BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

शिक्षक भर्ती घोटालाः मांट थाने पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। जनपद भर में कूटरचित दस्तावेजों से सरकारी अध्यापक की नौकरी हासिल कर लेने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। विभाग की ओर से यह जिम्मेदारी एबीएसए को सौंपी गई है। इन अध्यापकों को एसआईटी जांच में दोषी पाया गया था। इनके खिलाफ पूर्व में ही कार्रवाही सुनिश्चित हो चुकी थी।

एबीएसए को पहले ही यह कार्रवाही करनी थी। एबीएसए सबूत और आधार उनके पास नहीं होने से रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर रहे थे। इसके बाद बीएसए स्तर से यह सुनिश्चित किया गया कि सबूत और आधार कार्यालय पर मौजूद हैं, एबीएसए इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत पहुुंचने के बाद एबीएसए ने रिपोर्ट दर्ज कराना शुरू कर दिया।

शनिवार को मांट थाने पर एबीएसए मांट रामतीर्थ वर्मा ने तहरीर देकर विकास खण्ड मांट के विभिन्न विद्यालयों पर दस साल पहले फर्जी दस्तावेजों से बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक की नौकरी हासिल कर लेने वाले हेमंत सारस्वत, महेश कुमार, सुभाष एवं राजू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मांट भीम सिंह जावला ने बताया कि जल्द नामजद अध्यापकों को गिरफ्तार किया जाएगा। आठ अप्रैल को    


2004-05 में डा.बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी डिग्री हासिल कर इन लोगों ने कूटरचित तरीके से नौकरी हासिल कर ली थी। पूर्व मंे एसआईटी और विभिन्न कमेटियों जांच में आरोपी पाये जाने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। शासन के आदेश पर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। रामतीर्थ वर्मा, एबीएसए मांट

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More