BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सोने की चैन बताकर ठगी करने वाले दम्पत्ति सहित तीन गिरफ्तार

दम्पति सहित तीन आरोपियों के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसपी सिटी श्रवण कुमार मथुरा। वृन्दावन के व्यापारी कोे सूरत के दम्पत्ति सहित तीन लोगों ने नकली सोने की चैन देकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जेसे 90 हजार की नगदी, तमंचा, व अन्य सामान बरामद किया हैं। 

इस सन्दर्भ में सोमवार एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मनीराम पुत्र स्व. दुर्गी निवासी राल थाना वृन्दावन के मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया जिसमें फोनकर्ता ने बताया कि उसे खुदाई के दौरान सोने की चैन मिली है जिसे वह बेचना चाहता है। जिस पर मनीराम ने फोन करने वाले को 17 जून को मथुरा बुला लिया। चैन बेचने वाले एक महिला सहित तीन लोग आये और उसे सोने की चैन एक किलो वजन की चैन दिखाकर एक लाख रूपये में बेच कर चले गये। जब मनीराम ने सोने की चैनों को अपने सुनार को दिखाया तो उसके होश उड़ गये। स्वर्णकार ने बताया कि यह नकली सोने की हैं। इस पर मनीराम ने तुरन्त इसकी जानकारी कोतवाली वृन्दावन पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने मनीराम से घटना के बारे में जानकारी कर टटलुओं की तलाश शुरू कर दी। टटलू गिरोह अभी शहर से पाॅच किलो मीटर करीब पहुंचा था कि पुलिस ने इनकी घेराबन्दी कर दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों में दो युवक व एक महिला को पुलिस थाने ले आई। थाने पर पुलिस पुछताछ में पकड़े गये बदमाशो ने अपने नाम मंगल सिंह उर्फ किशोर पुत्र नारायण सिंह, लटूरा पुत्र तेजपाल व एक महिला लाली पत्नी मंगल सिंह निवासी कुबेर जनपद सूरत बताया। पकड़े गये दम्पत्ति सहित तीनों ने बताया कि वह लोग इसी तरह सोने के आभूषण दिखाकर लोगों के साथ ठगी का कार्य करता हैं। पुलिस ने इनके कब्जें से मनीराम से ठगी गई एक लाख रूपये की सापेक्ष 90,500 रूपये बरामद किये शेष राशि इन्होंने खर्च भी कर दी। पुलिस ने इनके कब्जें से एक तंमचा तीन जिन्दा कारतूस भी बरामद किये हैं। एसएसपी विनोद मिश्रा ने उक्त घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More