों ने प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘मानव जीवन देने के लिए- परमपिता परमात्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
किशोर स्वर्ण ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों को सार्थक करने हेतु और बच्चों को मानवीय गुणों से सुशोभित करने के लिए देशभर में निरंकारी मिशन द्वारा बाल संगत के आयोजन हो रहे है। संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहा कि निरंकारी मिशन का मानना है कि धर्म जोड़ता है, तोड़ता नही। नफरत की दीवार तोड़कर मानव मात्र से प्रेम, प्यार और समभाव का व्यवहार करें। इसमें बाल संगत इंचार्ज ऊर्वशी त्रिपाठी और भरत कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने तैयारी से प्रतिभाग किया। बच्चों की प्रतिभा और बुद्धिकौशल ने सभी को प्रभावित किया। निरंकारी प्रचारक संत मोहन सिंह ने सतगुरु की महत्त्ता मिशन की शिक्षायों पर चर्चा करते हुए कहा, कि लोक परलोक सुखी करना है तो सेवा सत्संग और सिमरन निरन्तर करते रहे। उन्होंने कहा कि परमात्मा को जाने बिना उसकी संतान से प्रेम नहीं हो सकता। विश्व बंधुत्व के लिए पहले परमात्मा से मिलन जरूरी है। इसलिए पहले फादरहुड, तभी ब्रदरहुड सम्भव है। परमात्मा से मिलन सत्गुरू की कृपा से सम्भव हैं।
फादर्स डे पर पिता को गले लगाकर किये उपहार भेंट
मथुरा। कोसीकलां फादर्स डे के मौके के पर दिनभर सोशल मीडिया पर फादर्स डे का रंग चढा रहा। सोषल साईडों पर लोगों ने तरह-तरह की पोस्टें शेयर कर पिता को संघर्षशील व प्रेरणा स्त्रोत बताया। 18 जून को फादर्स डे को लेकर वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, मेल सहित अन्य सोशल साईडो ंपर फादर्स डे का रूमर फैला रहा। लोगों ने तरह-तरह की पोस्टे शेयर कर पिता को सूर्य की भाॅति गर्म लेकिन उसके न होने पर जीवन में अंधकार होने वाला बताया। वही पिता को हर संघर्ष से जूझने वाला और प्रेरणा स्त्रोत बताया। फादर्स डे पर युवाओं ने अपने पिताओं को हैप्प्पी फादर्स डे बोलकर उन्हे गले लगाया तथा अपनी सामथ्र्यनुसार उपहार भी भंेट किये।













Related Items
परमात्मा का ही अंश है आत्मा
भारत के 'पराशर ऋषि' ही हैं असली 'फादर ऑफ बॉटनी', नए शोध में वैज्ञानिकों ने किया दावा
MATHURA : संसार की सर्वोच्च सत्ता निरंकार परमात्मा-संतश्री रोशन देहलवी