BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कार ने रिक्शा को रौंदा, चालक सहित दस बच्चे घायल

कस्बा राधाकुण्ड के निजी अस्पताल में उपचार कराते घायल बच्चे मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन के राधाकुन्ड परिक्रमा मार्ग में एक अनियंत्रित कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे में सवार करीब नौ बच्चे व रिक्शा चालक घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गये और बच्चों को आनन फानन में घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने कार को भी कब्जे में ले लिया, उसमें बैठे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया हैं। बताया जाता है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि सैनी पुत्र इन्द्रलाल निवासी अलवर राजस्थान का पूरा परिवार सोमवार प्रातः गोवर्धन में परिक्रमा लगाने आया था। उनके साथ दिनेश सैनी पुत्र गिरधारी लाल सैनी, किशन लाल पुत्र प्रहलाद सैनी, शीला सैनी पत्नी गिरधारी लाल सैनी, पिंकी सैनी पत्नी राजू व कविता सैनी गिर्राज प्रसाद सैनी के अलावा नौ बच्चे भी परिक्रमा दे रहे थे। बच्चे छोटे होने के कारण उन्हें एक रिक्शे में बैठा दिया और वह सभी लोग गोवर्धन की परिक्रमा देने लगें। वह सभी लोग बड़ी परिक्रमा लगाने के बाद राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के नगला सांखी के पास रिक्शा चालक ने कुछ देर आराम के लिए रिक्शे को रोक लिया। इसी दौरान छटीकरा मार्ग की तरफ से तेजगति से सफेद रंग की आ रही स्विप्ट कार संख्या डीएल9सी एई-3675 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं रिक्शे में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। घटना को देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौडे़ और बच्चों के बचाव कार्य में जुट गये। इसी हादसे में रिक्शा चालक श्याम सुन्दर पुत्र रामजी लाल बुरी तरह घायल हो गया। वहीं रिक्शो में सवार यशिका, लक्षिका,, खुशी, विवेक, कुणाल, गौरव, गरिमा, मानसी सैनी, व मान्या सैनी घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों एवं इलाका पुलिस ने उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहाॅ चिकित्सकों ने गौरव व गरिमा की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई। इसी दौरान कुछ उत्साहित युवकों ने कार को रोक लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को अपने हिरासत में लेकर पहले इनकी जमकर मरम्मत की उसके बाद पुलिस बुलाकर के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपने नाम लक्खी सैनी पुत्र प्रताप सिंह, निवासी विजय बिहार कालौनी दिल्ली, मनीष पुत्र सुरेश व हरवीर बताया। लोगों का कहना था कि तीनों युवक नशे की हालत में थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More